आदित्यपुर: सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर के जूनियर विंग में छठ पूजा-2026 का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जूनियर विंग कोऑर्डिनेटर डेज़ी रानी चौहान के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामा शंकर सिंह, प्रशासनिक प्रमुख टी. वेंकट राव, वरिष्ठ शिक्षक शिव शंकर डे सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ उत्सव में भाग लिया।
आयोजन के दौरान भारतीय संस्कृति और प्राचीन परंपराओं की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी परंपराओं, त्योहारों और सामाजिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही उनमें आपसी एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। पूरा आयोजन उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



