Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » AAJ KA RASIFAL :15 सितम्बर 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
Breaking News

AAJ KA RASIFAL :15 सितम्बर 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 15, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]

 

आज का पंचांग
—————

दिनांक – 15 सितम्बर 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्थी सुबह 07:44 तत्पश्चात् पंचमी
नक्षत्र -‌ स्वाती दोपहर 03:21 तत्पश्चात् विशाखा
राहुकाल – दोपहर 02:47 से दोपहर 04:19
पंचक – नहीं है
भद्रा – आज है शुभ / पाताल 05:34 एएम से 07:44 एएम
सूर्योदय – 05:34
सूर्यास्त – 05:52
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – गुड खाकर यात्रा करें

आज का विशेष
—————-

 

सनातन धर्म में भगवान शिव और भगवान विष्णु को एक-दूसरे का पूरक माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम और बजरंगबली दोनों ही भगवान शिव के प्रति गहरी श्रद्धा रखते थे। यही कारण है कि उनके जीवन में शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व बताया गया है।

भगवान श्रीराम और शिवलिंग पूजन

मान्यता है कि भगवान श्रीराम, भगवान विष्णु के अवतार होने के बावजूद भगवान शिव के परम भक्त थे। लंका विजय के लिए प्रस्थान करने से पहले श्रीराम ने समुद्र तट पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी। धार्मिक परंपरा के अनुसार, उन्होंने बालू से शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का पूजन किया।

इसी शिवलिंग को रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग से जोड़ा जाता है। श्रीराम द्वारा शिव पूजन को शक्ति, विजय और भगवान शिव के आशीर्वाद की कामना का प्रतीक माना जाता है।

श्रीराम का शिव पूजन यह संदेश देता है कि ईश्वर का अवतार भी अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा, विनम्रता और समर्पण का भाव रखता है।

बजरंगबली और शिवलिंग पूजन

धार्मिक मान्यताओं में हनुमानजी को भगवान शिव का रुद्रावतार माना जाता है। इसलिए शिवलिंग पूजन उनके लिए अपने आराध्य भगवान शिव के प्रति भक्ति और श्रद्धा प्रकट करने का माध्यम माना जाता है।

हनुमानजी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे। जब श्रीराम भगवान शिव की आराधना करते हैं, तो हनुमानजी के लिए भी भगवान शिव के प्रति श्रद्धा स्वाभाविक रूप से जुड़ जाती है। यह उनके समर्पण और भक्ति की गहराई को दर्शाता है।

सनातन परंपरा में हरि और हर अर्थात भगवान विष्णु और भगवान शिव के बीच एकत्व का भाव बताया गया है। दोनों को परमात्मा के अलग-अलग स्वरूपों के रूप में पूजने की परंपरा रही है।

श्रीराम का शिव पूजन और हनुमानजी की शिवभक्ति हमें यही संदेश देती है कि ईश्वर के विभिन्न स्वरूपों में भेद नहीं, बल्कि उनमें एक ही परम शक्ति का दर्शन करना चाहिए।

श्रीराम और बजरंगबली का शिवलिंग पूजन हमें भक्ति, विनम्रता, समर्पण और श्रद्धा का संदेश देता है। यह सिखाता है कि सच्ची भक्ति में अहंकार का स्थान नहीं होता और भगवान के विभिन्न स्वरूपों के प्रति सम्मान रखना ही सनातन परंपरा की सुंदरता है।

 

