
भाजपा पूर्ण बहुमत मे सरकार बनाएगी- अर्जून मुण्डा

जमशेदपुर।
भाजपा के पूर्व मूख्यमंत्री अर्जून मुंडा ने कहा बिहार मे भाजपा की स्थिती काफी अच्छी है वहां भाजपा पुर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। वे शहर मे एक शो रुम के उदघाटन के एक कार्यक्रम मे भाग लेने के दौरान पत्रकारो से बातचीत के दौरान उक्त बाते कही। उन्होने कहा कि बिहार के लोग विकास के अलावा बदलाव चाहते है।इस लिए लोग वहां भाजपा को वोट देगे ताकि पुर्ण बहुमत की सरकार बने। उन्होने कहा कि वे दो बाऱ बिहार का चुनावी दौरा कर चुके है। और पार्टी के द्वारा जो कार्यक्रम बनेगा उसके अनुसार वे पार्टी के कार्यकर्ता बनकर बिहार मे जल्द ही चुनावी दौड़े पर जांएगे .
उन्होने कहा कि बिहार के दो बार दौडे क्रम मे पार्टी को काफी मजबूती स्थिती मे पाया है।उन्होने कहा भाजपा ने बिहार को इस्टर्न रीजन के रुप मे महत्व दिया है। स्वाभाविक रुप से भाजपा चाहेगी कि उसका लाभ बिहार के लोगो को मिले ।और उसका लाभ चाहिए तो यहां के लोगो भाजपा को पूर्ण बहुमत में लाना होगा। ताकि भाजपा की सरकार बने तब ही जाकर इसे अमली जामा पहनाया जा सकता हैं।
उन्होने कहा कि बिहार की जनता पिछले 15 वर्षो की राज्य की स्थिती को देख चुकी है।उसे कहां तक जाना है ये खुद जनता समझती है।केन्द्र मे भाजपा की सरकार के कामकाज को लोग देख रही है। और राज्य मे भी अच्छा शासन कायम हो । इसलिए लोग चाहते है कि भाजपा की सरकार बने।
झारखंड सरकार के बारे मे उन्होने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। राज्य सरकार के द्वारा पेट्रोल व डीजल के मुल्यो पर वैट लगाने के बाद पून वापस लेने के सवाल पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि ये राज्य सरकार का फैसला है और यह फैलसा कई महत्वपूर्ण चीजो को घ्यान मे रख कर लिया जाता है। और कई चीजे ध्यान मे कभी बाद मे आती है। वैसे राज्य सरकार के फैसले के बारे मे मै कुछ भी प्रतिक्रीया नही दे सकता हुं।
फिल्म उधोग के मामले मे राज्य सरकार के द्वारा नियम लागु किया गया था उस मामले मे राज्य सरकार को मैने कुछ सुझाव दिया राज्य सरकार ने हमारे सुझाव पर विचार किया इसके लिए मै सरकार के साधुवाद देता हुं।

