रांची।
भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में मनरेगा कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने मनरेगा कर्मचारियों की समस्या रखी। उनकी मांगों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। बैठक में कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के0के0 खंडेलवाल, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री बिंदेश्वरी प्रसाद, मनरेगा कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे, महामंत्री श्री इम्तियाज, श्री नीरज कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।




