राज्य में फिजिकल कोर्ट शुरू होने पर कृतज्ञता जताई, बार कौंसिल की की सराहना
जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर जमशेदपुर लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष श्री परमजीत श्रीवास्तव अधिवक्ता के नेतृत्व में मिला तथा श्री शुक्ल द्वारा पूरे राज्य में लगातार अधिवक्ताओ के हित मे कार्य करने और पेंशन योजना को प्रभावी बनाने के लिए श्री शुक्ल को शाल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में फिजिकल कोर्ट शुरू होने पर भी श्री शुक्ल का आभार जताया गया तथा झारखंड स्टेट बार कौंसिल के प्रयास की सराहना की गई। प्रतिनिधिमंडल ने श्री शुक्ल द्वारा सदैव अधिवक्ताओ के कठिनाइयों और सुख दुःख में मजबूती से खड़े रहने की भूरी भूरी प्रशंसा की।
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल ने अधिवक्ताओ को आश्वस्त किया कि वे सदैव राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए तत्परता और कर्मठता से कार्य करते रहेंगे।उनके दरवाजे राज्य के सभी अधिवक्ताओ के लिए सदैव खुले है।
अधिवक्ताओ के प्रतिनिधिमंडल में श्री परमजीत श्रीवास्तव , नवीन प्रकाश, अक्षय झा, रविंद्र कुमार, चंदन कुमार यादव, संकटा सिंह, चेतना प्रकाश, विनोद मिश्र, अमित कुमार, पी सी शर्मा, वसंत कुमार मिश्र, रमेश प्रसाद और विपिन सामड अधिवक्ता शामिल थे। अधिवक्ताओ ने श्री शुक्ल को कोर्ट में हो रही अन्य कठिनाइयों से भी अवगत कराया।
