जमशेदपुर।
गोलमुरी थाना अंतर्गत रिफ्युजी कॉलोनी में कार्मेल जूनियर स्कुल के कक्षा नौवी के छात्र तनिष्क कुमार में अपने घर में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी का माहौल हो गया , फंदे से लटका देख परिजनों ने तनिष्क को निचे उतरा और तुरंत ही टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि तनिष्क ने फांसी क्यों लगायी इस बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो सका है लेकिन पुलिस ने उसके घर पहुंच मामले की जांच की और परिजनों से पूछ ताछ की है , वहीँ पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
