
देवघर। जिले केेउपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय की अध्यक्षता में विधान सभा चुनाव, 2019 के सफल संचालन को लेकर सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्मिक कोषांग की समीक्षा करते हुए वरीय पदाधिकारी को निदेशित किया कि पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान कर्मी, द्वितीय मतदान कर्मी एवं तृतीय मतदान कर्मी हेतु प्राप्त सूचियों को सत्यपिति करते हूए सभी का नियुक्ति पत्र तैयार ससमय करा लिया जाय। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी के साथ ऑल वीमेन बूथ बनाने पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निदेशित किया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कैलेंडर ससमय तैयार करा लें एवं तिथिवार सभी को चुनाव से संबंधित पूर्ण प्रशिक्षण करवाये। इसके अलावे उन्होंने मतदान कार्य मे लगे कर्मी, मतदान केंद्रों पर सुविधा, पीठासीन पदाधिकारी, सेक्टर मैजिस्ट्रेट आदि के कल्याण हेतु कल्याण कोषांग गठन करने का निदेश दिया। ई०भी०एम०/भी०भी०पी०ए०टी० कोषांग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने ई०भी०एम० के रैंडोमाइजेसन, स्ट्रांग रूम आदि की तैयारियो पूर्ण करा लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान उन्होंने सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निदेशित किया कि राज्य से प्राप्त होने वाले एवं जिले से प्राप्त होने वाले सामाग्रियों की सूची तैयार कर ले साथ ही विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियो को निदेश दिया कि जो भी सामग्री की आवश्यकता है उसकी सूची सामाग्री कोषांग को उपलब्ध करा दे ताकि समय से सारी सामाग्री सभी कोषांगों को ससमय उपलब्ध कराया जा सके। वाहन कोषांग की समीक्षा उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि एस०एस०टी०, भी०एस०टी०, एफ०एस०टी० आदि को पूरी तरह से क्रियान्वित करने हेतु वाहनों की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित कराए।
इसके अलावे बैठक के दौरान उन्होंने एम. सी.सी, एम.सी.एम.सी के साथ विभिन्न कोषांग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ससमय अपने अपने कोषांगों के प्रतिवेदन को जमा करना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियो को निदेशित किया कि जरूरत के हिसाब से गाडियों का डिमांड परिवहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध करा दे ताकि उपलब्ध गाड़ियों का आकलन करते हुए सभी कोषांगों को वाहन उपलब्ध कराया जा सके। इसक अलावे उन्होंने सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों के निवारण हेतु तीन पालियों में लोगो को प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया। इसके अलावे स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिले के मतदाताओं को जागरूक करने एवं शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु क्या-क्या एक्टिविटी किया जाना है का रणनीति तैयार करे एवं उसके अनुरूप कार्य किया जाय, शत प्रतिशत मतदान जिले में सुनिश्चित कराया जा सके। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर ईवीएम व वीवीपैट मशीनों से जुड़ी जानकारी से लोगो को अवगत कराएं।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी कोषांगों के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी कोषांग एक दूसरे के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे एवं सभी कार्य को निर्धारित टाइम लाइन के अंदर करें, ताकि विधानसभा चुनाव, 2019 का सफल संचालन किया जा सके। इसके अलावे उन्होंने ने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निदेश दिया कि सभी अपने-अपने कोषांग से संबंधित बुक को साथ रखे एवं उसे पूरी तरह पढ़ ले इससे चुनाव कार्यो को संपादित करने में काफी सहूलियत सभी को होगी।
बैठक में उपविकास आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर, प्रशिक्षु आइएस श्री रवि आनंद, उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्री विशाल खलको, डीआरडीए निदेशक श्रीमती नयनतारा केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला विज्ञान पदाधिकारी श्री ए०बी०रॉय०,जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री रणबीर कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिलबीयूस बारला के साथ विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।



