संतोष कुमार
जमशेदपुरः बुधवार आदित्यपुर रेलवे स्टेश के पास गंभीर अवस्था में घायल एक बच्ची मिली जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से साकची स्थित एमजीएम अस्पताल लाय़ा गया जहां बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है. समाचार लिखे जाने तक बच्ची के परिजनों का पता नहीं लगा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि टाटा- झाड़ग्राम पैसेंजर ट्रेन से गिरकर बच्ची घायल हुई है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनाबुधवार दिन के करीब 8.30 बजे के आस- पास की बताई गई. इस संबंध में एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें बच्ची रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिली जिसके बाद उसके परिजनों की खोज की गई. जब किसी ने बच्ची की सुध नहीं ली तो स्थानीय लोगों एवं रेल पुलिस के सहयोग से बच्ची को अस्पताल लेकर आए हैं. वहीं बच्ची का ईलाज कर रहे चिकित्सकों ने बच्ची के मुंह में काफी चोट होने एवं उसकी दांत टूटने की बात बताते हुए फिलहाल हालात पर नजर रख रहे हैं. मगर उन्होंने आशंका जताई है कि बच्ची को जल्द ही यदि बेहतक चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलता है तो उसके लिए चिंता का विषय हो सकती है. बच्ची की उम्र लगभग पांच से सात वर्ष के बीच बताई जा रही है. मुंह में चोट होने की वजह से वह अपना नाम व पता बता पाने में असम्रर्थ है.
