
जमशेदपुर।


कोरोना वायरस(कोविड-19) के संभाव्य प्रसार के रोकथाम के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रविन्द्र गागराई की निगरानी में निगम क्षेत्र अंतर्गत बावनगोड़ा उर्दू मध्य विद्यालय एवं आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में कोविड-19 जांच अभियान का संचालन किया गया। बावनगोड़ा उर्दू मध्य विद्यालय में RTPCR 37, RAT 8 कुल 45 लोगों का जांच किया गया वहीं आरवीएस कॉलेज में 40 लोगों का जांच किया गया जिसमें 2 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए।

