
जमशेदपुर।


शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार को बिष्टुपुर ऑफिस रोड में एक मारुती वैन अनियंत्रित होकर एक साईकिल सवार
को टक्कर मारते हुए जी एस टी कमिश्नर के आवास गेट से जा टकराई। इस दौरान सवार की मौत हो गई।वही साईकिल सवार की पहचान आदित्यपुर-2 को रोड-13-14 क्वाटर -7 के रहने वाले सुनील कुमार ठाकुर के रुप में की गई है। वही पुलिस ने मारुती वैन को जब्त कर कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
बताया जाता है कि आदित्यपुर के रहने वाले सुनील ठाकुर काम कर अपने साईकिल से साकची से बिष्टुपुर ऑफिस रोड की ओर से लौट रहे थे। उसी वक्त सामने से तेज गति से आ रही मारुती वैन ने उन्हे अपनी चपेट में ले लेते हुए सीधे जी एस टी कमिश्नर एम रहमान के आवास के गेट से टकराकर रुक गई। इसके बाद आस पास के लोगो की मदद से चालक को पकड़ लिया गया। वही घायल सुनील ठाकुर को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।वही घटना की सुचना पर मृतक के परिजन टाटा मुख्य अस्पताल पहुंच चुके है।

