Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » AAJ KA RASIFAL :22 सितम्बर 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
Breaking News

AAJ KA RASIFAL :22 सितम्बर 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 22, 2026No Comments11 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]

 

आज का पंचांग
—————

 

दिनांक – 22 सितम्बर 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
तिथि – एकादशी रात्रि 09:43 तत्पश्चात् द्वादशी
नक्षत्र -‌ उत्तराषाढा प्रातः 07:06 तत्पश्चात् श्रवण
राहुकाल – दोपहर 02:43 से शाम 04:13
पंचक – नहीं है
भद्रा – आज है शुभ / पाताल 08:55 एएम से 09:43 पीएम
सूर्योदय – 05:36
सूर्यास्त – 05:44
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – गुड खाकर यात्रा करें

आज का विशेष
—————-

मंगलवार का दिन बजरंगबली की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। हनुमान जी की पूजा और भक्ति से मन को शांति मिलती है तथा जीवन की परेशानियों से सामना करने का आत्मबल मिलता है। ग्रह दोषों से जुड़े मामलों में भी भक्त हनुमान जी की आराधना और धार्मिक उपाय करते हैं।

1. धन की बरकत के लिए

यदि धन का संचय नहीं हो पा रहा हो या घर में बरकत की कमी महसूस होती हो, तो लाल चंदन, लाल गुलाब के फूल और रोली को लाल कपड़े में बांधकर एक सप्ताह तक घर के पूजा स्थान में बजरंगबली के समक्ष रखें। एक सप्ताह बाद इसे घर या दुकान की तिजोरी में रख सकते हैं।

2. मानसिक शांति के लिए

हनुमान चालीसा का नियमित पाठ मन को शांति देने और तनाव कम करने में सहायक माना जाता है। श्रद्धापूर्वक हनुमान जी का स्मरण करें।

3. शनि के अशुभ प्रभाव के लिए

ज्योतिषीय मान्यता है कि हनुमान जी की भक्ति से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान आने वाली परेशानियों में राहत मिल सकती है। मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी का नाम स्मरण करना शुभ माना जाता है।

4. सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें

बजरंगबली को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना परंपरागत रूप से शुभ माना जाता है। श्रद्धा से पूजा कर अपनी मनोकामना उनके चरणों में रखें।

5. श्रीराम नाम से बनाएं पत्तों की माला

मंगलवार को पीपल के 11 पत्ते लें और उन्हें स्वच्छ जल से साफ करें। कुमकुम, अष्टगंध और चंदन से प्रत्येक पत्ते पर बारीक तील से ‘श्रीराम’ नाम लिखें। नाम लिखते समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर बजरंगबली को अर्पित करें।

श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई हनुमान आराधना मन में सकारात्मकता, साहस और आत्मबल बढ़ाने का माध्यम मानी जाती है।

 

