
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 से पार्षद प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद अंबुज कुमार ने हरिओम नगर, स्काई रेजीडेंसी और जेपी उद्यान क्षेत्र में डोर-टू-डोर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
घर-घर पहुंचकर मांगा आशीर्वाद
जनसंपर्क अभियान के दौरान अंबुज कुमार को स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिलता दिखा। कई जगहों पर लोगों ने उनका स्वागत कर समस्याओं से अवगत कराया। प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि वे जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेंगे और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे।
‘बल्ला छाप’ पर मुहर लगाने की अपील
अंबुज कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि वे उनके चुनाव चिह्न ‘बल्ला छाप’ क्रमांक तीन पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि वार्ड 17 के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और पूर्व पार्षद के रूप में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।
मॉडल वार्ड बनाने का संकल्प
जनसंपर्क के दौरान मिले अपार समर्थन पर अंबुज कुमार ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड संख्या 17 को विकास का मॉडल वार्ड बनाया जाएगा। सड़क, नाली, जलापूर्ति, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी ताकत है और इसी भरोसे के साथ वे चुनाव मैदान में हैं।



