
जमशेदपुर : जनता दल (यू) के झारखंड प्रदेश महासचिव मानिक चंद्र महतो ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया. सभी ने रांची स्थित पार्टी के मुख्यालय में केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के समक्ष पार्टी में शामिल हुए. सुदेश ने उन्हें पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. मानिक के साथ आजसू में शामिल होनेवालों में अर्जुन महतो (सरायकेला जिला अध्यक्ष जदयू), जगन्नाथ महतो (कुर्मी सेना संयोजक), सुशेन महतो (कुर्मी सेना उपाध्यक्ष), मिथुन दास (महानगर उपाध्यक्ष जमशेदपुर जदयू), प्रदीप गुहा (कदमा मंडल उपाध्यक्ष जदयू), उमाकांत दास (गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जदयू), संजीव धीवर (गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष जदयू), दीपांकर कुमार (चांडिल प्रखंड अध्यक्ष जदयू), दीपक हाईबुरु, दीपक महतो, सोमनाथ महतो, दिनेश महतो, कुणाल पोद्दार सहित कई लोग मौजूद थे



