
झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष बने फेडरेशन के उपाध्यक्ष।


वहीं जेपीए सेंट्रल के महा सचिव बने फेडरेशन के संयुक्त सचिव।
गोरेगांव(मुम्बई):-
जेएसके इन्फोटेक, 701, प्रतीक प्लाजा, एसवी रोड, गोरेगांव में 9 जनवरी को मुंबई में ऑल इंडिया फोटोग्रॉफर्स फेडरेशन की बैठक की गई। जिसमें झारखंड समेत ओडिशा, बिहार, पश्चिमबंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र समेत आठ राज्य के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता पटना(बिहार) से आये से फोटोग्राफर राकेश तिवारी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से पंजाब के प्रतिनिधि फोटोग्राफर गुरनाम सिंह को अध्यक्ष झारखंड के प्रतिनिधि फोटोग्राफर सुब्रत कुमार घोषाल को उपाध्यक्ष,बिहार के
राकेश तिवारी को सचिव, उड़ीसा के चितरंजन पात्रा को कोषाध्यक्ष,वहीं झारखंड के फोटोग्राफर अभिमन्यु कुमार को संयुक्त सचिव, बिहार के विष्णु शंकर को संयुक्त कोषाध्यक, महाराष्ट्र से आये गणेश घरत को मीडिया प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के सुरेंद्र सिंह सहायक मीडिया प्रभारी एवं हरियाणा के बीरभान बाबा उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए।बैठक में कई मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई ।जिसमें उक्त समिति का अवधि दो वर्ष की होगी। पंजीकरण की प्रक्रिया दिल्ली से पूरी की जाएगी।जिसके लिए दो माह का समय निर्धारिय किया गया।
मौके पर राकेश तिवारी (बिहार), ओम प्रकाश (बिहार), गुरनाम सिंह (पंजाब), चितरंजन पात्रा (ओडिशा), गणेश घरत (महाराष्ट्र), सुब्रत घोषाल, अशोक केसरी (झारखंड), अभिजीत बनर्जी (पश्चिम बंगाल), दिनेश वर्मा (उत्तर प्रदेश),सतीश कुमार (हरियाणा) आदि शामिल