आज का राशिफल
——————-

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य मे सावधानी बरतें की आवश्यकता हैं। पूर्व में बनाई योजना अथवा गतिशील कार्यो में नुकसान होने की प्रबल संभावना है। आज पहले अधूरे कार्यो को पूर्ण करें उसके बाद ही नया कार्य आरंभ करें अन्यथा दोनो ही अधूरे रहने से लोगो की खरी-खोटी सुनने को मिलेगी साथ ही धन लाभ की कामना पर भी पानी फिर जाएगा। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से बेमन से करने पर बड़ी गलती होने की संभावना है इसमे सुधार कर लेंगे पर अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा। धन की आमद कम व्यर्थ के खर्च या हानि होने से आर्थिक संतुलन नही बन पाएगा। घर का माहौल आपके विपरीत व्यवहार से उदासीन बनेगा। सेहत भी कुछ विकार युक्त रहेगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अपने बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे मेहनत भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच मे प्रसंशा मिलने से अखरेगा नही। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे मध्यान से रुक रुक कर होने की संभावना है पर मन अधिक पाने की लालसा में शांत नही रहेगा। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है इससे भी कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिये आपसे मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी के आगे ज्यादा समर्पित भी ना हो अन्यथा अपने काम मे देरी होगी। घरेलू वातावरण अन्य दिनों की तुलना में शांत नजर आएगा लेकिन महिलाओ के मन मे अंदर ही अंदर उथल पुथल चलेगी। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद कमर दर्द या जोड़ो में दर्द की शिकायत होगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये कामना पूर्ति वाला रहेगा। स्वयंजन एवं सहकर्मियों से विवेकी व्यवहार रखें अन्यथा इच्छाओं पर पानी फेरते समय नही लगाएंगे। व्यवसायी वर्ग को आज आकस्मिक धन मिलने की सम्भवना है लेकिन पहले दिमागी कसरत भी करनी पड़ेगी इससे घबराए ना धन और सम्मान दोनो मिलेंगे। नौकरी पेशाओ को भी आज अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे लेकिन ज्यादा प्रलोभन में ना पढ़ें अन्यथा हानि के साथ किसी से कहा सुनी भी हो सकती है। सहकर्मियो का पूरा ख्याल रखेंगे आज आपसे प्रसन्न रहेंगे जिससे कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। घर की स्थिति सुख दायक रहेगी परिजनों का स्नेह मिलने से थकान भूल जाएंगे। आरोग्य भी बना रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सुख शांति दायक रहेगा दिन के पूर्वार्ध से ही मजाकिया व्यवहार से घर का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे लेकिन बोलने में शब्दों का चयन ठीक ना होने से किसी से नाराजगी भी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी उसके अनुकूल लाभ नही मिलने से थोड़ी निराशा होगी लेकिन विवेक भी रहने से आगे के लिये अधिक बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आज की गई मेहनत खाली नही जाएगी आज नहीं तो कल अवश्य ही धन लाभ होगा। जोखिम वाले कार्यो में निवेश करने से ना डरे भविष्य में अधिक होकर ही मिलेगा। संध्या के समय मन अनैतिक कार्यो में भटकेगा व्यसन पर खर्च होगा। सेहत में भी रात्रि के समय कमी आएगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा पूर्व में बरती लापरवाही के कारण सेहत में विकार आने से प्रातः काल से ही अनमने से रहेंगे कार्य करने का मन करेगा लेकिन उत्साह की कमी हर कार्य मे विलंब कराएगी। नौकरी पेशाओ को आज अधिक कष्ट होगा सहकर्मियो से मतभेद के कारण सहयोग नही मिलेगा स्वयं ही सभी कार्य करने पड़ेंगे अवकाश भी ले सकते है। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक थोड़ा बहुत लाभ कमा लेंगे लेकिन इसके बाद सेहत का साथ ना मिलने से अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर होने से थोड़ी राहत में रहेंगे। घर मे आज किसी न किसी के बीमार रहने से दवाओं का खर्च बढ़ेगा घर मे भी अव्यवस्था पनपेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिये लाभदायक रहने वाला है दिन के आरंभ में घर मे किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे लेकिन मध्यान के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी फिर भी सहकर्मी आपसे व्यवहार करने में संकोच करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र पर आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी पर धन लाभ आज पुरानी योजना अथवा संग्रह से ही होगा। सामाजिक क्षेत्र पर ठाट बाट का जीवन सामान्य वर्ग से दूरी बनाएगा लेकिन आज आप दिखावे में ही रहना अधिक पसंद करेंगे। घर के सदस्य भी मतलब से आपका समर्थन करेंगे पर बुजुर्ग वर्ग से किसी बात को लेकर ठनेगी। लंबी यात्रा की योजना बनेगी निकट भविष्य में इसपर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या बाद शरीर दुखने की शिकायत होगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी दिनचर्या पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी। दिन के आरंभ में कार्यो के गलत दिशा लेने से गुस्सा आएगा लेकिन स्वतः ही ठीक हो जाएंगे। कई दिनों से जिस कार्य मे लगे है उसकी सफलता के नजदीक पहुचने से उत्साहित होंगे परन्तु आज पूर्ण सफलता संदिग्ध ही रहेगी निष्ठा से लगे रहे निकट भविष्य में धन और सम्मान दोनो मिलने वाले है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारियों