माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]
आज का पंचांग
—————
दिनांक – 05 सितम्बर 2026
दिन – शनिवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – नवमी रात्रि 09:53 तत्पश्चात् दशमी
नक्षत्र - मृगशिरा रात्रि 09:30 तत्पश्चात् आर्द्रा
राहुकाल – सुबह 09:39 से सुबह 10:12
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:30
सूर्यास्त – 06:02
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – तिल खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
—————-
शाम के समय दरवाजे पर शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। इससे माता लक्ष्मी का आगमन होता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
सही समय और नियमसमय: सूर्यास्त के आसपास यानी गोधूलि बेला (जब दिन और रात मिलते हैं) में दीपक जलाना सबसे अच्छा माना जाता है। अंधेरा होने के बाद दीपक न जलाएं।
दिशा: घर से बाहर की तरफ जाते समय दीपक हमेशा दाईं (दाहिने) ओर रखना चाहिए।
लौ की दिशा: दीपक की लौ का मुख आमतौर पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। शनिवार के दिन इसका मुख पश्चिम दिशा की तरफ रख सकते हैं।
तेल या घी का चुनावसरसों का तेल: मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत अच्छा माना जाता है।
तिल का तेल या घी: आप चाहें तो शुद्ध घी या तिल के तेल का दीपक भी जला सकते हैं।
आज का राशिफल
——————-
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप अपने असंतोषी व्यवहार के कारण खराब कर सकते हैं। परिस्थितियां अधिकांश समय आपके निर्णय के विपरीत रहेंगी। अपने काम निकालने की कला से आवश्यकता के अनुसार लाभ बना लेंगे, लेकिन आज किसी भी प्रकार का सुख आपको संतोष नहीं दे सकेगा। कार्य-व्यवसाय की उलझनों के कारण मानसिक रूप से चिड़चिड़े रहेंगे। किसी की गलती का गुस्सा किसी अन्य पर निकालने से सम्मान में कमी आ सकती है। आज आपकी प्रवृत्ति बैठकर कार्य करने की रहेगी, लेकिन धन लाभ चाहते हैं तो अधिक परिश्रम करना ही पड़ेगा। इसका लाभ आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। पुरानी बात याद आने पर मानसिक अशांति और ग्लानि महसूस हो सकती है।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज अधिकांश समय लापरवाही में बीत सकता है। प्रातःकाल यात्रा की योजना बनेगी, लेकिन अचानक किसी अन्य कार्य के आ जाने से वह निरस्त हो सकती है। अपनी इच्छाओं को त्यागकर आज परिजनों की आवश्यकताओं पर अधिक ध्यान दें, अन्यथा घर में क्लेश हो सकता है। मेहनत आपकी इच्छाओं की तुलना में कम रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि आज की मेहनत भविष्य में किसी न किसी रूप में वृद्धि का कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकांश कार्य बिना अधिक बौद्धिक श्रम के पूरे हो जाएंगे। जल्दबाजी में किसी से धन संबंधी वादे न करें और उधार देने से भी बचें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। लोभ से बचें, समय धीरे-धीरे लाभदायक बनेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज शुभ प्रसंग बनने से उत्साहित रहेंगे। हालांकि, अपने काम से काम रखें और कहीं सुनी बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा किसी न किसी से गरमा-गरमी हो सकती है। पुरुषार्थ में कमी रहने के बावजूद धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन गलत तरीके से धन कमाने से बचें, क्योंकि इससे आगे चलकर परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। छोटी भूल भी भारी पड़ सकती है। दोपहर बाद भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम अपेक्षा के विपरीत हो सकते हैं। संध्या का समय आनंद और मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। घर में थोड़ी बहुत कहासुनी संभव है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थितियां संध्या तक विषम रह सकती हैं, इसके बाद कुछ राहत महसूस होगी। दिन का आरंभ बेचैनी भरा रहेगा। हानि का भय रहने के कारण किसी कार्य को जल्द करने का मन नहीं करेगा। घर में भी छोटी-मोटी समस्याएं बनी रहेंगी। कार्य-व्यवसाय में आज जोखिम लेने से बचें और संतोषी प्रवृत्ति अपनाएं, इससे बड़ी हानि से बच सकते हैं। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे, लेकिन पीछे से परेशानी खड़ी कर सकते हैं। धन की आमद सामान्य रहेगी, फिर भी उधारी के कारण पैसा हाथ में टिक नहीं पाएगा। अधिक भागदौड़ करने से बचें। परिवार या रिश्तेदारी में अचानक कोई दुखद घटना होने की आशंका है। स्वास्थ्य में नरमी रहेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जिस कार्य से आप लाभ की उम्मीद लगाएंगे, उसे छोड़कर कोई अन्य काम लाभ दिला सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, वरना हाथ आया लाभ भी निकल सकता है। व्यवसायी वर्ग कुछ समय के लिए निराश होकर घाटे में सौदा करने का विचार बना सकता है, लेकिन धैर्य रखें। संध्या के समय परिस्थितियां बदलने पर अधिक लाभ मिल सकता है। महिलाओं के विचार बार-बार बदलने से कार्य सफलता संदिग्ध रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को परिश्रम का फल किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकता है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। जो लोग आपसे नजदीकी बनाए हुए हैं, वे आपकी अनावश्यक बातों से दूरी बना सकते हैं। दिनचर्या को सामान्य बनाए रखने के लिए विवेकपूर्ण व्यवहार जरूरी है। विशेषकर विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। लोग आपकी गलतियां पकड़ सकते हैं, जिनका समय आने पर आपके खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है। धन लाभ की संभावना दिनभर बनी रहेगी, लेकिन प्राप्ति के समय अचानक कोई बाधा आ सकती है। खर्च की तुलना में आमदनी कम रहेगी। परिजनों की सलाह लेकर ही कोई बड़ा काम करें। