Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » सरायकेला – झारखण्ड आये निवेशक, बेहतर औद्योगिक माहौल है – राज़ेन गोहेन
Top Stories

सरायकेला – झारखण्ड आये निवेशक, बेहतर औद्योगिक माहौल है – राज़ेन गोहेन

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 19, 2018No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सरायकेला।
सदियों से भारत ने दुनिया को अपनी ओर एक बाजार के रूप में आकर्षित किया है, इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश का आह्वान मेक इन इंडिया के लिये किया और अब इसी को देखते हुए मेक इन झारखंड को बढ़ावा देने के लिए आज आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे एवं डिफेंस सेक्टर में काम कर रहे हमारे निवेशकों के बीच सेतु बनना है, जो राज्य में पहली बार हो रहा है। इसी काम के लिए वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।। यह बात मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आटो क्लस्टर, आदित्यपुर में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के उदघाट्न के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।

हमारी सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का औद्योगिक विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। झारखण्ड सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के पास जो उत्पादन क्षमता उसे प्रदर्शित करने एवं झारखंड राज्य के औद्योगिक इकाइयों एवं रक्षा इकाइयों के बीच सेतु बनाने का कार्य इस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से किया जा रहा है।

मनोहरपुर एवं चाईबासा को इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में किया जाएगा विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्यपुर एवं जमशेदपुर की तरह मनोहरपुर एवं चाईबासा को इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा। मनोहरपुर और चायबासा के आसपास इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली जा चुकी है ।
अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निवेशकों को अधिक से अधिक सुविधा देगी सरकार।

वेदांता कंपनी द्वारा स्टील प्लांट-जनवरी में होगा शिलान्यास
श्री रघुवर दास ने कहा कि वेदांता कंपनी द्वारा स्टील प्लांट लगाया जाएगा, जिसका शिलान्यास जनवरी में किया जाएगा इससे रोजगार का सृजन होगा।

पिछले 4 साल में चौतरफा विकास
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड एक अपार संभावनाओं से भरा प्रदेश है और 14 वर्ष की राजनीतिक अस्थिरता के कारण झारखंड अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। अब हम पिछले 4 वर्ष से विकास की ओर आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। आज झारखंड में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है चाहे वह औद्योगिक हो, पर्यटन हो या कृषि का क्षेत्र हो। हमारी सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में रक्षा एवं रेलवे मंत्रालय के अधिकारीगण एवं निवेशकों की उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताया।

सरकार ने नियमों को पारदर्शी और सरल बनाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे उत्पादों कि दुनिया में मांग है, इसलिए हमें गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने पर ध्यान देना चाहिए है। हमारी सरकार ने नियमों को पारदर्शी और सरल बनाया है। ताकि कोई भी राज्य में नये उद्योग स्थापित कर सके। हमारी सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निवेशकों को अधिक से अधिक सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि उद्योग लगाने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो तो आप सरकार को तुरंत जानकारी दें उसका हम तुरंत समाधान करेंगे।

मोमेन्टम झारखण्ड के तहत अब तक 490 इकाइयों का हुआ शिलान्यास, बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन
मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भारत को आर्थिक सुपर पावर बनाने में झारखंड एक निर्णायक भूमिका अदा करेगी। देश का सबसे अधिक खनिज संपदा एवं औद्योगिक दृष्टिकोण से भी झारखंड भारत को आर्थिक सुपर पावर बनाने में अपनी भूमिका निभा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर फरवरी 2017 में आयोजित मोमेन्टम झारखण्ड के तहत अबतक 490 इकाइयों का शिलान्यास हो चुका है इसके माध्यम से बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन हुआ है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार हर सेक्टर में चाहे वह इंडस्ट्री सेक्टर हो कल्चर सेक्टर हो या फिर फूड सेक्टर हो, टूरिज्म सेक्टर हो झारखण्ड राज्य के कुशल क्षमता का काफी डिमांड है। हमारी सरकार यहाँ के युवाओं को ध्यान में रखकर 700 करोड़ रूपये का बजट यहां के नौजवान को स्किलड बनाने हेतु रखी है। युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए हमारी सरकार हर क्षेत्र में अग्रसर है।

आने वाले समय में भारत हर क्षेत्र में होगा नंबर 1
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में स्टील उत्पादन के लिए हमारा देश प्रथम स्थान पर है। भारत मछली उत्पादन में विश्व का दूसरा देश बन चुका, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत बन चुका है। इसी तरह ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में दुनिया का चौथा देश भारत के रूप में अपना कृतिमान स्थापित कर लिया है। आने वाले समय में भारत हर क्षेत्र में एक नंबर में होगा, भारत सरकार और राज्य सरकार साथ मिलकर इस दिशा में कार्य कर रही है । श्री दास ने कहा कि आदित्यपुर में रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ऑटो क्लस्टर कार्यालय खोला जायेगा ताकि इस सेक्टर में जो काम कर रहे हैं उनको एक जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि झारखंड में काफी पोटेंशियल है रेलवे और डिफेंस के क्षेत्र में झारखंड सरकार के साथ मिलकर साथ काम करें ताकि हम रेलवे और डिफेंस के क्षेत्र में झारखंड के ब्रांड को हम देश दुनिया में स्थापित कर सकें।

