
अररिया।


जिला में बढ़ते अपराध को लेकर बिहार विकास युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण ने एस पी अररिया को आवेदन दिया । मोर्चा अध्यक्ष ने कहा जिला में जिस तरह अपराध में वृद्धि हुई है ऐसा लगता है अपराधियों में प्रशासन का खौफ ही नहीं है । फारबिसगंज में गोली चलना और दस लाख की लूट प्रशासन की नाकामी को पोल खोल रहा है । इस पर जल्द एक्सन लिया जाना चाहिए । मोर्चा के मिथलेश यादव, धीरज पासवान ,अजय भारती, परमजीत कृष्ण, पिंटू यादव, मनु ,सूरज व् अन्य ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया ।

