
आदित्यपुर: ऑटो क्लस्टर स्थित क्रॉस लिमिटेड द्वारा शनिवार को भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर राय ने फीता काटकर किया। यह कंपनी का लगातार तीसरा वार्षिक रक्तदान शिविर था, जिसमें कर्मचारियों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: विश्व महिला कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी संध्या प्रधान, 12 सितंबर को ब्राजील होंगी रवाना
निर्धारित लक्ष्य से अधिक 180 यूनिट रक्त संग्रह
इस वर्ष शिविर में 175 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
कंपनी के कर्मचारियों एवं बाहरी रक्तदाताओं के भारी उत्साह और सहयोग से इस लक्ष्य को पार करते हुए कुल 180 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कंपनी की ओर से रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सवैतनिक अवकाश (Paid Leave), आकर्षक उपहार और बुफे लंच की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिससे प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखा गया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: उत्कल किआ में Kia Sorento की भव्य लॉन्चिंग, पहले दिन 6 बुकिंग कन्फर्म
प्रबंधन टीम और वीबीडीए की रही सक्रिय भागीदारी
इस पूरे आयोजन में प्रबंधन टीम की ओर से जीएम (HR) रमाकांत गिरी, सीओओ सतीश बंसोडे, राजेश प्रधान, रिभु रॉय, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, सुनेत्रो भौमिक, तिजेश साहू, राजकुमार महतो, शुभम खामराई, पूजा महतो और अंशु सिंह सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
वीबीडीए (VBDA) की ओर से सचिव कमल कुमार घोष और सुनील कुमार मुखर्जी ने भी शिविर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
कंपनी प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान के समान है।
क्रॉस लिमिटेड की टीम ने पूरे कार्यक्रम की कड़ी निगरानी करते हुए इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिस पर अतिथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