आगे आए निवेशक, सरकार आपके साथ हैं-, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री
कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री राज़ेन गोहेन ने कहा कि पहले भी ऐसा वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम को देखा है लेकिन आज का यहां का जो माहौल दिख रहा है वह बहुत ही प्रेरणाप्रद है । उन्होंने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहां पर सभी उत्पादों के रॉ मैटेरियल उपलब्ध है ।यहां पर डेवलपमेंट की काफी संभावनाएं है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के इकोनॉमिक तेजी गति से आगे बढ़ रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा तैयार इंडस्ट्री पॉलिसी बहुत ही लाभप्रद है इस पॉलिसी के माध्यम से नए उद्योग को लगाना आसान हो गया है। आज इंडस्ट्री लगाने में कोई कठिनाई नहीं होती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी निवेशकों से अपील की झारखंड में उद्योग लगाए, झारखंड सरकार बहुत ही सरल एवं अच्छी औद्योगिक नीति तैयार की है, इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आप उद्योग लगायें सरकार हर प्रकार से अपना पूर्ण सहयोग देगी. उन्होंने कहा कि रेल के क्षेत्र में डेवलपमेंट के बहुत सारे सेक्टर हैं और हर सेक्टर में अनेकों उत्पाद होते है और कुछ कुछ उत्पाद हमें बाहर से मंगाने पड़ते हैं यदि ये प्रोडक्टर देश में ही बने तो इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा । उन्होंने निवेशकों को कहा की आप आगे आए सरकार हर समय आपके साथ खड़ी है।

श्री इंद्र अग्रवाल ने कहा—
एशिया (आदित्यपुर स्मौल इंडस्ट्री एसोसीएशन) के अध्यक्ष श्री इंद्र अग्रवाल ने कहा कि यदि हम ओटो मोबाईल क्षेत्र के साथ साथ रेल एवं रक्षा के क्षेत्र में उत्पाद तैयार करते हैं तो यह एक नई चेतना और उर्जा लेकर आयेगी और झारखण्ड में व्यपार के नये द्वार खोलेगी। उन्होंने झारखण्ड सरकार द्वारा आयोजित इस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा देने के कार्य को सराहनीय बताया।

डॉ गुरु प्रसाद ने कहा–
रक्षा मंत्रालय डीआरडीओ के डॉ गुरु प्रसाद ने कहा कि डीआरडीओ स्ट्रेटेजिक प्रोटेक्शन देश को दे रहा है।
यह केवल औद्योगिक क्षेत्र के द्वारा दिया जा रहा समर्थन से ही संभव हो रहा है। प्रजातंत्र की सुदृढ़ीकरण के लिए औद्योगिक क्षेत्र के विकास में खास कर छोटे छोटे समूह को प्रोटेक्शन देने की आवश्यकता है। अभी अपने देश मे निवेश का बेहतर माहौल है। सभी औद्योगिक क्षेत्र विश्वास के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों पर बल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी उद्योग को अपने आरएनई एवं उत्पाद के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिये।

श्री एस के बेरा ने कहा–
उद्योगपति श्री एस के बेरा ने कहा की वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन झारखण्ड सरकार की एक प्रमुख पहल है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे एवं रक्षा मंत्रालय के सहयोग से झारखंड में व्यापार की नई संभावनाओं को तलाशने का काम कर रही है एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। इस क्षेत्र में झारखण्ड में बहुत संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर ऑटो क्लस्टर से संबंधित एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के विभिन्न संस्थाओं के 25 से भी ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें प्रमुख हैं-आर्डिनेंस फैक्ट्रीबोर्ड, गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट, मिश्र धातु निगम, मझगाँव, भारत डायनामिक्स लिमिटेड, इन्सटीट्यूट आॅफ न्यूक्लिीयर मेडिसिन एण्ड एलायड साइंस, डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, गार्डनरीच सिप बिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स, हिन्दुस्तान एरोनाॅटिकल लिमिटेड, हैवी वेहकल फैक्ट्री, जबलपुर, हैवी वेहकल फैक्ट्री, अवाडी साथ ही रेलवे मंत्रालय से साउथ इस्टर्न रेलवे, इस्टर्न रेलवे, कपूरथला, इन्टीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई, रेल इण्डिया टेक्निकल एण्ड इकोनामिक सर्विस (राईटस), रिसर्च डिजाइन एण्ड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन(RDSO) लखनउ, इस्टर्न रेलवे, जमालपुर से लगभग 10 स्टाल लगाये गए है। इसके अलावा झारखंड से टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, हैवी इंजिनियरिंग कारपोरेशन, राँची सहित अन्य 70 स्टाल लगाये गए हैं।

कार्यक्रम में घाटशिला विधायक  लक्ष्मण टुडू, इचागढ़ विधायक  साधु चरण महतो, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव  के रवि कुमार, भारत सरकार के रेलवे एवं रक्षा मंत्रालय के अधिकारीगण उपस्थित थे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.