
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]
आज का पंचांग
—————
दिनांक – 11 सितम्बर 2026
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अमावस्या सुबह 08:56 तत्पश्चात् प्रतिपदा
नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 01:16 तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी
राहुकाल – सुबह 10:21 से दोपहर 11:44
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:32
सूर्यास्त – 06:56
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – जौ खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
—————-
घर के लिए सर्वश्रेष्ठ 9 वास्तु पौधे
1. तुलसी
– सकारात्मकता और शुद्ध वातावरण का प्रतीक।
– उपयुक्त दिशा: उत्तर, पूर्व या ईशान कोण।
– साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश का ध्यान रखें।
2. मनी प्लांट
– धन और समृद्धि से जुड़ा माना जाता है।
– उपयुक्त दिशा: दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण)।
– पौधे को सूखने न दें और बेल को व्यवस्थित रखें।
3. लकी बैम्बू
– सौभाग्य, शांति और सकारात्मकता का प्रतीक।
– उपयुक्त दिशा: पूर्व या दक्षिण-पूर्व।
– घर और कार्यालय दोनों में रखा जा सकता है।
4. एरिका पाम
– घर में हरियाली और ताजगी बढ़ाता है।
– उपयुक्त दिशा: पूर्व या दक्षिण-पूर्व।
– वातावरण को प्राकृतिक और शांत बनाने में सहायक।
5. स्नेक प्लांट
– कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है।
– उपयुक्त दिशा: दक्षिण, नैऋत्य या पश्चिम।
– बेडरूम में रखते समय वेंटिलेशन का ध्यान रखें।
6. पीस लिली
– शांति, प्रेम और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है।
– उपयुक्त दिशा: उत्तर-पूर्व या पूर्व।
– घर के वातावरण को शांत और आकर्षक बनाता है।
7. जेड प्लांट
– धन, समृद्धि और अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है।
– उपयुक्त दिशा: दक्षिण-पूर्व।
– पौधे को स्वस्थ और हरा-भरा रखें।
8. गुड़हल
– सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और शक्ति से जुड़ा माना जाता है।
– उपयुक्त दिशा: पूर्व या उत्तर-पूर्व।
– इसके फूल पूजा में भी उपयोग किए जाते हैं।
9. कमल
– पवित्रता, आध्यात्मिक विकास और समृद्धि का प्रतीक।
– उपयुक्त दिशा: उत्तर-पूर्व।
– उचित जल स्थान या जल-पात्र में लगाया जा सकता है।
वास्तु के अनुसार पौधे रखने के जरूरी नियम
– सूखे या मुरझाए पौधे लंबे समय तक न रखें।
– पौधों की नियमित सफाई और देखभाल करें।
– कांटेदार पौधों को घर के अंदर रखने से सामान्यतः बचें।
– पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार प्रकाश और हवा दें।
– पौधों को सही दिशा में रखें।
– तुलसी के आसपास विशेष स्वच्छता रखें।
– एक ही स्थान पर बहुत अधिक पौधे न लगाएं।
– स्वस्थ पौधे ही घर की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण बढ़ाते हैं।
आज का राशिफल
——————-
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपने मन की अधिक सुनेंगे। कार्यों में किसी का दखल आपको सहन नहीं होगा और न ही आज आप किसी अन्य पर जल्दी विश्वास करेंगे। सरकारी कार्यों में थोड़ी भागदौड़ के बाद सफलता मिल जाएगी। नौकरी-व्यवसाय में कम परिश्रम से ही लाभ मिल सकता है। महिलाओं के जिद्दी स्वभाव के कारण घर में बहस हो सकती है, हालांकि उनकी जिद अनैतिक नहीं होगी। घर के बुजुर्गों से आकस्मिक शुभ समाचार मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी प्रकार की शल्य चिकित्सा आज न करवाएं।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। वर्जित कार्यों की ओर आसानी से आकर्षित हो सकते हैं। सरकार अथवा रिश्तेदारों से अशुभ समाचार मिल सकता है। आप जैसा चाहेंगे, लोग उसके विपरीत कार्य करेंगे, जिससे अनायास क्रोध आ सकता है। लोगों पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना हानिकारक सिद्ध होगा। धन संबंधी कार्यों में भागदौड़ करनी पड़ेगी और विवाद भी हो सकता है। महिलाएं गृहस्थ जीवन में शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगी, लेकिन इसमें सफलता कम मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई से दूर भागेंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप धन लाभ की आशा लगाए रखेंगे, लेकिन उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा। मन कल्पनाओं के संसार में खोया रहेगा। कार्यक्षेत्र में दोपहर के बाद उदासीनता दूर होगी, लेकिन उधार के व्यवहार अधिक रहेंगे। लोग स्वार्थवश आपसे संबंध बनाएंगे। समाज के सम्मानित सदस्यों की उपेक्षा आपको अखरेगी। अपने किसी फैसले पर अड़ने से परिजनों एवं सहकर्मियों को परेशानी हो सकती है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज मुसीबत में डाल सकता है, सतर्क रहें। धन कोष में कमी आएगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप कार्यों में लापरवाही करेंगे, जिससे काम में विलंब के साथ अन्य लोगों को भी असुविधा होगी। कार्य करते हुए भी मन कहीं और भटकता रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खर्चीला रहेगा और बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। धार्मिक अथवा ऐतिहासिक स्थल के पर्यटन की योजना बन सकती है। आज किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत भी रह सकते हैं। महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें, अचानक गिरावट आ सकती है। धर्म-कर्म में दिखावा अधिक रहेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अत्यधिक भावुक रहेंगे और आपसी संबंधों में स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं। मन की बात किसी से साझा न करें, लोग सहायता करने के बजाय मजाक उड़ा सकते हैं। धन को लेकर मानसिक चिंता रहेगी, जिसका प्रभाव सेहत पर भी पड़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय में अनुभव का लाभ मिलेगा। धन लाभ रुक-रुककर होता रहेगा, लेकिन खर्च भी अधिक रहने से धन को रोक पाना मुश्किल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा। महिला वर्ग से अनबन हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में समय देने से मानसिक शांति मिलेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अधिक उलझनों वाले कार्यों से दूर रहेंगे। अकारण क्रोध के प्रसंग बनने से अशांति रह सकती है। कार्यों में भागदौड़ करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। परिवार के सदस्य आपके कटु व्यवहार से आहत हो सकते हैं। मन में उलटे-सीधे विचार आएंगे। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, अन्यथा सम्मान की हानि हो सकती है। महिलाओं को भी मानसिक उलझनें परेशान करेंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय नहीं होगा, लेकिन थोड़ा-बहुत लाभ अवश्य मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से निश्चिंत रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और कार्यों को बेहतर तरीके से करेंगे। मन की चंचलता कम रहेगी तथा परिजनों के लिए सहयोगी सिद्ध होंगे। कार्यों में शुरुआत में असफलता नजर आएगी, फिर भी हिम्मत न हारें, प्रयास सफल होंगे। धन लाभ आज आशा से कम रहेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च करने में आगे रहेंगे। गृहस्थ जीवन की उलझनों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महिलाएं आपकी ओर आकर्षित होंगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वभाव में दिखावे का क्रोध रहेगा, जबकि अंदर से दयालु रहेंगे। ध्यान रखें, अधिक परोपकारी स्वभाव आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। व्यवसाय में सक्रिय रहने से अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। धन लाभ आज आकस्मिक रूप से हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के लिए नामित किया जा सकता है। घर के बुजुर्गों एवं महिलाओं के स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है, जिससे कुछ समय के लिए माहौल खराब होगा, लेकिन स्थिति स्वतः संभल जाएगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। सेहत में सुधार आएगा और कार्यों में गंभीरता से लगे रहेंगे। आज आप जिस कार्य में रुचि लेंगे, उसे पूरा करके ही मानेंगे, चाहे उसमें हानि ही क्यों न हो। भाई-बंधुओं के व्यवहार में स्वार्थ अधिक रहेगा। व्यवसायी वर्ग को दोपहर तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, जिसका फल शाम के आसपास मिल सकेगा। परिवार में रूठना-मनाना लगा रहेगा, फिर भी शांति बनी रहेगी। महिलाएं आस-पड़ोसियों के प्रति प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण रखेंगी। शाम के बाद का समय सुख-चैन से बीतेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण परेशानी हो सकती है। आर्थिक विषयों से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें, अन्यथा हानि हो सकती है। कार्य-व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में स्वयं को पिछड़ा महसूस कर सकते हैं। हीन भावना के कारण स्वभाव में उदासी रहेगी। गृहस्थ जीवन में महिलाओं का सहयोग मिलने से राहत मिलेगी, लेकिन उनका चढ़ा हुआ मिजाज असुविधा भी पैदा कर सकता है। आर्थिक मामलों में स्पष्टता रखें। धन आने से पहले ही उसके खर्च के रास्ते बन जाएंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष शुभ रहेगा। निकट संबंधियों से अचानक भेंट होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, किसी के तानों को अनदेखा करें, इससे शांति बनी रहेगी। व्यवसायी लोग कार्यक्षेत्र में भी परोपकार की भावना रखेंगे। आज आपके संपर्क में आने वाला व्यक्ति प्रसन्न होकर ही जाएगा। खर्च भी दिल खोलकर करेंगे, जिससे आर्थिक कमी बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच परस्पर सौहार्द बना रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलंब होगा, लेकिन लाभ निश्चित रूप से मिलेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप प्रत्येक कार्य को देख-भालकर ही करेंगे, फिर भी सफलता को लेकर आशंकित रहेंगे और मन में डर बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण संघर्ष भी बढ़ सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब होने की संभावना है। धन संबंधी कार्यों में आज भागदौड़ के बाद भी निराशा मिल सकती है। बड़े लोगों से कटु अनुभव हो सकते हैं। महिलाओं को सम्मान दें, संकट से बचे रहेंगे। यात्रा यथासंभव टालें, चोट लगने का भय है। गहरे जल से भी दूरी बनाए रखें। संतान की आवश्यकताओं को समय पर पूरा करें।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u
फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।
कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले
Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे
संपर्क करने के लिए धन्यवाद
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]

