
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9430145832
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 24 मई 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – अधिक ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – नवमी प्रातः 04दलिया:30 मई 25 तत्पश्चात् दशमी
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी मध्यरात्रि 02:51 तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी
राहुकाल – शाम 05:24 से शाम 07:04
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:02
सूर्यास्त – 06:28
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – दलिया खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
आपकी कुंडली के अनुसार, यहाँ कुछ उपाय लाभकारी हो सकते हैं:
1. गुरु के लिए: पीले वस्त्र पहनें और प्रत्येक गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
2. राहु के लिए: राहु शांति हेतु सरसों का तेल दान करें और शनिवार को राहु मंत्र ‘ॐ रां राहवे नमः’ का जाप करें।
3. मंगल के लिए: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को मसूर की दाल दान करें।
4. शनि के लिए: शनि स्तोत्र का पाठ करें और शनिवार को काले तिल और लोहे का दान करें।
5. दक्षिण दिशा में लाल घोड़ों की तस्वीर लगाकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दें।
यह उपाय आपकी कुंडली में ग्रह दोष कम करने में सहायक होंगे।
आज का पंचांग
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका व्यक्तित्व लोगों को काफी प्रभावित करेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। राजनीति, सामाजिक कार्य या नेतृत्व से जुड़े लोगों की छवि और मजबूत हो सकती है। हालांकि जल्दबाज़ी में अपनी भावनाएं व्यक्त करना किसी छोटी बात को विवाद का रूप दे सकता है, इसलिए बोलचाल में संयम रखें। परिवार में माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, ऐसे में उनकी देखभाल में लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में गुटबाज़ी और दूसरों के विवादों से दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ मिलेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन धन, संपत्ति और निवेश के मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है। लंबे समय से चल रही प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश की योजना आगे बढ़ सकती है। कई काम एक साथ आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन इसी भागदौड़ के बीच कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में गति बढ़ेगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। हालांकि कानूनी मामलों या दस्तावेजों में लापरवाही करना नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आपका मन दूसरों की मदद करने और सामाजिक कार्यों में लगेगा। नई योजनाएं सफल होंगी तथा लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि आने वाला समय आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। हालांकि मौज-मस्ती और आराम की भावना काम में बाधा डाल सकती है। पारिवारिक जीवन में किसी शादी-विवाह या रिश्ते से जुड़ी अड़चन दूर करने में आपकी अहम भूमिका रह सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा और किसी पुराने परिचित से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन मन किसी अनजानी चिंता को लेकर परेशान रह सकता है। भाई-बहनों का सहयोग आपको मानसिक राहत देगा। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं और किसी भी विवाद से दूर रहें। संतान की सफलता या उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बनेगा। खानपान में सावधानी बरतें, क्योंकि बाहर का भोजन पेट संबंधी परेशानी दे सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आसपास चल रहे विवादों में पड़ने से बचें, अन्यथा बिना वजह मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पुराने लेनदेन या पैसों से जुड़ी कोई उलझन सुलझने की संभावना है। दूसरों पर आंख बंद कर भरोसा करने की बजाय अपने निर्णयों पर विश्वास रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताज़ा कर सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन तरक्की और नए अवसरों से भरा रहेगा। लंबे समय से अटका सरकारी कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। विदेश में पढ़ाई या नौकरी का सपना देखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। माता के साथ हुई बातचीत घरेलू समस्याओं का समाधान निकालने में मदद करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नए लोगों से संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। आप अपने रहन-सहन और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। धन कमाने के साथ-साथ उसे सही दिशा में निवेश करने की योजना भी सफल हो सकती है। भविष्य को लेकर बनाई गई आर्थिक रणनीति लाभदायक साबित होगी। हालांकि कानूनी मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी या पढ़ाई के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है, जिससे भावुकता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपके मन में नए विचार और बड़े सपने जन्म लेंगे। कुछ अलग और बड़ा करने की इच्छा आपको नई दिशा दे सकती है। जीवनसाथी के करियर में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर उलझन है, तो पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज धन और लेनदेन के मामलों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे में आकर लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। माता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन बाद में वही सलाह आपके हित में साबित होगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ या किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन उतार-चढ़ाव के बीच कुछ अच्छी खबरें भी लेकर आएगा। यात्रा या बाहर जाने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है, जो भविष्य में लाभ देगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पद या सम्मान मिलने के संकेत हैं। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि पुराने पैसों या लेनदेन से जुड़ा मामला मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। संतान पक्ष से मिली खुशखबरी घर का माहौल खुशनुमा बना देगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप जीवन को खुलकर जीने के मूड में रहेंगे। बच्चों और परिवार के साथ बिताया गया समय आपकी चिंताओं को कम करेगा। पिता की ओर से कोई खास सहयोग या सरप्राइज मिल सकता है। बाहर जाते समय अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। धन, सुख-सुविधाओं और आरामदायक चीजों में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में राहत महसूस होगी। मन की कोई खास इच्छा पूरी होने से दिन आनंदमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रयास सफल रहेंगे।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भागदौड़ अधिक रहने से मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। कामों में लापरवाही आगे चलकर परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, अन्यथा परीक्षा में कठिनाई आ सकती है। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना या सलाह देना आपको उलझन में डाल सकता है। आपके भीतर आज भरपूर ऊर्जा रहेगी, बस उसे सही दिशा में लगाना सफलता की कुंजी साबित होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और अनावश्यक खर्च से बचें।


