माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]
आज का पंचांग
—————
दिनांक – 01 सितम्बर 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्थी सुबह 07:41 तत्पश्चात् पंचमी
नक्षत्र - अश्विनी मध्यरात्रि 02:42 तत्पश्चात् भरणी
राहुकाल – दोपहर 02:57 से शाम 04:32
पंचक – आज है 27 अगस्त 01:36 पीएम से मंगलवार 1 सितंबर 03:24 एएम
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:29
सूर्यास्त – 06:06
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – गुड खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
—————-
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन शिव कृपा पाने के लिए कई उपाय और टोटके किए जाते हैं।
सोमवार को सुबह स्नान करके तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करें। इससे मानसिक शांति मिलती है।
सोमवार के दिन शिवजी को काले तिल और जौ अर्पित करने से पापों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि आती है
।
इस दिन नंदी (बैल) को हरा चारा या घास खिलाना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि नंदी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं।
सोमवार के दिन चावल, दूध, शक्कर या सफेद वस्त्रों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
संध्याकाल में शिव जी को खीर का भोग लगाकर उसे प्रसाद के रूप में परिवार में बांटने से पारिवारिक कलह दूर होती है।
आज का राशिफल
——————-
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके मन में कम समय और कम परिश्रम में अधिक लाभ प्राप्त करने की इच्छा रहेगी, लेकिन कार्यों में अपेक्षित सफाई की कमी रह सकती है। विफलता मिलने पर क्रोध भी आएगा। फिर भी कार्यों के प्रति एकाग्र रहें, शीघ्र ही परिस्थितियां आपके अनुकूल होने वाली हैं। सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे, जिससे कुछ समय के लिए कार्यों में अवरोध रहेगा, लेकिन जल्द ही अन्य विकल्प भी मिल जाएंगे। मध्याह्न के बाद जिस भी कार्य में निवेश करेंगे, भविष्य में उससे दोगुना धन मिलने की संभावना है, हालांकि आज धन की आमदनी कम रहेगी। पारिवारिक वातावरण में थोड़ा विरोधाभास रहेगा, लेकिन महत्वपूर्ण विषयों में सभी एकजुट हो जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज मध्याह्न तक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद ही इसमें स्थिरता आएगी। फिर भी अधिक परिश्रम वाले कार्यों से बचें। बनाई गई योजनाएं अधर में लटकी रह सकती हैं। परिवार अथवा रिश्तेदारी में किसी दुखद घटना की संभावना है। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहना ही हितकर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर अचानक कोई संकट आ सकता है, इसलिए अधिकारियों से सावधान रहें। कार्य-व्यवसाय में उदासीनता दिखाने से लाभ में कमी आएगी। आपके स्वभाव में रूखापन रहने से स्नेहीजनों को तकलीफ हो सकती है। परिवार अथवा अन्य लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाएंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा। महिलाओं को शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से गंभीर रहना आवश्यक है। निर्णय लेने में आज भी दुविधा हो सकती है। दिमाग पर अधिक दबाव न डालें और निसंकोच होकर फैसले लें, विजय आज आपकी ही होगी। अधिकांश कार्यों में सहज सफलता मिल जाएगी। फिर भी धन से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतें। प्रतिस्पर्धा कम रहने से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा, जिससे हर प्रकार की परिस्थिति में काम कर पाएंगे। जो लोग अब तक आपके विपरीत चल रहे थे, वे भी आपका सहयोग और प्रशंसा करेंगे। फिर भी अचानक वाद-विवाद के प्रसंग बन सकते हैं, इनसे बचकर रहें। घर में थोड़ी उग्रता रहने के बावजूद प्रेम बना रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संबंध बनेंगे। सरकारी कार्यों के लिए दिन उत्तम रहेगा। सरकार की ओर से शुभ समाचार मिलने से व्यवसाय एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की उलझन दूर होगी। धन लाभ की इच्छा बनी रहेगी और इसके लिए प्रयास करते रहेंगे। धन की आमदनी मध्याह्न के बाद ही संभव हो सकेगी। प्रयास करने पर पुराने धन की वापसी हो सकती है। महिलाएं खरीदारी पर धन खर्च करेंगी, लेकिन अज्ञानता के कारण हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। आपकी जरूरत लोगों को अधिक होने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे। गृहस्थ जीवन पर पूरा ध्यान नहीं देने से किसी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि यह स्थिति थोड़े समय के लिए ही रहेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही घर में धार्मिक कार्यों को लेकर चहल-पहल रहेगी। इसके लिए दैनिक कार्यों में बदलाव भी करना पड़ सकता है। आध्यात्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जगह से प्रस्ताव मिल सकते हैं। बेरोजगारों के भी नए रोजगार से जुड़ने की संभावना है, इसलिए प्रयास करते रहें। धन लाभ रुक-रुककर होगा, लेकिन मात्रा अच्छी रहने से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। मध्याह्न के बाद फिजूलखर्ची अचानक बढ़ सकती है, लेकिन आज आप इसकी अधिक परवाह नहीं करेंगे। पति-पत्नी के बीच मामूली नोकझोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान अधिक रहेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रह सकता है। दिन के आरंभ से ही कुछ गड़बड़ होने की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र अथवा परिवार में कोई छोटी-बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। अचानक होने वाली घटनाओं के कारण सतर्क होने का समय मुश्किल से मिलेगा। किसी से बंधी आशा टूटने से मन दुखी हो सकता है। आर्थिक कारणों से मध्याह्न तक का समय संघर्षपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से लाभ में कमी आएगी। इसके बाद कहीं से थोड़ा धन लाभ होने से राहत मिलेगी। घर में धार्मिक कार्य होने से मन हल्का होगा। महिलाएं आज परिजनों पर अधिक आश्रित रहेंगी। संतान के विषय में नई चिंता उत्पन्न हो सकती है। वाहन अथवा उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें, दुर्घटना का भय है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहने के बावजूद कार्यों के प्रति आलस्य दिखा सकते हैं। