Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj ka Rasifal:02 सितंबर बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
Breaking News

Aaj ka Rasifal:02 सितंबर बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 2, 2026Updated:September 2, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]

 

आज का पंचांग
—————

 

दिनांक – 02 सितम्बर 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पञ्चमी प्रातः 06:12, तत्पश्चात् षष्ठी 03 सितम्बर प्रातः 04:25, तत्पश्चात् सप्तमी
नक्षत्र -‌ भरणी मध्यरात्रि 01:43 तत्पश्चात् कृत्तिका
राहुकाल – दोपहर 12:47 से दोपहर 01:22
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:29
सूर्यास्त – 06:05
दिशा शूल – उत्तर दिशा में

आज का विशेष
—————-

 

सनातन परंपरा में बिल्व (बेल) वृक्ष को अत्यंत पवित्र और भगवान शिव को प्रिय माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बिल्ववृक्ष के दर्शन, सेवा, रोपण और बिल्वपत्र अर्पण करने से अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं।

🔸 मान्यता है कि बिल्ववृक्ष के आसपास सर्प नहीं आते।

🔸 ऐसी धार्मिक मान्यता है कि यदि किसी की शवयात्रा बिल्ववृक्ष की छाया से होकर गुजरे, तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

🔸 बिल्ववृक्ष को वातावरण की अशुद्धियों को सोखने वाला अत्यंत उपयोगी वृक्ष भी माना जाता है।

🔸 चार, पाँच, छह या सात पत्तियों वाला बिल्वपत्र अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे भगवान शिव को अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होने की मान्यता है।

🔸 धार्मिक मान्यता के अनुसार बिल्ववृक्ष को काटना अशुभ माना जाता है, जबकि इसके रोपण और संरक्षण को वंशवृद्धि एवं सुख-समृद्धि से जोड़ा गया है।

🔸 सुबह-शाम बिल्ववृक्ष के दर्शन मात्र से पापों का नाश होने की मान्यता है।

🔸 बिल्ववृक्ष को जल अर्पित करने से पितरों की तृप्ति होने का धार्मिक विश्वास है।

🔸 बिल्ववृक्ष और सफेद आक को साथ में लगाने से माँ लक्ष्मी की कृपा और धन-समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है।

🔸 प्राचीन धार्मिक कथाओं में बिल्वपत्र और ताम्र धातु से जुड़े विशेष प्रयोगों का भी उल्लेख मिलता है।

🔸 मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक भगवान शिव के शिवलिंग पर बिल्वपत्र अर्पित करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है।

🔸 बिल्ववृक्ष का रोपण, पालन-पोषण और संरक्षण करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है तथा इसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ माध्यम बताया गया है।

 

