आदित्यपुर.
आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों के लिए बनाए गए कुल 136 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न हो गया. सभी मतदान केंद्रों पर 680 मतदानकर्मी दिन भर मतदान संपन्न कराने के लिए जुटे रहे. सुबह नौ बजे तक आदित्यपुर में 9.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो शाम 5 बजे तक आते आते बढकर 57.70 प्रतिशत हो गया.
आदित्यपुर के वार्ड 17 में सेंट्रल पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. हालांकि यहां मोबाइल लेकर जाने की मनाही के संबंध में जनता को जानकारी न होने से काफी विवाद भी लगातार होता रहा. मोबाइल को बाहर जमा करने की भी व्यवस्था नहीं थी और ड्यूटी पर तैनात प्रशासन के प्रतिनिधि साथ आए लोगों को मोबाइल सौंपकर मतदान कक्ष में जाने के लिए बोल रहे थे. जो अकेले आए थे, वे परेशान हो रहे थे.
आदित्यपुर नगर निगम में कुल 139889 वोटर हैं. मतदान का प्रतिशत सुबह में काफी धीमा रहा. हालांकि शाम तक यह 57.70 प्रतिशत तक पहुंचा. कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन ने दिन भर विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और उचित निर्देश दिए. उन्होंने सरायकेला उपायुक्त कार्यालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का भी मुआयना किया.