आज का राशिफल
——————-

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों में पेट से जुड़ी समस्या मुख्य रूप से परेशान कर सकती है। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ दोपहर से पूर्व आसानी से होगा, इसके बाद का समय परिश्रम से लाभ देने वाला रहेगा। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। घर में महिलाओं एवं संतान की फरमाइशें पूरी करनी पड़ेंगी। माता-पिता से भावनात्मक संबंध रहेंगे, इस कारण किसी अन्य सदस्य से क्लेश भी हो सकता है। संध्या का समय थकान भरा रहेगा, फिर भी मनोरंजन में समय बिताएंगे।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा, फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्न रहने के अवसर बनते रहेंगे। सेहत में थोड़ी खराबी रह सकती है। गले अथवा छाती संबंधी रोग से कष्ट हो सकता है। धार्मिक स्थलों के कार्यक्रमों में रुचि लेकर हिस्सा लेंगे और घर में भी पूजा-पाठ का आयोजन करा सकते हैं। कल की अपेक्षा आज अधिकांश समय मौन रहना पसंद करेंगे, जिससे आसपास संवादहीनता का वातावरण बन सकता है। परिवार में आपकी आवश्यकता बढ़ेगी। कीमती सामान संभालकर रखें, चोरी अथवा नष्ट होने की संभावना है। स्त्री वर्ग के प्रति नीरसता रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का पूर्वार्ध कुछ खास नहीं रहेगा। दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विलंब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्याह्न के बाद का समय कार्यों से मन भटकाने वाला रहेगा। आज आप स्वयं को छोड़कर इधर-उधर की बातों में अधिक रुचि लेंगे, लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह न दें, अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। दो पक्षों में सुलह कराने में आपकी महत्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ आज चाहकर भी आशा के अनुकूल नहीं रहेगा। आनंद के अवसर मिलेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन गृहक्लेश के कारण वातावरण कलुषित रहेगा। भाई-बंधु वैरभाव रखेंगे और परिवार के अन्य सदस्य भी आपका पक्ष लेने से बचेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी कार्य जल्दबाजी अथवा भावुकता में न करें, अन्यथा बाद में पश्चाताप हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवसाय में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा वर्ग आज पर्यटन के मूड में रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के कारण शिथिलता आएगी। अधिकारी वर्ग से किसी कारण बहस हो सकती है। आस-पड़ोसियों से संबंध मधुर बनेंगे। यथासंभव लंबी यात्रा टालें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का पहला भाग सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। आलस्य के कारण घरेलू कार्यों को अनदेखा करेंगे, जिससे मामूली नोकझोंक हो सकती है। सेहत लगभग सामान्य रहेगी, परंतु घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आरंभ में स्थिति लाभदायक रहेगी और आशा के अनुसार व्यवसाय होगा, लेकिन धन लाभ नियोजित रूप से नहीं हो पाएगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के विचार भी बनेंगे। मध्याह्न के बाद परिस्थितियां बदलेंगी और कार्यों में अड़चनें आने लगेंगी। फिर भी मनोरंजन के अवसर मिलते रहेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप प्रत्येक कार्य में आलस्य-प्रमाद के कारण लाभ के अवसर हाथ से गंवा सकते हैं। परिवार अथवा सहकर्मियों पर नाजायज अधिकार चलाने के कारण उग्र वातावरण बन सकता है। वाणी में भी कड़वाहट रहने से लोग दूरी बनाएंगे। व्यवसाय में मन लगाकर परिश्रम करने के बाद भी किसी मामूली गलती के कारण लाभ आगे के लिए टल सकता है। प्रतिस्पर्धा कम रहने का उचित लाभ नहीं उठा पाएंगे। ससुराल पक्ष से संबंध असामान्य रहेंगे। माता-पिता की सेहत के कारण चिंता रहेगी। स्त्री का सहयोग मिलेगा। संतान के प्रति आज अधिक स्नेह रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आप आनंद के साथ व्यतीत करेंगे। घर-बाहर का वातावरण सहयोगी रहने से समस्त कार्य आसान बनेंगे, फिर भी कुछ कार्य आज अधूरे रह सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ने से मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिजनों के साथ भविष्य के मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनाएंगे। आज आप किसी को भी अपने विरुद्ध बोलने का मौका नहीं देंगे। सभी को प्रसन्न रखने की विचारधारा परेशानी में भी डाल सकती है। खर्च बढ़-चढ़कर रहेंगे, फिर भी इनकी परवाह नहीं रहेगी। कार्य से समय निकालकर स्वजनों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। धन लाभ अल्प रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भी अधिकांश समय परिस्थितियां आपकी आशाओं के विपरीत रहेंगी। पारिवारिक उलझनों के चलते स्वयं को बंधन में अनुभव करेंगे। प्रियजनों के विषय में आपके विचार बदल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी स्वयं को अकेला पाएंगे। जिससे सहायता मांगेंगे, वही टालमटोल करेगा। सेहत दोपहर के समय नरम रहेगी, इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में परिवर्तन होने लगेगा। घर के बड़े सदस्य सहायता के लिए आगे आएंगे, परंतु स्त्री वर्ग से अनबन लगी रहेगी। संतान का व्यवहार भी अनपेक्षित रहने से पीड़ा होगी। संध्या तक जोड़-तोड़ करके निर्वाह के साधन बना लेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको पुराने परिश्रम का फल देगा। व्यवहारिकता से बनाए गए संबंधों से लाभ की संभावनाएं बनेंगी। व्यवसाय से भी मध्याह्न तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परंतु आज नए कार्यों में निवेश न करें, अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सुखोपभोग की वस्तुओं पर खर्च करना पड़ेगा। रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में पारिवारिक स्थिति और बेहतर बनेगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी और दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको घर अथवा व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ विशेष कार्य सौंपे जा सकते हैं, जिन्हें यथाशीघ्र पूर्ण कर लेंगे। वरिष्ठ लोग विभिन्न तरीकों से आपकी परीक्षा लेंगे, जिसमें सफलता निश्चित मिलेगी। फिर भी हित शत्रु व्यवधान डाल सकते हैं। चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे, लेकिन मध्याह्न के बाद आलस्य बढ़ने से स्थिति डांवाडोल हो सकती है। व्यापारियों को धन लाभ बीच-बीच में होते रहने से संतोष रहेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार आएगा और परिजन आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। परंतु किसी कामना की पूर्ति न होने पर रूठना-मनाना लगा रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप कई दिनों से टल रही घरेलू उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। घर के सभी सदस्य बैठकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। वाणी का प्रयोग संयमित रखें, अन्यथा व्यर्थ की गरमा-गरमी हो सकती है। व्यवसायी लोग आज अधिक परिश्रम करने के मूड में नहीं रहेंगे और जितना मिले, उसी में संतोष कर लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी बेमन से सम्मिलित होना पड़ेगा, फिर भी सम्मान पाने के हकदार रहेंगे। दोपहर के बाद घर में रिश्तेदारों का आगमन होने से चहल-पहल बनी रहेगी। लघु यात्रा अथवा पर्यटन पर जाएंगे और परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय व्यतीत करेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको विविध उलझनों का सामना करना पड़ेगा। खासकर पारिवारिक उलझनें अचानक गंभीर रूप धारण कर सकती हैं। घर के किसी सदस्य के गलत व्यवहार के कारण पारिवारिक गरिमा को ठेस पहुंच सकती है। भाई-बंधुओं से वर्चस्व को लेकर टकराव संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि होने पर भी ध्यान एकाग्र नहीं रख सकेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहने पर भी कार्यों में उत्साह नहीं दिखा पाएंगे। आज भी उधारी वाले व्यवहारों के कारण मानसिक चिंता रहेगी। संध्या का समय एकांत में बिताना अधिक पसंद करेंगे, जिससे थोड़ी शांति मिलेगी। धन लाभ में विलंब होगा।

फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish

व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u

फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।

कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले

Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलीं मेयर सुधा गुप्ता

September 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

September 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.