
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक मोदी ने दूसरे दिन शनिवार को अपने समर्थकों के साथ मानगो क्षेत्र में वोटरों से मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाया। मोदी ने समाजहित में कार्य करने के लिए मतदाताओं से एक मौका मांगा। जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से उमेश साह, पंकज छवाछरिया, सांवरमल शर्मा, मुरारी अग्रवाल, अरूण गुप्ता, संतोष अग्रवाल, बबलु अग्रवाल आदि मौजूद थे।



