
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]


आज का पंचांग
—————
दिनांक – 30 अगस्त 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वितीया सुबह 09:36 तत्पश्चात् तृतीया
नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद प्रातः 03:44 अगस्त 31 तत्पश्चात् रेवती
राहुकाल – शाम 04:33 से शाम 06:09 तक
पंचक – आज है 27 अगस्त 01:36 पीएम से मंगलवार 1 सितंबर 03:24 एएम
भद्रा – आज है अशुभ / पृथ्वी 09:16 पीएम से 05:28 एएम 31 अगस्त
सूर्योदय – 05:29
सूर्यास्त – 06:09
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – पान खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
—————-
कहते हैं, जब महादेव की कृपा किसी भक्त पर होती है, तो जीवन में कुछ ऐसे बदलाव आने लगते हैं जिन्हें महसूस तो किया जा सकता है, लेकिन शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है।
1. अकेले रहना अच्छा लगने लगता है
भीड़ से ज्यादा मन शांति और एकांत में लगने लगता है।
2. लोगों की बातें असर करना बंद कर देती हैं
किसी के प्यार या नफरत से मन ज्यादा विचलित नहीं होता।
3. धन-संपत्ति में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगती है
आर्थिक स्थिति संभलने लगती है और धन बचना शुरू होता है।
4. मन की इच्छाएं पूरी होने लगती हैं
जिन चीजों के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने लगती है।
5. हर किसी पर जल्दी भरोसा नहीं होता
अनुभव और अंतर्मन आपको लोगों को समझने की शक्ति देने लगता है।
6. पहली मुलाकात में व्यक्ति की नीयत का अंदाजा होने लगता है
अंतर्मन कई बार बता देता है कि सामने वाला कितना सच्चा है।
7. नकारात्मक और गलत लोग खुद-ब-खुद दूर होने लगते हैं
जीवन से ऐसे रिश्ते और संगत छंटने लगती है, जो आपके लिए सही नहीं हैं।
8. सपनों और अंतर्मन में महादेव का स्मरण होने लगता है
कई भक्त इसे आध्यात्मिक संकेत मानते हैं कि जीवन में एक नया और सकारात्मक अध्याय शुरू होने वाला है।
आज का राशिफल
——————-
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्रत्येक कार्य में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पूर्व में बनाई गई योजनाओं अथवा चल रहे कार्यों में नुकसान की संभावना है। पहले अधूरे कार्यों को पूरा करें, उसके बाद ही नया कार्य शुरू करें, अन्यथा दोनों ही अधूरे रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्य मिलने से परेशानी हो सकती है और जल्दबाजी में गलती होने की संभावना है। धन की आमद कम रहेगी और अनावश्यक खर्च या नुकसान के कारण आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। घर का माहौल आपके व्यवहार के कारण कुछ उदासीन रह सकता है। स्वास्थ्य में भी कुछ परेशानी हो सकती है।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने बुद्धि-चातुर्य से हर जगह सम्मान प्राप्त करेंगे। मेहनत अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन बीच-बीच में प्रशंसा मिलने से उत्साह बना रहेगा। आर्थिक लाभ को लेकर दिन की शुरुआत से ही उम्मीदें रहेंगी। दोपहर बाद रुक-रुककर लाभ मिलने की संभावना है। व्यावसायिक कारणों से छोटी-बड़ी यात्रा हो सकती है, जिससे लाभ मिलेगा। सहकर्मी अपने स्वार्थ के लिए मीठा व्यवहार कर सकते हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा किसी के काम में न उलझें। घरेलू वातावरण शांत रहेगा। दोपहर बाद कमर या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए कामना पूर्ति वाला रहेगा। परिजनों एवं सहकर्मियों के साथ विवेकपूर्ण व्यवहार करें, अन्यथा आपकी इच्छाओं पर पानी फिर सकता है। व्यवसायी वर्ग को आकस्मिक धन लाभ मिलने की संभावना है। इसके लिए थोड़ी मेहनत और दिमागी कसरत करनी पड़ेगी, लेकिन धन के साथ सम्मान भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अधिक लालच से बचें। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्य समय पर पूरे होंगे। घर में सुखद वातावरण रहेगा और परिजनों का स्नेह मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में मजाकिया व्यवहार से घर का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे, लेकिन बोलते समय शब्दों का चयन ठीक न होने से किसी से नाराजगी हो सकती है। कार्य-व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसके अनुरूप लाभ न मिलने से थोड़ी निराशा होगी। हालांकि आज की गई मेहनत भविष्य में लाभ देगी। जोखिम वाले कार्यों में सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक हो सकता है। शाम के समय अनावश्यक खर्च और गलत आदतों से बचें। रात में स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन कुछ प्रतिकूल रह सकता है। पूर्व में बरती गई लापरवाही के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उत्साह की कमी के कारण कार्यों में देरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से मतभेद के कारण परेशानी हो सकती है और कई कार्य स्वयं करने पड़ सकते हैं। व्यवसायी वर्ग को दोपहर तक थोड़ा-बहुत लाभ मिलेगा, लेकिन बाद