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें हानि-लाभ की अधिक परवाह नहीं करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन मौज-शौक की प्रवृत्ति के कारण खर्च अधिक होगा। घर में सुख-सुविधा के सामान की बढ़ोतरी होगी। धन संबंधी योजनाओं को गति देने के लिए आज किसी अन्य व्यक्ति की सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। मध्याह्न तक किए गए परिश्रम का फल संध्या तक मिल जाएगा। प्रयासों से धन कोष में वृद्धि होगी, लेकिन दैनिक खर्चों के अतिरिक्त कुछ खर्च आने से बचत नहीं हो पाएगी। आज किसी की सहायता मजबूरी में करनी पड़ सकती है। बाहर घूमने का आयोजन होगा और धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज लाभ और हानि लगभग बराबर रहेगी। दिन के आरंभ से ही लाभदायक प्रसंग बनेंगे। व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य भी आने से आप अधिक व्यस्त रहेंगे। कमाई संतोषजनक रहेगी, लेकिन खर्च भी कम नहीं होंगे। आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, फिर भी धन कमाने को अधिक महत्व देंगे। आपकी मनोवृत्ति सुखोपभोग की अधिक रहेगी। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उनमें शुरुआती व्यवधान के बाद सफलता आपके पक्ष में रहेगी। सरकारी कार्य भी किसी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। महिलाएं आज जो भी विचार करेंगी, उसका परिणाम विपरीत मिल सकता है। धार्मिक स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते हैं।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। अधिकांश कार्यों की योजना पहले से ही बना लेंगे, फिर भी कुछ काम अचानक आने से फेरबदल करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय में धन के साथ सम्मान की प्राप्ति भी होगी। अधिकारी वर्ग आपसे महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श कर सकता है। व्यापारी वर्ग को कुछ दिनों से अटके कार्य आज पूर्ण होने से राहत मिलेगी। हालांकि परिवार में आर्थिक अथवा किसी अन्य कारण से खींचतान होने की संभावना है। धन की अपेक्षा संबंधों को अधिक महत्व दें, अन्यथा वैर-विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मध्याह्न के बाद का समय पूरे दिन की अपेक्षा अधिक सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों एवं संतान पर खर्च होगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी कई अशांति वाले प्रसंग बन सकते हैं। आप अन्य लोगों के साथ स्वार्थपूर्ण व्यवहार कर सकते हैं, जिसके कारण जरूरत पड़ने पर लोग आपकी मदद करने के बजाय अपना स्वार्थ साधेंगे। आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने से क्रोध अधिक आएगा। संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से घर में अशांति के प्रसंग बढ़ सकते हैं। महिलाओं के अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है। व्यवसायी वर्ग मध्याह्न तक व्यापार को लेकर परेशान रहेगा। इसके बाद स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन आपकी छोटी सोच दूसरों को परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या नुकसान पहुंचा सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन परिश्रम को छोड़कर अन्य सभी विषयों में उत्तम रहेगा। मेहनत आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसका फल आशानुकूल मिलने से संतोष रहेगा। आपको आसपास का वातावरण भी उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा। कार्य-व्यवसाय में शुरुआती उदासीनता के बाद मध्याह्न के पश्चात लाभदायक स्थिति बनेगी। निवेश भी निसंकोच होकर कर सकते हैं, लाभ होने की संभावना है। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे, आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी, फिर भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। आज कोई निकटस्थ व्यक्ति घर अथवा कार्यक्षेत्र में आपकी निजी बातें सार्वजनिक कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज की मेहनत संध्या के बाद रंग लाने लगेगी। आलस्य भी बना रहेगा, जिसके कारण आप जल्दी किसी कार्य के लिए हां नहीं करेंगे। अपनी इस प्रवृत्ति को बदलें, अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है। मनमाने रवैये के कारण भी हानि हो सकती है। कार्य-व्यवसाय में आज कोई विशेष सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य की इच्छा पूरी न होने पर वातावरण खराब हो सकता है। यदि नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो आज उसे अवश्य शुरू करें। नौकरीपेशा जातक काम में ऊबन महसूस करेंगे। मनोरंजन के अवसर नहीं मिलने से निराशा बढ़ सकती है।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u
फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।
कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले
Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

