
देवघर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।
इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि कुमैठा स्थित डिस्पैच सेंटर से देवघर विधानसभा हेतु 460 पोलिंग पार्टी एवं मधुपुर विधानसभा हेतु 409 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त ने सभी मीडिया बंधुओं से भी आग्रह किया कि कल होने वाले 16 दिसम्बर के मतदान में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें।
इसके अलावे प्रेसवात्र्ता के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि मतदान के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं स्वच्छ, शांति एवं भयमुक्त तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के साथ मतदाताओं की सुविधा के सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए गए है। चैथे चरण के तहत 13-मधुपुर, 15-देवघर विधान सभा क्षेत्र में मतदान की तिथि-16.12.2019 चुनाव आयोग द्वारा सुनिश्चित की गयी है।
■ मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 17 माॅडल बूथ व देवघर विधानसभा क्षेत्र में 09 माॅडल बूथ बनाए गए है….
प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 09 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए है। इसके अलावे मधुपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु 17 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए है। वहीं चुनाव में महिला अधिकारियों, कर्मियों व महिला मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवघर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 07 महिला मतदान केन्द्र बनाए गए है। इसके अलावे मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 08 महिला मतदान केन्द्र बनाए गए है।
● प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थिति….
प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशाल दीप खलखो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि एवं जनसम्पर्क के कर्मी आदि उपस्थित थे।



