
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]


आज का पंचांग
दिनांक – 23 जुलाई 2026
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल
तिथि – नवमी प्रातः 07:03 तत्पश्चात् दशमी
नक्षत्र – विशाखा मध्यरात्रि 01:42 तत्पश्चात् अनुराधा
राहुकाल – दोपहर 01:35 से दोपहर 03:15
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:12
सूर्यास्त – 06:36
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
सुहागिन महिलाएं पति की तरक्की के लिए
बाल धोने के ये नियम ज़रूर जान लें
1️⃣ अमावस्या के दिन बाल भूलकर भी न धोएं
👉 मान्यता है कि इस दिन बाल धोने से पितृ दोष लगता है,
जिससे घर की बरकत और तरक्की रुक जाती है।
2️⃣ एकादशी के दिन बाल धोने से बचें
👉 ऐसा करने से किए गए व्रत निष्फल माने जाते हैं,
इसलिए इस दिन संयम ज़रूरी है।
3️⃣ गुरुवार, मंगलवार और शनिवार को बाल न धोएं
👉 इन दिनों बाल धोने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं,
जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं।
4️⃣ सूर्यास्त के बाद बाल कभी न धोएं
👉 इससे घर में गृह-क्लेश, बीमारी और धन हानि की संभावना बढ़ती है।
5️⃣ पति के नौकरी या किसी शुभ कार्य पर बाहर जाने के तुरंत बाद
बाल न धोएं
👉 ऐसा करने से उनके कार्य में बाधा आ सकती है।
6️⃣ पति से संबंध बनाने के बाद
बाल धोकर ही पूजा करें
👉 इससे शुद्धता बनी रहती है और पूजा का पूर्ण फल मिलता है।
7️⃣ पीरियड्स के बाद 5वें दिन या पूर्ण शुद्धता के बाद
बाल धोकर ही पूजा करें
👉 यदि शुद्धता में संदेह हो तो 7 दिन बाद पूजा करना उत्तम माना गया है।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छे स्वास्थ्य और उत्साह के साथ होगी। धन संबंधी कुछ उलझनें रहेंगी, लेकिन अचानक लाभ मिलने की सूचना से मन प्रसन्न होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा लंबे समय से लंबित मनोकामना पूरी हो सकती है। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने के योग हैं, लेकिन नए कार्य की शुरुआत आज न करें। किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोग दोपहर तक कार्य के प्रति अपेक्षाकृत कम गंभीर रहेंगे। मित्र या रिश्तेदारों के कारण कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है। किसी पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें और अपने मन की बातें किसी से साझा करने से बचें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की उपेक्षा बाद में भारी पड़ सकती है। अपेक्षा से कम सही, लेकिन लाभ मिलता रहेगा, जिससे निराशा नहीं होगी। कार्य-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। आज की मेहनत निकट भविष्य में धन-धान्य की वृद्धि कराएगी। नौकरीपेशा लोग आवश्यक संसाधनों की कमी दूर करने का प्रयास करेंगे, लेकिन फिलहाल नई वस्तुओं पर अधिक खर्च करने से बचें। आकस्मिक आर्थिक या पारिवारिक घटनाएं अंततः लाभदायक सिद्ध होंगी। बेरोजगारों को थोड़े प्रयास से रोजगार मिलने की संभावना है। अचानक खर्च होने से थोड़ी असहजता रहेगी। परिवार में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद बने रह सकते हैं।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन धन और ज्ञान में वृद्धि कराने वाला रहेगा। जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें अपनी कार्यकुशलता का परिचय देंगे। अनुकूल कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। मन में राग-द्वेष की भावना रहने से किसी प्रिय व्यक्ति से दूरी बन सकती है, लेकिन सामाजिक संपर्क बढ़ने से लाभ होगा। संध्या के समय आकस्मिक धन या उपहार मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों से आज दूरी बनाए रखना हितकर रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बने तो उसे टालना बेहतर होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्या परेशान कर सकती है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में धीमी गति के कारण आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी से विवाद होने की संभावना है। जल्दबाजी या गलत निर्णय हानि का कारण बन सकते हैं। अतिरिक्त आय के लालच में अपनी पूंजी जोखिम में न डालें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अनावश्यक विवाद से बचें। मित्रों और परिचितों के साथ भी दूरी महसूस होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दवाइयों पर खर्च करना पड़ सकता है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा राहत देने वाला रहेगा। दिन की शुरुआत धार्मिक वातावरण में होगी। कार्यक्षेत्र में काम सामान्य गति