
आदित्यपुर। वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं समाजसेवी जनार्दन प्रसाद शाही का रविवार, 13 सितंबर 2026 की शाम करीब 8 बजे निधन हो गया। उन्होंने आदित्यपुर-2 स्थित अपने आवास, रोड नंबर 16, शीतला मंदिर के समीप अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :पीएम आवास के नाम पर लोगों को ‘नरक’ में धकेल दिया : सरयू राय
जयप्रकाश आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका
जनार्दन प्रसाद शाही आपातकाल के दौरान हुए जयप्रकाश आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रहे थे। आंदोलन में भागीदारी के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। सामाजिक जीवन में वे लंबे समय तक लोगों के दुख-सुख में साथ खड़े रहे और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, ‘एटक’ शिक्षक सेल का हुआ गठन
सोमवार को पार्वती घाट के लिए निकलेगा पार्थिव शरीर
परिजनों के अनुसार, अंतिम दर्शन के बाद जनार्दन प्रसाद शाही का पार्थिव शरीर 14 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे उनके आदित्यपुर-2 स्थित आवास से अंतिम संस्कार के लिए पार्वती घाट रवाना होगा।
उनके निधन पर वार्ड 32 की पार्षद मालती देवी सहित परिवार, शुभचिंतकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

