
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर का एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान एक बड़े खेल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 13 से 15 जून तक यहां मुक्केबाजी के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस त्रि-दिवसीय “18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप” को लेकर प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।

READ MORE..SOCIAL MEDIA OUTAGE: फेसबुक और इंस्टाग्राम का वेब सर्वर अचानक हुआ डाउन, नई पोस्ट देखने और करने में यूजर्स को हो रही है भारी परेशानी
22 जिलों के 165 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
इस भव्य आयोजन को लेकर सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सह नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, और सेक्रेटरी राजीव वर्मा कुकू ने संयुक्त रूप से प्रेस को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के 22 जिलों से कुल 165 प्रतिभावान बालक-बालिका खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। इन युवा मुक्केबाजों की प्रतिभा को परखने और मैचों के निष्पक्ष संचालन के लिए 16 अनुभवी रेफरी मैदान पर मुस्तैद रहेंगे।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS; टाटा स्टील बना SPSB स्पोर्ट्स चैंपियन, नई दिल्ली में मिली चमचमाती ट्रॉफी
जानिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल और अतिथि
चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए तीन दिनों का विशेष शेड्यूल तैयार किया गया है, जिसमें राजनीति, प्रशासन और कॉर्पोरेट जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी:
13 जून (उद्घाटन समारोह – शाम 4:30 बजे): प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शनिवार शाम को होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर शामिल होंगे। उनके साथ जुस्को के चीफ देवी पंथला, सरायकेला जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट आर.के. सिन्हा, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी आनंद बिहारी दुबे और जमशेदपुर के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल उपस्थित रहेंगे।
14 जून (द्वितीय दिन): प्रतियोगिता के दूसरे दिन शाम को मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई उपस्थित होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह, यूनाइटेड इन्फ्राकोर के एमडी किशन सोंथोलिया और ए.के. श्रीवास्तव शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।
15 जून (फाइनल एवं पुरस्कार वितरण): सोमवार को होने वाले फाइनल मुकाबले और समापन समारोह में घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज और स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट बिशन सिंह बेदी मौजूद रहकर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।