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके मन में धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। दैनिक कार्यों से समय निकालकर पूजा-पाठ और धार्मिक यात्रा के लिए समय देंगे। परोपकार की भावना भी रहेगी, लेकिन स्वार्थ दिखाई देने पर दिखावे के लिए दान-पुण्य करने की प्रवृत्ति भी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आज अधिक व्यवसाय नहीं रहेगा। लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी में किए गए सौदे बाद में अफसोस का कारण बन सकते हैं। सहकर्मियों अथवा किसी बाहरी व्यक्ति से नोकझोंक हो सकती है। व्यर्थ के विवादों से बचें। घर में आंशिक शांति रहेगी, हालांकि किसी काम के लिए कहने पर परिजन नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भी स्वास्थ्य एवं घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दिन के आरंभिक और अंतिम हिस्से को छोड़कर शेष समय मानसिक उलझनों में बीत सकता है। नौकरी अथवा व्यवसाय में सफलता हाथ आते-आते निकल सकती है। जिस कार्य को करने से आप बचना चाहेंगे, परिस्थितिवश वही करना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के लिए किसी की खुशामद भी करनी पड़ सकती है, इसके बाद भी परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिलेंगे। संध्या के बाद उलझनों में कमी आएगी। महत्वपूर्ण कार्यों को संभव हो तो कल तक टालें। परिवार में एक-दूसरे का सहयोग करने से ही तालमेल बना रहेगा। कठोर वाणी और अनावश्यक यात्रा से बचें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज परिश्रम का अपेक्षित फल न मिलने से गुस्सा आ सकता है। दिन का पहला हिस्सा शांतिपूर्वक बीतेगा, लेकिन इसके बाद की दिनचर्या व्यर्थ की भागदौड़ वाली रहेगी। अनचाहे कार्यों में समय खराब हो सकता है। मन में अहंकार की भावना रहने के कारण किसी का मार्गदर्शन लेने से बचेंगे। कार्य-व्यवसाय से जब भी धन लाभ की संभावना बनेगी, तभी कोई न कोई व्यवधान आ सकता है। उधार के व्यवहार को आज सीमित रखें, अन्यथा धन संबंधी उलझनों में पड़ सकते हैं। परिवार में भी आर्थिक कारणों को लेकर खींचतान संभव है। महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी बात रखनी चाहिए। स्वास्थ्य में पित्त संबंधी परेशानी हो सकती है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा। कभी प्रसन्नता तो कभी उत्साहहीनता बनी रहेगी। व्यवसायी वर्ग प्रातःकाल से ही धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेगा। जोर-जबरदस्ती से बचें, अन्यथा नई समस्या खड़ी हो सकती है। कार्य-व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ेगा। पूर्व नियोजित कार्यों से ही सीमित धन लाभ होगा। कार्य विस्तार की योजना फिलहाल स्थगित रखें और निवेश करने से भी बचें। आगे हानि की संभावना बन सकती है। परिवार में किसी के उद्दंड व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक खराब हो सकता है। परिजनों में धैर्य की कमी रहेगी, इसलिए विवेकपूर्ण व्यवहार करें। संध्या के बाद स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट होगा, जिससे अपने मूल उद्देश्य से भटक सकते हैं। घर के बुजुर्गों अथवा वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में लाभ के अधिक अवसर मिलेंगे। हालांकि, प्रलोभन के कारण ये अवसर हाथ से निकल भी सकते हैं। सहकर्मी स्वार्थ सिद्धि के लिए मीठा व्यवहार करेंगे और काम निकलने के बाद उनका व्यवहार बदल सकता है। सोच-समझकर ही किसी की मदद करें। परिवार के सदस्य आपकी टालमटोल वाली नीति से नाराज हो सकते हैं। सिरदर्द अथवा मांसपेशियों में अकड़न की समस्या हो सकती है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका उद्दंड व्यवहार किसी हंसते-खेलते व्यक्ति को भी दुखी कर सकता है। स्वभाव में कठोरता और रूखापन आपसी संबंधों को खराब करने के साथ ही धन संबंधी उलझनों को भी बढ़ा सकता है। जो व्यक्ति आपकी सहायता के लिए पहले तैयार था, वह अचानक पीछे हट सकता है। कार्यक्षेत्र में धन का अभाव महत्वपूर्ण कार्यों को अधूरा रख सकता है। उधार देने वालों से अतिरिक्त परेशानी होगी। आज आपका मन सरल और सात्विक कार्यों को छोड़कर अनर्गल गतिविधियों की ओर जल्दी आकर्षित हो सकता है। नौकरीपेशा लोग छोटी-सी बात पर सहकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति से विवाद कर सकते हैं। व्यवहार में नरमी रखें, अन्यथा मानहानि के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में कोई न कोई परेशानी बनी रह सकती है।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u
फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।
कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले
Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

