
आदित्यपुर |
आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति और कोरोना काल के बाद भी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव बहाल नहीं होने को लेकर झारखण्ड चेतना मंच ने रेल प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने मंगलवार को स्टेशन निरीक्षण पर पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की बहाली की मांग की।
उन्होंने कहा कि आदित्यपुर झारखंड का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन इसके बावजूद स्टेशन का विकास अपेक्षित गति से नहीं हुआ। कोरोना से पहले जिन ट्रेनों का ठहराव यहां था, वह आज तक शुरू नहीं हो सका है, जबकि देशभर में ट्रेन सेवाएं सामान्य हो चुकी हैं।
Read More :Adityapur News :आदित्यपुर स्टेशन से दो यात्री ट्रेनों की शुरुआत, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
आदित्यपुर स्टेशन से जुड़ी प्रमुख मांगें
टाटा–बक्सर एक्सप्रेस (8183/8184) का ठहराव
दुर्ग–आरा एक्सप्रेस (13287/13288) का अप-डाउन में ठहराव
टाटा–थावे एक्सप्रेस (8181/8182) का ठहराव
आसनसोल एक्सप्रेस (13511/13512) को दुमका तक विस्तारित करना
टाटा–गोड्डा एक्सप्रेस (18185/18166) का ठहराव
आदित्यपुर स्टेशन विकास कार्य में तेजी
टाटानगर–खड़गपुर पैसेंजर ट्रेनें आदित्यपुर से चलाने की मांग
दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट और पाथवे की सुविधा
10 दिन का अल्टीमेटम
सुरेश धारी ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आदित्यपुर की जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।


