

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9430145832
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 20 जून 2026
दिन – शनिवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – षष्ठी दोपहर 03:46 तत्पश्चात् सप्तमी
नक्षत्र – मघा सुबह 09:25 तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी
राहुकाल – सुबह 08:24 से सुबह 10:07
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 04:58
सूर्यास्त – 06:35
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – तिल खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
मुख्य द्वार के लिए वास्तु के 10 प्रमुख उपाय
1. मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखें – टूटी-फूटी वस्तुएं, कूड़ा-कचरा और रुकावटें न रखें।
2. आकर्षक नेमप्लेट लगाएं – साफ, स्पष्ट और अच्छी स्थिति में हो।
3. पीतल की घंटी लगाएं – इसकी मधुर ध्वनि सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है।
4. गेंदे के फूलों की माला सजाएं – शुभता और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए।
5. शुभ-लाभ लगाएं – मांगलिकता और आर्थिक उन्नति का प्रतीक।
6. आम के पत्तों का तोरण लगाएं – नकारात्मकता दूर करने और शुभ ऊर्जा के लिए।
7. ॐ का चिन्ह स्थापित करें – शांति, आध्यात्मिकता और ईश्वरीय कृपा का प्रतीक।
8. लक्ष्मी चरण अंदर की ओर लगाएं – समृद्धि और धन आगमन की मान्यता।
9. तुलसी का पौधा रखें – वातावरण की शुद्धि और सुख-शांति के लिए।
10. पंचमुखी हनुमान जी का चित्र लगाएं – बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा के लिए।
मुख्य द्वार को स्वच्छ, व्यवस्थित और शुभ प्रतीकों से सजाने से सकारात्मक वातावरण, सुख-शांति और समृद्धि का संचार माना जाता है।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
बीते दिन की तुलना में आज का दिन शांतिप्रद रहेगा। आप अपनी बुद्धि और तार्किक क्षमता का सही स्थान पर उपयोग करेंगे। झगड़ों अथवा उलझनों वाले कार्यों से स्वयं को दूर रखेंगे, जिसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। दोपहर के आसपास आपका सनकी स्वभाव कुछ हानि करा सकता है। धन संबंधी कार्य आपकी व्यवहारिक कमी के कारण उलझ सकते हैं, लेकिन किसी के सहयोग से शीघ्र ही सुलझ जाएंगे। कार्य-व्यवसाय में प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर से धन की आमद शुरू होगी। खर्च भी सोच-समझकर करेंगे। महिला वर्ग से कोई भी कार्य निकलवाना आसान रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपसी व्यवहारों को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप पर कोई लांछन लग सकता है, जिसका प्रभाव घर और कार्यक्षेत्र दोनों पर देखने को मिलेगा। पारिवारिक बहस के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। अशांति का कारण धन भी रहेगा। व्यवसाय में उधारी को लेकर किसी से तीखी झड़प होने की संभावना है। धन की प्राप्ति के लिए किसी की चापलूसी भी करनी पड़ सकती है। बेरोजगार लोग भविष्य की चिंता को लेकर निराश रहेंगे। महिलाएं आवश्यकता से अधिक बोलने के कारण घर में नए विवादों को जन्म दे सकती हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कुछ राहत मिलेगी। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज दिनभर स्वभाव में लापरवाही रहेगी, फिर भी लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। जिस कार्य से दूर रहने का प्रयास करेंगे, उसी से फायदा होगा। दिन का अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंगों में बीतेगा। कार्यों में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और धन की आमद बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा। सरकारी कार्यों में बाधा आने की संभावना है, लेकिन किसी के सहयोग से उसे पार कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने के अवसर बनेंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में दुखद अनुभव हो सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन उदासीनता से भरा रहेगा। दिन के आरंभ से ही किसी भी कार्य को लेकर अधिक उत्साह नहीं दिखाएंगे और प्रतिस्पर्धा से भी दूरी बनाए रखेंगे। जितना मिलेगा, उसी में संतोष कर लेंगे। महिलाएं किसी न किसी कारण भीतर ही भीतर परेशान रहेंगी और घर में अव्यवस्था का कारण बन सकती हैं। भावुकता अधिक रहने से छोटी-छोटी बातों को मन से लगा लेंगे। परिवार में चुगली और ईर्ष्या का वातावरण रहने से बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता को लेकर मन में संशय रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। दोपहर बाद किसी महिला के माध्यम से लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से सतर्क रहें। आलस्य भारी पड़ सकता है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज चंचलता आपके व्यक्तित्व पर हावी रहेगी, लेकिन इसका परिणाम शुभ रहेगा। लोग आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे, जिससे बड़ी गलती होने पर भी बच निकलेंगे। मनमौजी स्वभाव किसी कार्य में नुकसान करा सकता है, फिर भी आकस्मिक लाभ के योग हैं। व्यवसायियों के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कम समय और लागत में अधिक लाभ प्राप्त होगा। महिलाओं को अचानक धन या उपहार मिलने की संभावना है, लेकिन स्वभाव में लालच बना रह सकता है। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा, फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। कीमती वस्तुओं की खरीदारी पर खर्च होगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। अधिकांश कार्य अपेक्षाओं के विपरीत होने से दुविधा बनी रहेगी। घर और कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें, अन्यथा परिणाम प्रतिकूल हो सकते हैं। दैनिक कार्यों को छोड़कर बाकी सभी कार्यों में संघर्ष करना पड़ेगा। जो भी कार्य करेंगे, उसमें कोई न कोई बाधा अवश्य आएगी या वह अधूरा रह सकता है। खर्च चलाने के लिए जमा पूंजी का उपयोग करना पड़ सकता है, जिससे घरेलू बजट प्रभावित होगा। स्वास्थ्य नरम रहने से आलस्य और शीघ्र थकान महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपके दयालु स्वभाव का प्रतिस्पर्धी लाभ उठा सकते हैं। लेन-देन में धन फंस सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। कर्मचारियों या सहयोगियों से मधुर व्यवहार रखें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको पिछली गलतियों से नया अनुभव मिलेगा। लाभ भी पूर्व में किए गए परिश्रम का परिणाम होगा। सामाजिक जीवन उत्कृष्ट रहेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवहार कुशलता हर जगह काम आएगी और आपके कार्य बनते नजर आएंगे। महिलाएं परिवार के प्रति अधिक समर्पित रहेंगी, लेकिन अत्यधिक लगाव के कारण मानसिक दुख भी हो सकता है। कार्य-व्यवसाय में नए लाभकारी अनुबंध मिलने की संभावना है। लापरवाही से बचें। आज अधिकांश कार्य स्वतः पूरे होते दिखाई देंगे। परिजनों के सहयोग से भाग्योदय होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने पर राहत मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक शिथिलता के बावजूद कार्यों में व्यवधान नहीं आने देंगे। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे, लेकिन लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक या दार्शनिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है, जो शीघ्र ही साकार होने की संभावना है। चल एवं अचल संपत्ति से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आपके सामने अधिक देर तक नहीं टिक पाएंगे। हृदय में कोमलता रहेगी और परोपकार की भावना जागृत होगी। महिलाओं का जिद्दी स्वभाव कुछ समय के लिए घर में अशांति पैदा कर सकता है। फिर भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज अधिक शांति अनुभव करेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास करेंगे। शुरुआत में थोड़ी परेशानी आएगी, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए दिन साधना में नए अनुभव प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे, फिर भी आपके हिस्से का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। धन के कारण इच्छाओं का त्याग नहीं करना पड़ेगा। रिश्तेदारों और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। स्वभाव में अहंकार की भावना रहने से बाहरी लोगों को असहजता हो सकती है, लेकिन परिजनों के साथ मधुर व्यवहार करेंगे। व्यवसाय में अधिक लाभ के लिए अनैतिक उपायों का आकर्षण हो सकता है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान कम रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज आपका ध्यान अन्य कार्यों की अपेक्षा स्वयं या किसी परिजन के स्वास्थ्य पर अधिक रहेगा। दोपहर तक मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। भाग्य का साथ भी कम मिलेगा। व्यवसायी और नौकरीपेशा लोग अधूरे कार्यों को पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे, फिर भी कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। निराश न हों, आवश्यकता अनुसार लाभ अवश्य मिलेगा। गहरे जल या ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें। यात्रा केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही करें। पति-पत्नी अथवा किसी अन्य व्यक्ति से विवाद हो सकता है, इसलिए विवेकपूर्ण व्यवहार अपनाएं। यात्रा या पर्यटन की योजना को फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। खर्च सोच-समझकर करें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य में सुधार आने से अधूरे कार्यों को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आध्यात्मिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। परोपकार का फल शीघ्र मिलेगा। ज्योतिष एवं अन्य गूढ़ विषयों को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। पूजा-पाठ और टोटकों में विश्वास रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में नए व्यावहारिक संबंध बनेंगे, लेकिन घर के सदस्यों की बात न मानने के कारण उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कभी उत्साह तो कभी उदासीनता के कारण कार्य-व्यवसाय में अनिश्चितता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से कुछ समय के लिए अनबन हो सकती है, जिससे गृहस्थ वातावरण प्रभावित होगा। व्यावसायिक अथवा पर्यटन यात्रा में लाभ कम और खर्च अधिक होने की संभावना है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है, लेकिन अन्य सभी कार्य पहले से बेहतर होंगे। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे, हालांकि बाधाएं डालने वाले लोग भी सक्रिय रहेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह भी गलत साबित हो सकती है, इसलिए अपने विवेक से कार्य करें। व्यवसाय और नौकरी में अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे। महिलाएं गृहस्थ जीवन में खरीदारी पर अधिक ध्यान देंगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और उन पर किया गया खर्च उचित प्रतीत होगा। संतान की मनोकामनाएं पूर्ण होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। बुजुर्ग आपकी आडंबरपूर्ण दिनचर्या से असहमति जता सकते हैं।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र channel on WhatsApp:
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u