का भरोसा बढ़ने से अपनी अनैतिक मांगे मनवाने की तिकडम लगाएंगे परिस्थिति अनुसार इसमे आज नही तो कल सफलता मिल जाएगी। आज धन की आमद होते होते कई व्यवधान आएंगे फिर भी खर्च लायक मिल जाएगी। परिवार में मौसमी बीमारी के प्रकोप के कारण परिजन दैनिक कार्यो के लिये एक दूसरे पर आश्रित रहेंगे जिससे थोड़ी अव्यवस्था फैलेगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके मन मे काफी उलझने रहेंगी कार्य क्षेत्र और घर मे तालमेल बैठाना प्राथमिकता रहेगी एक काम को करने पर दूसरे में विलंब होगा फिर भी मध्यान तक स्थिति को संभाल लेंगे। धन एवं व्यवसाय को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे बौखलाहट में कुछ उटपटांग हरकत करने से बचे अन्यथा बाद में स्वयं के लिये नई मुसीबत बढ़ाएंगे। संध्या के आस पास किसी की सहायता से जरूरत की पूर्ति हो जाएगी। घर के बुजुर्ग सामने से बुराई करेंगे जिससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है लेकिन आपके पीछे से आपकी बड़ाई ही करेंगे इसका ध्यान भी रखें। परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेने से स्त्री संतानों को लेकर आज जरूर संतोष होगा। यात्रा की योजना बनेगी आज की जगह कल करना बेहतर रहेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दिन भर क्रोध और कलह के प्रसंग बनते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी लोगो को आपका काम पसंद नही आएगा लोग अपना काम छोड़ आपके कार्य मे टांग अडायेंगे जिससे पहले से ही परेशान दिमाग और ज्यादा चिड़चिड़ा होगा। अधिकारी वर्ग भी बात-बात पर मीन मेख निकालेंगे। धन लाभ के लिये भी आज दिन विषम रहेगा छोटी मोटी आय बनाने के लिये भी तरसना पड़ेगा। घर मे भी आज किसी न किसी से कहा सुनी होगी महिलाए शकि मिजाज रहने पर बात बात में खोट देखेंगी बेतुकी बातो से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत भी आज नरम-गर्म रहेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये बड़ी जोड़ तोड़ करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक ना होने से मन मे नकारत्मक भाव आएंगे। धन की कमी रहने पर भी आपकी जीवनशैली धनाढ्यों जैसी रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आडंबर युक्त दिनचर्या के कारण मान सम्मान मिलेगा। आज किसी दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने के लिये मध्यस्थता करनी पड़ेगी इससे बचने का प्रयास करें अति आवश्यक होने पर पक्षपात से बचे अन्यथा बैठे बिठाये दुश्मनी होगी। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय मंदा रहेगा फिर भी किसी वादे के पूरे होने पर बैठे बिठाये धन लाभ हो जाएगा। घर मे सुख शांति रहेगी बड़े परिजन आपकी प्रसंशा करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी लेकिन अनदेखी करेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप किसी मुसीबत से बचने के लिये धर्म का सहारा लेंगे मन मे आध्यात्मिक भाव रहेंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि मात्र ही। पूजा पाठ तंत्र टोटको पर दिन का कुछ समय और धन खर्च होगा लेकिन मन मे अज्ञात भय रहने से मानसिक शांति नही मिल पाएगी। कार्य क्षेत्र पर लेन देन को लेकर किसी से उलझने की संभावना है व्यवसाय की गति आज धीमी रहेगी जहां लाभ की संभावना होगी वहां सहयोग की कमी रहेगी। लोग आपको आश्वासन देंगे पर वक्त पड़ने पर अपनी बात से पलट जाएंगे। गृहस्थ में भी आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा स्त्री संताने जिस कार्य को करने से बचना चाहिये उसे कर घर के बड़ो को नाराज करेंगे। सेहत ठीक रहेगी फिर भी घरेलू कार्यो में अरुचि दिखाएंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा आज आपकी मानसिकता सुखोपभोग की वस्तुओं के संग्रह की रहेगी इसपर खर्च भी करेंगे लेकिन भविष्य को ध्यान में रखकर ही चले। कार्य व्यवसाय से दिन के आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन मध्यान के आस-पास आकस्मिक लाभ होने से मन मे लोभ आएगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में निवेश करेंगे निकट भविष्य में लाभदायक रहेगा पर आज धन की आमद सामान्य से भी कम ही रहेगी। नौकरी करने वाले कार्य क्षेत्र पर अपनी प्रशंसा कराने के चक्कर मे मूर्खता का परिचय देने पर हास्य के पात्र बन सकते है स्वाभाविक कार्य करें यही आपके लिये ठीक रहेगा। घर के कुछ सदस्य किसी महंगी वस्तु को पाने की जिद करेंगे जबकि कुछ इसके विरोध में रहेंगे जिससे वातावरण थोड़ी देर के लिये अशांत बनेगा। आरोग्य बना रहेगा।

व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u

फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए, कुंडली बनवाने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोगों की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।

कुंडली देखने या बनवाने या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले

Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :कानू जागरण मंच का रक्तदान शिविर संपन्न

September 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:सोनारी के मैदान से स्थानीय लोगों की बेदखली पर सरयू राय सख्त, बोले- जल्द कराएंगे मामले का समाधान

September 22, 2026

RANCHI NEWS :क्रोमा ने आईफोन 18 प्रो को 1,24,900 रुपये से शुरू होने वाले शानदार ऑफर के साथ पेश किया

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.