
जमशेदपुर।
जिला पुलिस ने बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी के चार बाईक के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरो के पास बाईक के अलावे बाईक के दो चक्के और एक रिंच को बरामद किया है।
इस सबंध में जिले के एस एस पी अनुप बिरथऱे ने बताया कि बीते 8 जूलाई को कदमा थाना में एक बाईक चोरी की घटना का मामला दर्ज कराया गया । उस मामले में पुलिस ने काफी गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए सोनारी, कदमा साकची और बिष्टुपुर में छापामारी शुरु की। उसके बाद पूलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए सोनारी के रहने वाले पियूष मित्रा को गिरफ्तार किया। उसके पुछताछ के बाद में उसने अपने सहयोगी जूगसलाई के स्टेशन रोड के पास रहने वाले तारीक वाकर गिरफ्तार किया। उनलोगो के पास पुलिस ने चोरी के चार बाईक के साथ अलावे बाईक के दो चक्के और एक रिंच को बरामद किया है। उन्होने कहा कि पकड़े गए अपराधी से पुलिस पुछताछ कर रही है।



