

जमशेदपुर के युवा अंकित जाजोदिया के स्टार्टअप ‘रेंटो’ के प्रोत्साहनार्थ पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कारगर पहल किया है। उन्होंने अपने पास रखे दो लैपटॉप को निःशुल्क अंकित को उपलब्ध कराते हुए रेंटो स्टार्टअप को अपना बहुमूल्य समर्थन दिया है। दैनिक समाचार पत्रों एवं मीडिया के माध्यम से शहर के युवा अंकित जाजोदिया के स्टार्टअप के आशय की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोमवार को अंकित से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। श्री षाड़ंगी ने अपने दो लैपटॉप भी अंकित को सौंपते हुए उनके कारगर प्रयोग करने की स्वीकृति दी। कुणाल षाड़ंगी ने अंकित से कहा कि उक्त लैपटॉप से प्राप्त शुल्क या किराये को अपने सहयोगी टीम के प्रशिक्षण और तनकीकी दक्षता पर ख़र्च करें। उन्होंने रेंटो टीम से आग्रह किया कि यदि कोई वित्तीय रूप से अभिवंचित छात्र छात्राएं लैपटॉप के लिए सहयोग मांगें तो उन्हें निःशुल्क उपलब्ध कराने का प्रयास हो। विदित हो कि जमशेदपुर ज जुगसलाई निवासी युवा अंकित जाजोदिया ने कोरोना महासंक्रमण की आपदा को अवसर में बदलने की दिशा में प्रयास करते हुए लॉकडाउन अवधि में ‘रेंटो’ नाम के स्टार्टअप को लांच किया। रेंटो एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जहां पर लोग अपनी आवश्यकतानुसार लैपटॉप किराये पर प्राप्त कर सकतें है। कोरोना संक्रमण के कारण वर्क फ्रॉम होम और स्टडी फ्रॉम होम के कारण अचानक से लैपटॉप की जरूरतों में वृद्धि हुई है। नये लैपटॉप का बजट भी हर व्यक्ति के लिए पॉकेट फ्रेंडली नहीं होती। ऐसे में अंकित जाजोदिया ने लोगों की जरूरतों पर चिंता करते हुए स्टार्टअप लांच किया था, जिसे अब जमशेदपुर सहित राज्य के कई जिलों और अन्य प्रदेशों से भी लोगों के आग्रह प्राप्त हो रहे हैं। रेंटो कि फेसबुक पेज या मोबाइल ऍप्लिकेशन्स के जरिये लोग लैपटॉप के लिए आग्रह कर सकतें है। कई शर्तों के साथ रेंट एग्रीमेंट भरने के बाद इसे उपयोग के लिए दी जाती है। सोमवार को पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने अंकित जाजोदिया से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कुछ वक्त बिताकर इस स्टार्टअप की प्रक्रिया के विषय मे जानकारी भी लिया। इसके पीछे के सोच और आगामी रणनीति की प्रशंसा करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने अंकित जाजोदिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिये। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी भी मौजूद रहे।

