
सरायकेला: झारखंड के परिवहन और कल्याण मंत्री चम्पई सोरेन के पिता सिमल सोरेन का शनिवार की सुबह निधन हो गया. वे 90 साल के थे. वे अपने पीछे तीन पुत्र और पुत्रवधू समेत पूरा परिवार छोड़ गए है. उनका अंतिम संस्कार शनिवार की दोपहर तीन बजे उनके जमशेदपुर से सटे झिलिंग्गोड़ा स्थित पैतृक आवास में आदिवासी रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा.



