
सरायकेला।


जिले में नव पदस्थापित एसपी संजीव कुमार ने रविवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र और थाना का निरीक्षण किया । इस दौरान पदभर ग्रहण कर पहली बार आदित्यपुर पहुचे एसपी का स्थानीय नागरिको द्वारा ने गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया , वही इस दौरान मीडिया से बातचित के क्रम में एसपी संजीव कुमार ने कहा की सभी थानों और एसपी कैम्प कार्यालय में आम लोगो के लिए हेल्पडेस्क का गठना किया जाएगा साथ ही एफ आई आर करने वाले लोगो को रिसिप्ट भी दिया जाएगा साथ ही इन्होंने कहा की इनकी पहली प्राथमिकता पुलिस के कार्यशैली में पारदर्शिता लाना होगा।

