आदित्यपुर: स्वर्वेद कथा के प्रवर्तक संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर 28 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विहंगम योग टाटा संत समाज (पूर्वी सिंहभूम) और विहंगम योग आदित्यपुर संत समाज (सरायकेला-खरसावां) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित विहंगम योग टाटा आश्रम में लगेगा।
शिविर का आयोजन 8 जुबली रोड, सर्किट हाउस एरिया में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। आयोजकों ने आदित्यपुर, जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है।
READ MORE :Howrah Tatanagar Four Line :रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी घोषणा, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेल मार्ग होगा फोर लाइन, विस्तार का काम जारी
रक्तदाताओं के लिए भोजन, प्रमाणपत्र और उपहार की व्यवस्था
कार्यक्रम समन्वयक नीरज मिश्रा ने बताया कि रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं के लिए जलपान, भोजन, प्रमाणपत्र और उपहार की विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज आध्यात्मिक ग्रंथ स्वर्वेद के संदेशों का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार कर मानवता के आध्यात्मिक, नैतिक और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में दूरदराज के क्षेत्रों में विभिन्न समाज कल्याण परियोजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक अमित मोदक रहेंगे मौजूद
समाजसेवी नगीना सिंह ने बताया कि शिविर में युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक और झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित अमित मोदक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड, ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन, ब्लड बैंक और रेड क्रॉस सोसाइटी का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
READ MORE :SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: रामकृष्णा फोर्जिंग्स के प्लांट-III और IV में 14वां मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, कर्मचारियों ने दिखाई मानव सेवा की भावना
आयोजन को सफल बनाने में जुटे संत समाज के सदस्य
रक्तदान शिविर की तैयारियों में महेश कुमार सिंह, कन्हैया लाल अग्रवाल, डॉ. डीपी शुक्ला, अध्यक्ष बिजेंदर उपाध्याय, शंभु पंडित, रवि सिंह, रोहित सिंह, निशांत शर्मा, कुमार अविनाश, रौशन पांडेय, महावीर विद्यार्थी, राम बिनोद गुप्ता और मुन्ना गुप्ता सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सकती है। उन्होंने युवाओं सहित सभी पात्र रक्तदाताओं से इस मानव सेवा अभियान में भाग लेने की अपील की है।

