Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj Ka Rashifal:27 अगस्त 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
Top Stories

Aaj Ka Rashifal:27 अगस्त 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 27, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]

 

आज का पंचांग
—————

दिनांक – 27 अगस्त 2026
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी सुबह 09:08 तत्पश्चात् पूर्णिमा
नक्षत्र -‌ धनिष्ठा मध्यरात्रि 02:15 तत्पश्चात् शतभिषा
राहुकाल – दोपहर 01:24 से दोपहर 03:00
पंचक – आज है 27 अगस्त 01:36 पीएम से मंगलवार 1 सितंबर 03:24 एएम
भद्रा – आज है शुभ / पाताल 09:08 एएम 09:32 पीएम
सूर्योदय – 05:27
सूर्यास्त – 06:16
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें

आज का विशेष
—————-

गुरुवार को हल्दी का यह वास्तु उपाय आज़माएँ!
शुभता, धन और बृहस्पति कृपा के लिए

1️⃣ गुरुवार सुबह स्नान के बाद
बृहस्पति देव और भगवान विष्णु का स्मरण करके उपाय शुरू करें।

2️⃣ तिजोरी या धन रखने की जगह
पीले कपड़े में हल्दी की गांठ रखनी शुभ मानी जाती है।

3️⃣ ईशान कोण या पूजा घर में
हल्दी से स्वस्तिक (卐) बनाना शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

4️⃣ केले के पेड़ या भगवान विष्णु को
गुरुवार के दिन हल्दी अर्पित करना मंगलकारी माना जाता है।

5️⃣ रसोई या अनाज रखने के स्थान पर
साफ डिब्बी में थोड़ी हल्दी रखना बरकत और पवित्रता से जोड़ा जाता है।

6️⃣ गुरुवार को दान करें
हल्दी, चने की दाल या किसी पीली वस्तु का दान शुभ फलदायक माना जाता है।

 

हल्दी के उपायों के लाभ

धन और समृद्धि में वृद्धि
बृहस्पति देव की कृपा
नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति
घर में सुख-शांति और सकारात्मकता
आर्थिक स्थिरता और उन्नति

 

