
जमशेदपुर।टाटा-चाईबासा मार्ग मे पोटका के तितलामोड़ के कालीमंदिर के पास दो बाईको की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नही हो पाई है।वही घायलो को पोटका पुलिस की मदद से एम जी एम अस्पताल भर्ती कराया गया है। वही मृतक के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है।बताया जाता है कि तीनो घायल हल्दीपोखर के रहने वाले है और एक ही मोटरसाईकिल पर सवार हो कर जा रहे थे।वही मृतक की पहचान नही हो पाई है। वह अकेले ही जा रहा था। घायलो में हल्दीपोखर के रहनेवाले अमीत केवर्त का बड़ा भाई सुरजन कैवर्त और दोस्त सूभाष महतो शामिल है।



