
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9430145832
[email protected]

आज का पंचांग
दिनांक – 28 जून 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वर्षा
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी प्रातः 03:06 जून 29 तत्पश्चात् पूर्णिमा
नक्षत्र – ज्येष्ठा मध्यरात्रि 01:08 तत्पश्चात् मूल
राहुकाल – शाम 04:58 से शाम 06:40
पंचक – नहीं है
भद्रा – आज है शुभ / पाताल 03:06 एम से 29 जून 05:02 एम
सूर्योदय – 05:01
सूर्यास्त – 06:40
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – पान खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
किस देवता को कौन सा भोग लगाना सर्वश्रेष्ठ होता है??
1. गणेश भोग- मोदक या लड्डू, गन्ने की गडेरी, जामुन, गुड़.
2. राम भोग- केसर युक्त खीर, कलाकंद.
3. विष्णु भोग- किशमिश के साथ ही आंवले का भोग.
4. शिव भोग- भांग और पंचामृत (दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी)
5. लक्ष्मी भोग- सफेद और पीले रंग के मिष्ठान, बहुत पसंद हैं.
6. दुर्गा भोग. – खीर, मालपुआ, मीठा हलुआ, केले, नारियल, मिष्ठान्न.
7. सरस्वती भोग- दूध, पंचामृत, दही, मक्खन, सफेद तिल के लड्डू.
8. श्रीकृष्ण भोग- माखन और मिश्री का भोग बहुत पसंद है.
9. हनुमान भोग- हलुआ, लाल व ताजे फल, गुड़ के लड्डू, बेसन के लड्डू.
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताने की सलाह है। अनजाने में कोई ऐसा कार्य हो सकता है, जिसका परिणाम लंबे समय तक भुगतना पड़ सकता है। किसी प्रियजन के साथ संबंधों में भी खटास आने की संभावना है। कार्य-व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे, इसलिए आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता रखें। यदि किसी से उधार लिया है तो उसे समय पर लौटाने का प्रयास करें, अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। परिवार के लोगों का व्यवहार भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहेगा, जिससे क्रोध आ सकता है। धैर्य और विवेक से काम लें, कल से परिस्थितियों में सुधार होगा। किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें। यात्रा टालना ही उचित रहेगा, स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपकी किसी लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन इसके लिए व्यवहार में मधुरता बनाए रखना आवश्यक होगा। दिन की शुरुआत किसी महत्वपूर्ण कार्य की व्यस्तता से होगी और दोपहर बाद उसके पूर्ण होने पर राहत मिलेगी। सार्वजनिक कार्यों के कारण दिनचर्या में बदलाव संभव है। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण कुछ समय के लिए ही रहेगा, इसलिए अवसर का पूरा लाभ उठाएं। बिना अधिक मेहनत के धन प्राप्ति के योग हैं। महिलाओं को सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। शाम के समय स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है, फिर भी मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन खर्चीला रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ कम मिलेगा, हालांकि दोपहर बाद लाभ के अवसर बनेंगे, जिन्हें लापरवाही से खो सकते हैं। सरकारी या कानूनी कार्यों में भी खर्च संभव है। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अधिकतर कार्य बुद्धिमानी से करेंगे, लेकिन स्वार्थ सिद्धि की भावना हावी रह सकती है। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का जिद्दी व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, फिर भी धैर्य रखने से सम्मान और लाभ मिलेगा। महिलाओं के मन में कोई विशेष योजना चलती रहेगी। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में फिलहाल जल्दबाजी न करें। शाम के समय आकस्मिक धन लाभ या शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। क्रोध और कठोर व्यवहार के कारण लोग असहज महसूस कर सकते हैं। दोपहर तक कम बोलना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें। दोपहर बाद अचानक लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज किसी न किसी रूप में लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि मनोकामना पूरी होने में कुछ बाधाएं आएंगी। सुबह आलस्य रहेगा, लेकिन दोपहर बाद लाभ की संभावना बनने पर कार्य के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। पुरानी योजनाओं से लाभ मिलेगा तथा नए निवेश भी भविष्य में लाभदायक रहेंगे। संपत्ति संबंधी अधूरे कार्य पूरे करने के लिए दिन अनुकूल है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेंगी, फिर भी मन संतुष्ट रहेगा। आलस्य के कारण कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मंदी का प्रभाव रहेगा, लेकिन शाम तक सामान्य आय हो जाएगी। परिवार के लोग आपके उदासीन व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। किसी समारोह में शामिल होने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका व्यवहार बच्चों जैसा चंचल रहेगा। दिन के पहले भाग में लापरवाही रहेगी, लेकिन बाद में गंभीरता आएगी। मीठी बातें करने वालों से सावधान रहें। दोपहर बाद लाभ के योग बनेंगे और शाम तक धन प्राप्ति हो सकती है। हालांकि धन अधिक समय तक नहीं टिकेगा। शाम के समय थकान महसूस होगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। दोपहर तक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसका समाधान आज संभव नहीं होगा। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने प्रयासों पर भरोसा करें। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होना पड़ सकता है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज सामाजिक कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा। दूसरों की सहायता करने के बावजूद अपेक्षित सम्मान नहीं मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों से व्यवहार में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने से लाभ कम होगा, जबकि अपने प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व कठिन कार्यों को भी सरल बना देगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और प्रतिस्पर्धा कम रहने का लाभ मिलेगा। हालांकि अहंकार और अति आत्मविश्वास से बचें। आर्थिक या पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी। दोपहर बाद ईर्ष्या की भावना से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन लालच करने से नुकसान हो सकता है। परिवार में मतभेद के बावजूद आपका सम्मान बढ़ेगा। अपच एवं खान-पान संबंधी समस्याओं से बचने के लिए संयम रखें।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u