आज का राशिफल
——————-

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझनों भरा रहेगा। आज किसी भी कार्य को बिना भागदौड़ के पूरा करना संभव नहीं होगा। व्यवसायी वर्ग भी मंदी रहने के कारण ले-देकर काम बनाने के चक्कर में रहेंगे और बाद में अचानक धन लाभ होने पर पश्चाताप कर सकते हैं। सरकारी अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित कार्यों में थोड़ी परेशानी के बाद नतीजा आपके पक्ष में रहेगा। दो पक्षों के विवाद को सुलझाने में मध्यस्थता करनी पड़ सकती है, लेकिन आप पर पक्षपात का आरोप भी लग सकता है। निष्पक्ष होकर फैसला करें, सम्मान में वृद्धि होगी। घरेलू वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। संध्या के बाद स्वास्थ्य में कुछ विकार आ सकता है।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाली हैं। धन संबंधी अथवा अन्य महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित करना ही बेहतर रहेगा। आज आप किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते हैं, इसलिए वाणी एवं व्यवहार में संयम रखें। धन को लेकर घर एवं बाहर विवाद के प्रसंग बन सकते हैं। विवेक से काम लें, अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के अधिकारियों से मतभेद रहेंगे, फिर भी मन मारकर इच्छा के विपरीत कार्य करना पड़ सकता है। मित्र-परिचित भी आपसे स्वार्थपूर्ण व्यवहार कर सकते हैं। आज किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि उसे पूरा करने में परेशानी हो सकती है। धन के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी कमी आएगी। बड़े-बुजुर्गों की बातों को अनदेखा न करें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको सभी जगह से मान-सम्मान दिलाएगा। आज आपकी जीवनशैली भी उच्चवर्गीय जैसी रहेगी। परिस्थितियां कैसी भी हों, आप खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति भी आज कुछ अधिक रहेगी। महिलाएं भी आज दिखावा करने से नहीं चूकेंगी और आवश्यकता से अधिक खर्च करने के बाद पछता सकती हैं। कार्य-व्यवसाय आशानुकूल रहेगा। किसी पुराने अनुबंध से धन लाभ होगा। राजपक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सरकारी कार्यों में ढील न दें। आज कार्य पूरे तो नहीं होंगे, लेकिन सफलता की संभावना अधिक रहेगी। घर का वातावरण मिला-जुला रहेगा और सभी सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके अनुकूल बना हुआ है, लेकिन किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपको दूसरों के भरोसे बैठना पड़ सकता है, जिसमें निराशा मिलने की संभावना अधिक है। आज अपने बलबूते पर जो भी कार्य करेंगे, उसमें देर से ही सही, आशाजनक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी, लेकिन आर्थिक लाभ समय पर न मिलने के कारण आगे के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आज धन लाभ एवं खर्च बराबर रहने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा। सहकर्मी आपसे कुछ अपेक्षा रखेंगे, इसमें टालमटोल न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर के सदस्य मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन बुजुर्ग आपकी खर्चीली प्रवृत्ति से असंतोष जता सकते हैं।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके लिए विशेष अनुकूल नहीं रहेगा। आज आप संचित धन के सहारे रहेंगे। आर्थिक लाभ होते-होते टलने से निराशा होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज भय का वातावरण रहेगा। अपनी किसी कमजोरी को लेकर मन में चिंतित रहेंगे, लेकिन उसे जाहिर नहीं होने देंगे। विरोधी आपके लचीले व्यवहार का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज न चाहते हुए भी किसी से उधारी का व्यवहार करना पड़ सकता है। खर्च कम रहने से आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। घरेलू कामों में टालमटोल करने पर वातावरण उग्र हो सकता है, हालांकि कुछ समय बाद स्थिति स्वतः सामान्य हो जाएगी। आलस्य अधिक रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन भी आप किसी न किसी कारण से परेशान रहेंगे। सेहत आज भी प्रतिकूल रहेगी, लेकिन कल की अपेक्षा थोड़ा सुधार अवश्य आएगा। व्यवसाय की स्थिति भी कुछ दयनीय रहेगी और दैनिक खर्च निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने में असफल रहेंगे। भाग्य का साथ न मिलने के कारण दिनभर की भागदौड़ व्यर्थ जा सकती है। हालांकि बेरोजगार लोग आज प्रयास करने में कमी न रखें, शीघ्र ही किसी रोजगार से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल भरा रहेगा। घरेलू कार्य सुलझने की जगह और अधिक उलझ सकते हैं। भाई-बंधुओं में आत्मीयता की कमी रहेगी। बुजुर्गों का सहयोग मिलने से कुछ राहत अनुभव होगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज आप दिन के आरंभ में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे, लेकिन धीरे-धीरे व्यस्तता बढ़ने के साथ आपकी कार्यशैली में निखार आएगा। मानसिक रूप से चंचल रहेंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। धन लाभ अचानक