
आदित्यपुर,। आदित्यपुर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता उर्मिला देवी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थीं। उन्होंने आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 31 स्थित अपने आवास पर सुबह करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, उर्मिला देवी का पार्थिव शरीर गुरुवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। परिवार के कुछ सदस्य बाहर से आ रहे हैं, जिनके गुरुवार रात तक आदित्यपुर पहुंचने की संभावना है।
READ MORE :INDIAN RAILWAYS: झारखंड-ओडिशा के यात्रियों को नई ट्रेन, पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी
शुक्रवार सुबह 8 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
उर्मिला देवी की अंतिम यात्रा शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे आदित्यपुर-2 स्थित उनके आवास से पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी। पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
READ MORE :Adityapur Murder: खाऊ गली में चाकूबाजी, युवक की मौत, 5 गिरफ्तार
चार पुत्रों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं
उर्मिला देवी अपने पीछे चार पुत्र ओम प्रकाश, आनंद प्रकाश, सुनील कुमार और संजय कुमार सहित पुत्रवधुओं, पौत्रों और भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके पति आर. एस. सिंह का निधन पिछले वर्ष 10 अप्रैल 2025 को हुआ था। पति के निधन के करीब डेढ़ वर्ष बाद उर्मिला देवी के निधन से परिवार को एक और गहरा आघात पहुंचा है।
उर्मिला देवी के बड़े पुत्र ओम प्रकाश आदित्यपुर में अधिवक्ता हैं और जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