आज का राशिफल
——————-

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में विदेश स्थित रिश्तेदारो अथवा व्यवहारों से शुभ समाचार मिलेंगे। विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। नए अनुबंधों की शुरुआत के लिए आज का दिन उत्तम है। कमीशन के व्यवसाय से अधिक लाभ की संभावना है। सामाजिक व्यवहार बढ़ने से
कार्य क्षेत्र पर भी आज कई बार आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे परंतु सभी का लाभ नहीं उठा पाएंगे। फिर भी आवश्यकता से अधिक धन लाभ सहज हो जाएगा। परिजनों के सहयोग से भाग्योन्नति होगी। आज के दिन प्रेम-प्यार से दूर रहें लंबी यात्रा अधिक आवश्यक होने पर ही करें नए पुराने मित्रो से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। गर्म सर्द की परेशानी की संभावना है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त भाग दौड़ करनी पड़ेगा लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। आज अधिकांश कार्य किसी अन्य पर निर्भर रहने के कारण अधूरे रह सकते है जोर जबरदस्ती करने पर हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से अशुभ समाचार मिलने या किसी अप्रिय घटना की संभावना मन को बेचैन रखेगी। धन की आमद सीमित रहेगी लेकिन ख़र्च अनियंत्रित होने पर बजट प्रभावित होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग से गलतफहमी बनेगी फिर भी मामला गंभीर नही होने देंगे। परिवार के सदस्य से हानि हो सकती है धैर्य से काम लें। यात्रा से सेहत में अकस्मात नरमी आएगी। बुजुर्गो के प्रति आदर भाव बढेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन पूर्वार्ध में पहले मिली सफलता के कारण निश्चिन्त रहेंगे महत्त्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही करेंगे लेकिन मध्यान के बाद ही स्थिति को भाँप कर मेहनत के लिये प्रेरित होंगे। आज किये परिश्रम का फल निकट भविष्य में कुछ ना कुछ आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से वृद्धि कराएगा। घर मे सुखोपभोग के साधन की खरीद की योजना बनेगी परन्तु आज बजट की कमी के कारण टालना भी पड़ सकता है। धन लाभ आशाजनक लेकिन भाग दौड़ के बाद ही होगा खर्च साथ लगे रहने से परिजनों की इच्छापूर्ति करने में विलंब होगा फिर भी आपसी तालमेल बना रहेगा स्वास्थ्य को लेकर आशंकित रहेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको प्रतिकूल फल देगा। आज दिन भर शरीर में स्फूर्ति की कमी रहेगी भावुकता भी अधिक रहने से स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप अधिकांश कार्यो को बे मन से करेंगे जिससे कार्यो में विलम्ब होगा। सहकर्मियों से अहं को लेकर मतभेद होगा। अधिकारी वर्ग से सावधान रहें। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से व्यवसाय मंदा रहेगा मध्यान पश्चात स्थिति में सुधार आएगा पुराने संपर्कों से आंशिक लाभ होगा। अटपटे व्यवहार के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन भी संघर्षमय रहेगा। संध्या बाद एकाग्रता बढ़ेगी पत्नी-संतान का सहयोग भी मिलेगा लेकिन घर के बुजुर्ग आपसे नाराज ही रहेंगे। यात्रा आज स्थगित रखे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज बेहतर काम के लिए सम्मानित होंगे। पूर्व निर्धारित कार्य ले देकर पूर्ण होने से मन को राहत पहुचेगी। सरकारी कार्यो में भी आज आसानी से सफलता मिलेगी। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी पिता का सहयोग अथवा पैतृक कार्यो से समृद्धि आएगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिलेगा लेकिन ध्यान रहे आज लालची प्रवृति के कारण सामाजिक सम्मान में कमी भी आ सकती है। गले सम्बंधित रोग होने की संभावना है। आवश्यक कार्य आज ही पूर्ण कर लें कल पर टालना विलंब कराएगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपमे धैर्य की कमी रहेगी। किसी भी कार्यो को लेकर पहले लापरवाही करेंगे बाद में उसे जल्दबाजी में करने पर कुछ ना कुछ कमी रह जायेगी। धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी ना करें अन्यथा आज के दिन का उचित लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे कार्य व्यवसाय से आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन धीरे धीरे जमने पर अकस्मात धन के मार्ग खुलने से उत्साह बढेगा। दान-पुण्य के साथ किसी की सहायता पर खर्च करना पड़ेगा परोपकार की भावना के कारण अखरेगा नही। आज घर मे समय पर वादा पूर्ति ना करने पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहेगा। क्रोध से बचें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको बुद्धि विवेक का लाभ मिलेगा आपकी सोच दूरदर्शी रहेगी लेकिन इससे मनिच्छित सफलता नही मिल सकेगी दिन के पहले भाग में घर मे पुरानी बात के कारण मतभेद रहेंगे शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा दिन भर मानसिक अशांति रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नए तरीके से काम करने का प्रयास करेंगे इससे अन्य लोगो मे आपकी बुद्धि कौशल का प्रचार होगा पर धन लाभ के लिये तरसना पड़ेगा परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। लोग केवल मीठा बोलकर अपना हित साधेंगे सहयोग कोई नही करेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार की आवश्यकता पूर्ती करने में असमर्थ रहेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने आस-पास कई बदलाव अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपके मन के अनुसार कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन मध्यान के समय आप अपनी आलसी प्रवृति के कारण लाभ के अवसर हाथ से गवां सकते है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमो को प्राथमिकता से पूर्ण करना हितकर रहेगा। संध्या के समय थानाक रहने पर भी अपने आपको परिस्थितयो के अनुसार ढाल कर लाभ उठाएंगे। सहकर्मी आपकी कार्य कुशलता के कायल हो जाएंगे। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में खर्च करेंगे। विरोधियो अथवा प्रतिस्पर्धियों को आज हलके में लेना हानि कराएगा। आकस्मिक खर्च होंगे। घरेलू सुख सामान्य रहेगा। ठंडी वस्तुओ का परहेज करें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप धन लाभ की कामना से अधिकांश कार्य करेंगे लाभ होगा भी लेकिन खर्च लगे रहने से हाथ मे रुकेगा नही। कार्य व्यवसाय में तेजी मंदी लगी रहने के कारण बनी बनाई योजना लटकी रह जायेगी। आज आप असमर्थ होते हुए भी अन्य लोगो की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे लेकिन परिजनों को आपका परोपकार कम ही जमेगा। आवश्यकता की वस्तुओं की जगह आज व्यर्थ के कार्यो पर खर्च होगा। घर मे किसी न किसी से इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी रहेगी। संध्या का समय अपेक्षा से अधिक आनंद दायक रहेगा। मित्र परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन एक दूसरे के प्रति आदर का अभाव रहेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन संभावनाओं पर ज्यादा केंद्रित रहेगा। परिश्रम करने में कमी नही रखेंगे फिर भी सफलता असफलता संपर्क में रहने वालों पर निर्भर रहेगी। मध्यान तक का समय उदासीनता में बीतेगा इसके बाद व्यस्तता बढ़ेगी कार्य व्यवसाय में गति आने से लाभ की संभावना जागेगी लेकिन धन प्राप्ति में विलंब होगा फिर भी आज के दिन से वृद्धि की आशा रख सकते है भले ही इसमें विलंब क्यो ना हो। सहकर्मी अपने मनमाने व्यवहार से कुछ समय के लिये परेशानी में डालेंगे लेकिन इससे बाहर भी स्वयं ही निकालेंगे। गृहस्थ में शांति रहेगी परन्तु आज किसी व्यक्ति विशेष का अभाव भी अनुभव करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी समस्या बनेगी पर प्रदर्शित नही करेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपनी ही धुन में रहेंगे। मन की ज्यादा सुनेंगे और करेंगे भी वैसा ही किसी का कार्यो में दखल देना कुछ ज्यादा ही अखरेगा जरासी बात पर नाराज हो जाएंगे जिससे मुख्य लक्ष्य से भटक सकते है। कार्य व्यवसाय आज अन्य दिन की तुलना में थोड़ा धीमा रहेगा इसका एक कारण आपका मानसिक रूप से तैयार ना होना भी रहेगा। लाभ हानि की परवाह किये बिना ही कार्य हाथ मे लेंगे बाद में ले देकर पूरा करने का प्रयास कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। घर में किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों पर बहस कर समय खराब करेंगे। मानसिक रूप से बेचैनी अधिक रहने पर पूजा पाठ से भी विमुख रहेंगे एक साथ दो जगह मन भटकने के कारण आध्यात्मिकता का लाभ नही मिल सकेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपमें भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बाते दिल पर लेंगे अपने कार्यो को छोड़ अन्य के काम मे टांग अड़ाएंगे इसके परिणामस्वरूप स्नेहीजनों से आज दूरी बन सकती है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन एकाग्रता की कमी हर कार्य मे बाधक बनेगी। व्यर्थ की बहस या झगड़ो से बचें अपने काम से काम रखे तो अपनी दिनचर्या से लाभ उठा सकते है। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। मध्यान बाद माश्पेशी में अकड़न की समस्या रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा का विचार बनेगा। घर का वातावरण स्थिर रहेगा। संध्या के समय आपके स्वयं लिए निर्णय सफल होंगे आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा लेकिन भ्रामक खबरों पर यकीन ना करें।

 

फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish

व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u

फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।

कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले

Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने रांची में आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा बैठक

August 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :श्री श्याम भटली परिवार महिला इकाई ने मनाया सावन सिंधारा उत्सव

August 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर की नई कार्यकारिणी गठित, ललित डाँगा बने अध्यक्ष

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.