होगा। डूबे हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मेहनत का उचित फल मिलने से प्रसन्न रहेगा। आज आपके ऊपर कोई आरोप भी लग सकता है, जिससे परिवार में गलतफहमी पैदा हो सकती है। परिजन आपकी बातों पर मुश्किल से ही विश्वास करेंगे। महिलाओं को आज अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरंभ में आप किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे, लेकिन बाद में उसी कार्य को करने पर धन लाभ के साथ सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातक आज अपने मृदु व्यवहार से अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे, लेकिन सहकर्मियों को इससे जलन हो सकती है। फिर भी निश्चिंत रहें, आज कोई चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएगा। व्यवसायी वर्ग जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। धन की आमद एक साथ न होकर रुक-रुककर होगी, जिससे अन्य कार्य शुरू करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गृहस्थ जीवन में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। भाइयों से फिर भी राग-द्वेष बना रह सकता है। प्रेम-प्रसंगों में निकटता बढ़ेगी। सेहत उत्तम रहेगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई रहेगी, लेकिन इसका सही जगह प्रयोग नहीं करेंगे। प्रत्येक कार्य, चाहे वह घरेलू हो अथवा व्यावसायिक, उसमें कुछ न कुछ कमी निकालेंगे। इससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है और परिजनों से कलह भी हो सकती है। आज आप सम्मान पाने के लिए अन्य लोगों के सामने स्वयं को जरूरत से अधिक बुद्धिमान साबित करने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके विचार दूसरों से कम ही मेल खाएंगे। सम्मान मिलने की जगह आप हास्य के पात्र बन सकते हैं। कारोबार की दशा कुछ कमजोर रहेगी। किसी के सहयोग से खर्च लायक आमदनी हो जाएगी। सेहत ठीक रहेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप स्वयं ही कलहकारी परिस्थितियों का निर्माण कर सकते हैं। जबरदस्ती किसी के कार्यों में दखल देने अथवा बिना मांगे राय देने से बेइज्जती हो सकती है, इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का काम पसंद नहीं आएगा और सहकर्मियों को आपका व्यवहार। आपसी तालमेल न बनने के कारण सामूहिक कार्य अधूरे रह सकते हैं। धन लाभ के लिए प्रयास करेंगे, फिर भी आज आय की अपेक्षा व्यय का पलड़ा भारी रहेगा। घर में परिजनों को आपके व्यवहार से पीड़ा हो सकती है। वादा करके मुकरने पर वातावरण अशांत होगा। मित्र और रिश्तेदार भी आज आपसे दूरी बनाकर रह सकते हैं। सिर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरंभ में आर्थिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी और मध्याह्न के आसपास इनके पूर्ण होने की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आज एक साथ कई कार्यों में भाग्य आजमाएगा। इनमें से कुछ कार्य लंबित रह सकते हैं, लेकिन शेष कार्यों से अवश्य ही कुछ न कुछ लाभ होगा। धन लाभ के लिए आज किसी अन्य के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आरंभ में थोड़ी परेशानी के बाद परिणाम पक्ष में रहने से प्रसन्नता मिलेगी। आज किसी पुराने परिचित से यादगार भेंट होगी और कुछ समय के लिए अतीत की यादों में खोए रहेंगे। परिजनों के स्नेह में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर आज पूर्ण संतुष्टि नहीं रहेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप मानसिक रूप से शांत एवं संतुष्ट रहेंगे, लेकिन महिलाओं के मन में कुछ न कुछ तिकड़म लगी रहेगी। अपना काम बनाने के लिए आज किसी की बुराई करने से भी नहीं चूकेंगी। कार्य-व्यवसाय की गति सामान्य से कुछ कम रहेगी, फिर भी निर्वाह योग्य आमदनी हो जाएगी। आज आप अन्य लोगों से अपना काम निकालने के लिए मीठा व्यवहार करेंगे, लेकिन किसी का कार्य स्वयं करने में आनाकानी कर सकते हैं। सहकर्मी अधिकारियों से आपकी चुगली कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। धन लाभ परिश्रम करने के बाद ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार में आपको छोड़कर अन्य सभी सदस्य किसी न किसी अभाव का अनुभव कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।

फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish

व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u

फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।

कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले

Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पैर में प्लास्टर के कारण कुछ दिनों तक जनता के बीच नहीं जा सकेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

September 1, 2026

ADITYAPUR NEWS :आरआईटी थाना क्षेत्र में चेन छिनतई और मारपीट के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार व चांदी का चैन बरामद

September 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:श्याम भटली परिवार ट्रस्ट का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.