से चलेगा और आर्थिक स्थिति में आमदनी कम तथा खर्च अधिक रहने से चिंता हो सकती है। आज आपके द्वारा किया गया कोई परोपकारी कार्य लंबे समय तक सम्मान दिलाएगा। विरोधियों की बातों को अनदेखा करना उचित रहेगा, लेकिन अत्यधिक सहनशीलता उन्हें और बढ़ावा दे सकती है। महिलाएं धैर्य रखने के बावजूद अपनी भावनाओं को छिपा नहीं पाएंगी और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के कारण कुछ असंतोष महसूस कर सकती हैं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दिनभर शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्ती बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोगों में रुचि बढ़ेगी। नियमित कार्यों के साथ अतिरिक्त आय के अवसर भी मिल सकते हैं। घर और बाहर का वातावरण शांत रहेगा। यात्रा या पर्यटन का विचार बनेगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण टल सकता है। किसी महिला मित्र से मधुर मुलाकात होगी। संध्या के समय मित्रों और परिजनों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा। उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका व्यवहार लोगों को आश्चर्यचकित कर सकता है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए विनम्रता और व्यवहार-कुशलता का सहारा लेंगे। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और मनोकामनाएं पूरी होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप लाभ मिलेगा। नए कार्यों में निवेश कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ उलझन रहेगी, लेकिन परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। मन में कई योजनाएं बनेंगी, लेकिन धन और सहयोग की कमी के कारण उन्हें पूरा करना कठिन होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी भावनाएं किसी से साझा करने से बचेंगे। लोगों के अनुचित व्यवहार को नजरअंदाज करना पड़ेगा। खर्चों में संयम रखें। जिस कार्य को आसान समझेंगे, उसमें भी बाधाएं आ सकती हैं। सरकारी कार्य लंबित रह सकते हैं। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका विवेकपूर्ण व्यवहार कार्यक्षेत्र में सम्मान दिलाएगा, लेकिन घर में स्वभाव के कारण मतभेद हो सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत फिलहाल टालें और पुराने अधूरे कार्य पूरे करने पर ध्यान दें। समय पर कार्य पूरा न करने से प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। व्यवसाय में दूसरों पर अधिक निर्भर रहना पड़ सकता है। अपेक्षित लाभ न मिलने से थोड़ी निराशा रहेगी। महिलाएं वाणी में संयम रखें, अन्यथा अनावश्यक विवाद हो सकता है। संध्या के समय थकान के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। लक्ष्य निर्धारित करके कार्य करेंगे तो निश्चित सफलता मिलेगी। भ्रमित करने वाले अवसर सामने आ सकते हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी। उच्च अधिकारियों या प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सहयोग सरकारी कार्यों में मदद करेगा। परिवार का वातावरण थोड़ा संदेहपूर्ण रह सकता है। दोपहर बाद हाथ-पैरों में थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भाग्योदय कराने वाला रहेगा। सुबह आलस्य रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद पूरे उत्साह से कार्य करेंगे। अधूरे कार्य पूरे होने पर धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, हालांकि उधार से जुड़े मामले कुछ समय के लिए परेशान कर सकते हैं। घर में धार्मिक आयोजन होंगे तथा धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। वसूली या रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में महिला सहयोगी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखें। दिन की शुरुआत से ही कमजोरी या अस्वस्थता महसूस हो सकती है। कार्यभार के कारण स्वास्थ्य की अनदेखी न करें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। जोखिम वाले कार्यों तथा पानी या मशीनों से जुड़े कार्य करते समय सतर्क रहें। उत्साह की कमी के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टल सकती हैं। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के चलते तनाव की स्थिति बन सकती है। आज विनम्र और संयमित व्यवहार लाभदायक रहेगा। क्रोध और ईर्ष्या से बचें। लाभ और हानि लगभग बराबर रहेंगे तथा धन संबंधी भागदौड़ अपेक्षित परिणाम नहीं देगी।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u
फ्री की उम्मीद ना करे
कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले
Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे


