सरायकेला -खरसावां
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या दो सतबहिनी क्षेत्र में प्रिंस यादव विश्वजीत गौराई एवं रामा शंकर पासवान की अध्यक्षता में सतबहिनी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं समेत अन्य विकास परियोजनाओं पर चर्चा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं इंटक के प्रदेश सचिव अंबुज कुमार उपस्थित हुए!
जनसभा में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने बताया कि आए दिन बस्ती क्षेत्र में किसी न किसी घर में चोरी की घटनाएं हो रही है एवं आदित्यपुर थाना पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है! आज तक किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं हो पाया है!
कांग्रेस नेता अंबुज कुमार ने बस्ती वासियों के साथ बैठक में जन समस्याओं पर विचार करते हुए कहा कि अगर शीघ्र आदित्यपुर थाना बस्ती में घट रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाता है तो जरूरत पड़ी तो आदित्यपुर थाने का घेराव किया जाएगा !
अंबुज कुमार उन सभी पीड़ित परिवारों से मिले जिनके घरों में पिछले दिनों चोरी की घटनाएं हुई थी एवं जिन घरों में लगातार रात के समय में पत्थर फेंका जा रहा है !
अंबुज कुमार ने जनसंवाद कार्यक्रम में ही आदित्यपुर थाना प्रभारी श्री राजेंद्र महतो जी से टेलीफोन के माध्यम से बात किया! जिसमें आदित्यपुर थाना प्रभारी महोदय ने बताया कि हम स्वयं रात में गस्ती में जा रहे हैं लेकिन अभी तक किसी भी अपराधी को पकड़ने में सफलता हाथ नहीं लगी है !
बस्ती वासियों ने अंबुज कुमार को क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं से भी अवगत कराया और बताया कि आज तक नगर निगम के द्वारा एक भी सड़क एवं नाली का निर्माण नहीं करवाया गया है! जिसके कारण बस्ती वासियों में रोष है!
अंबुज कुमार ने बस्ती की जन समस्याओं को संकलित करते हुए शीघ्र ही संबंधित विभाग के साथ पत्राचार करने एवं जरूरत पड़ी तो बस्ती वासियों के साथ मिलकर के आंदोलन करने का निर्णय लिया है!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बस्ती के शंकर पासवान जी, धर्मपाल सिंह जी, प्रिंस जाधव, विश्वजीत गौराई ,धर्म शीला देवी ,गायत्री देवी ,गीता देवी, सुकेश गुप्ता, गौतम जी, कुणाल राय वरिष्ठ नेता रामा शंकर पांडे ,गुड्डू पांडे ,अखिलेश्वर तिवारी ,सिद्धेश्वर उपाध्याय समेत सैकड़ों की संख्या में बस्ती वासी उपस्थित रहे !
सादर सहित- अंबुज कुमार ,पूर्व पार्षद एवं प्रदेश सचिव इंटक
सादर प्रकाश नाथ