में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण कार्य अधूरे रह सकते हैं। धन की आमद रुक-रुककर होगी। घर में किसी सदस्य के बीमार रहने से दवाओं पर खर्च बढ़ सकता है। घर में कुछ अव्यवस्था भी रहेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दिन की शुरुआत में घर में किसी से व्यर्थ की बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल की कमी रह सकती है। आपकी सोची हुई योजना शाम तक सफल होने की संभावना है, जबकि धन लाभ पुरानी योजना या बचत से होगा। सामाजिक क्षेत्र में दिखावे के कारण सामान्य वर्ग से दूरी बन सकती है। घर के सदस्य जरूरत के अनुसार आपका समर्थन करेंगे। बुजुर्गों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। शाम के बाद शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी दिनचर्या पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी। दिन की शुरुआत में कुछ कार्य गलत दिशा में जाने से गुस्सा आएगा, लेकिन स्थिति जल्द ही संभल जाएगी। कई दिनों से चल रहे कार्य में सफलता के करीब पहुंचने से उत्साह बढ़ेगा, हालांकि आज पूर्ण सफलता संदिग्ध रहेगी। निष्ठा से प्रयास करते रहें, निकट भविष्य में धन और सम्मान दोनों मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा। धन की आमद में कुछ बाधाएं आएंगी, फिर भी आवश्यक खर्च के लिए धन मिल जाएगा। परिवार में मौसमी बीमारी के कारण थोड़ी अव्यवस्था रह सकती है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज मन में काफी उलझनें रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बैठाना प्राथमिकता रहेगी। एक काम करने पर दूसरे में देरी हो सकती है, लेकिन दोपहर तक स्थिति संभाल लेंगे। धन और व्यवसाय को लेकर दोपहर तक चिंता रहेगी। घबराहट में कोई गलत कदम न उठाएं, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। शाम के आसपास किसी की सहायता से जरूरत पूरी हो जाएगी। बुजुर्गों की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन उनके मन में आपके प्रति सम्मान बना रहेगा। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। यात्रा की योजना हो तो उसे आज के बजाय कल करना बेहतर रहेगा। सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज अपने काम से काम रखना ही बेहतर रहेगा। दिनभर क्रोध और विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के बावजूद लोग आपके काम में कमियां निकाल सकते हैं। सहकर्मियों की दखलंदाजी से परेशानी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग भी बात-बात पर कमियां निकाल सकता है। धन लाभ के लिहाज से दिन सामान्य से कमजोर रहेगा। घर में भी किसी न किसी से कहासुनी हो सकती है। महिलाओं के शंकालु स्वभाव के कारण विवाद बढ़ सकता है, इसलिए बेवजह की बातों से बचें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिए काफी प्रयास करना पड़ेगा। अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न मिलने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। धन की कमी के बावजूद आपकी जीवनशैली आकर्षक रहेगी और सार्वजनिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। किसी विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करनी पड़ सकती है। संभव हो तो इससे बचें और यदि आवश्यक हो तो निष्पक्ष रहें, अन्यथा बेवजह दुश्मनी हो सकती है। दोपहर के समय व्यवसाय धीमा रहेगा, लेकिन किसी पुराने वादे के पूरा होने से अचानक धन लाभ हो सकता है। घर में सुख-शांति रहेगी और बड़े परिजन आपकी प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज किसी परेशानी से बचने के लिए आपका झुकाव धर्म और अध्यात्म की ओर रहेगा। पूजा-पाठ आदि में समय और धन खर्च हो सकता है, लेकिन मन में अज्ञात भय के कारण मानसिक शांति पूरी तरह नहीं मिल पाएगी। कार्यक्षेत्र में लेन-देन को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी और जहां लाभ की संभावना होगी, वहां सहयोग की कमी रह सकती है। लोग आश्वासन देंगे, लेकिन समय आने पर अपनी बात से पीछे हट सकते हैं। गृहस्थ जीवन में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान की किसी गतिविधि से घर के बड़े नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीदने और संग्रह करने का मन करेगा, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखकर खर्च करें। दिन की शुरुआत में कार्य-व्यवसाय से अधिक उम्मीद नहीं रहेगी, लेकिन दोपहर के आसपास अचानक लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। व्यवसायी वर्ग के लिए निवेश निकट भविष्य में लाभदायक हो सकता है, हालांकि आज धन की आमद सामान्य से कम रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपनी प्रशंसा कराने के चक्कर में कोई ऐसा काम न करें जिससे उपहास का पात्र बनना पड़े। घर में किसी महंगी वस्तु को लेकर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u
फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।
कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले
Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे


