
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]
आज का पंचांग
—————
दिनांक – 13 सितम्बर 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
तिथि – द्वितीया प्रातः 07:08 तत्पश्चात् तृतीया
नक्षत्र - हस्त दोपहर 01:07 तत्पश्चात् चित्रा
राहुकाल – शाम 04:21 से शाम 05:54
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:33
सूर्यास्त – 05:54
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – पान खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
—————-
हरतालिका तीज और गणेश पूजा 14 सितंबर को
– सोमवार, 14 सितंबर को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
– सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।
– कुंवारी कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी की कामना से शिव-पार्वती की पूजा करेंगी।
– प्रातःकाल 6 बजे से 7:06 बजे तक हरतालिका पूजा का शुभ मुहूर्त बताया गया है।
– भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाएगी।
– पूजा में बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल, पंचामृत और सुहाग सामग्री अर्पित की जाएगी।
– पूजा के बाद हरतालिका तीज व्रत कथा और शिव-पार्वती की आरती होगी।
– धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी।
– इसी दिन तृतीया तिथि के बाद गणेश चतुर्थी का शुभारंभ भी होगा।
– श्रद्धालु घरों में गणपति बप्पा की स्थापना कर सुख-समृद्धि और विघ्नों के निवारण की कामना करेंगे।
– हरतालिका तीज और गणेश उत्सव का यह संयोग धार्मिक उत्साह को और बढ़ाएगा।
आज का राशिफल
——————-
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज सेहत में थोड़ी गिरावट रह सकती है, हालांकि बाकी सभी कार्य एवं व्यवहार यथावत चलते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़े समय में ही अच्छा लाभ मिल सकता है। समय निकालकर पर्यटन की योजना बनाएंगे। पौराणिक धार्मिक स्थलों की यात्रा भी हो सकती है। परिवार में भावनात्मकता अधिक रहने से एक-दूसरे के विचारों की कद्र करेंगे। प्रयास करने पर उधार दिया धन वापस मिल सकता है। संध्या के बाद परिस्थितियों में बदलाव आएगा, जिससे क्रोध एवं नकारात्मक भावनाएं बढ़ सकती हैं।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में पूर्व में बनाई गई योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी, लेकिन बाद में किसी के विरोध अथवा अन्य कारणों से इनमें बदलाव करना पड़ सकता है। आवश्यक कार्यों में विलंब होने से निराशा होगी। यात्रा में भी विघ्न आने के कारण इसे स्थगित करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण स्वार्थ पर आधारित रहेगा। स्त्री एवं संतान के बीच तालमेल की कमी परेशानी खड़ी कर सकती है। धन लाभ के लिए अधिक बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। खर्च आय से अधिक रहेंगे और संतान से कष्ट हो सकता है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। चाहकर भी संबंधों में मधुरता बनाए रखना कठिन होगा। परिजनों से बात-बात पर मतभेद हो सकते हैं। गलतफहमियां भी परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से विशेष ध्यान देना पड़ेगा। आज आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य व्यक्ति ले सकता है। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा। धन लाभ के लिए किसी की मान-मनुहार करनी पड़ सकती है, फिर भी कामचलाऊ आय हो जाएगी। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च बढ़ने से परेशानी होगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज खर्च विशेष रहेंगे, लेकिन धन लाभ के अवसर मिलने से तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू कार्य भी अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। दोपहर के समय धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। घर की सजावट एवं बदलाव पर समय और धन खर्च होगा। संतान की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने के बावजूद उसका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। संध्या का समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके कार्यों में शिथिलता रहेगी। किसी भी निर्णय पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाएंगे। अपने ही गैर-जिम्मेदार व्यवहार के कारण कष्ट उठाना पड़ सकता है। कार्यों में लापरवाही भी अधिक रहेगी। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्यक्षेत्र में तनातनी हो सकती है। व्यवसाय में विपरीत परिस्थितियों के कारण धन लाभ मुश्किल से हो पाएगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च हो सकता है। सरकारी कार्यों के पीछे व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सामान्य से अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। हालांकि इससे तत्काल आर्थिक लाभ की आशा न रखें, लेकिन संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ के लिए थोड़ा अधिक बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में भी सहभागिता देंगे। दोपहर के समय कार्य-व्यवसाय में गति रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। शारीरिक रूप से थकान महसूस हो सकती है। परिजनों की इच्छा पूर्ति पर खर्च करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा। अतिरिक्त आय के भी योग हैं।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज किसी के बहकावे अथवा प्रलोभन में न आएं। संवेदनशीलता अधिक रहने के कारण आंख बंद करके किसी भी कार्य के लिए सहमति न दें, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले उलझने के कारण पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। सरकारी कार्यों में अनावश्यक अड़चनें आ सकती हैं। पुराने मित्रों से आकस्मिक भेंट आनंदित करेगी। कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहें, चोरी अथवा अन्य कारणों से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं की अनदेखी करने से स्थिति विकट हो सकती है। धार्मिक अनुष्ठानों पर खर्च होगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बड़े लोगों से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होगा। कुछ अलग करने का प्रयास करेंगे और इसमें कुछ हद तक सफल भी रहेंगे, लेकिन धन अथवा अन्य कारणों से बाधा आ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़बोलेपन के कारण मानहानि हो सकती है, इसलिए संयमित व्यवहार करें। किसी परिजन अथवा सहकर्मी का विपरीत व्यवहार माहौल खराब कर सकता है। क्रोध में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। संध्या के समय धन लाभ होने से आवश्यक कार्य पूरे कर पाएंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज सरकारी कार्यों से आकस्मिक लाभ हो सकता है। पिता से संबंध बेहतर होने का लाभ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य अथवा अन्य घरेलू कार्यों के कारण अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा। सुख-सुविधाओं पर फिजूलखर्ची भी अधिक रहेगी। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। आज किसी पर अतिविश्वास न करें। अत्यधिक क्रोध बने-बनाए कार्य को बिगाड़ सकता है। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप लाभ-हानि की अधिक परवाह नहीं करेंगे। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र में भाग्यशाली माने जाएंगे। अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद से संबंधित कार्यों को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की ओर से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश से संबंधित कार्यों में भी सफलता के योग हैं। धार्मिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किए जा सकते हैं। परिवार में विशेष स्नेह एवं सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन लाभ के लिए कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शारीरिक रूप से कुछ कमजोर रह सकता है। प्रातःकाल से आंखों में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने के कारण निष्क्रियता महसूस होगी। कार्यों में उत्साह की कमी के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती हैं। व्यावसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बन सकती है। आज शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृत्ति धन के साथ-साथ प्रियजनों से संबंध भी खराब कर सकती है। भाग्योन्नति में बाधाएं आ सकती हैं।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आनंदमय रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य-व्यवसाय बेहतर चलेगा और व्यस्तता भी अधिक रहेगी। दोपहर से पहले का समय घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में बीतेगा। आज विपरीत लिंगीय आकर्षण से बचकर रहें, अन्यथा धन एवं मानहानि हो सकती है। संतान की उपलब्धियों पर गर्व होगा, लेकिन आपके किसी गलत आचरण से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होगा, लेकिन घरेलू खर्च अधिक रहने के कारण बचत करना मुश्किल होगा। पुराने मित्रों एवं संबंधियों से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u
फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।
कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले
Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

