
जमशेदपुर।नरसिंह इस्पात लिमिटेड के कर्मचारी रह चुके अनिमेष सिन्हा ने पूर्वी सिंहभूम एसएसपी अनुप बिरथरे से सरायकेला खरसावाँ जिला अंतर्गत चौका थाना के नाम से आए अज्ञात फोन से धमकी दिए जाने की शिकायत की है, अनिमेष सिन्हा ने अपनी शिकायत में कहा कि वह नरसिंह इस्पात लिमिटेड में विगत बारह वर्षों की नौकरी के बाद इस्तीफा देने पर कंपनी प्रबंधन ने फूल एंड फाइनल सेटलमेंट के नाम पर मात्र दो वर्ष की नौकरी की बात कहकर मात्र बीस हजार रूपये देकर समझौता करने का दवाब बना रहा है, जबकि उसके खाते में मात्र दो वर्ष की पीएफ राशि एकाउंट में अपडेट होने की बात कही है, जिसकी शिकायत उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति सचिवालय, केंद्रीय लेबर मिनिस्ट्री और इंप्लाॅय प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन से की है, जिसके तहत झारखंड मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र और झारखंड डेप्यूटी चीफ लेबर कमिश्नर को जाँच के आदेश दिए गए हैं, अनिमेष सिन्हा ने संदेह जताया है कि इसी प्रक्रिया से घबराई कंपनी प्रबंधन उसे भयभीत एवं आतंकित करने के उद्देश्य से इस तरह गंदे हथकंडे का अब सहारा ले रही है, इस मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह संग मानगो भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता समिति के विजय तिवारी, राजीव सिंह, रविन्द्र सिंह, मनोज शर्मा आदि नेताओं ने एसएसपी से अविलंब उचित कारवाई करने का आग्रह किया, जिसपर एसएसपी ने कहा कि बिना कारण बताए ऐसे ही कोई भी पदाधिकारी किसी को भी थाने पर नहीं बुला सकता है और उक्त मोबाइल नंबर को लेकर उन्होंने इसपर जाँच का आश्वासन दिया है ।


