
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]
आज का पंचांग
—————
दिनांक – 10 सितम्बर 2026
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्दशी सुबह 10:33 तत्पश्चात् अमावस्या
नक्षत्र - मघा दोपहर 02:04 तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी
राहुकाल – दोपहर 01:18 से दोपहर 02:51
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:36
सूर्यास्त – 05:57
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
—————-
घर में शीशा कहाँ लगाएं शीशे की सही दिशा
क्या आपके घर में शीशा सही दिशा में लगा है?
उत्तर दिशा में शीशाः यह परिवार की तरक्की के लिए शुभ माना जाता है।
पूर्व दिशा में शीशाः मान-सम्मान में वृद्धि होती है
दक्षिण दिशा में शीशाः यह कर्ज़ बढ़ाने का कारण बन सकता है।
पश्चिम दिशा में शीशाः यह बदनामी का संकेत हो सकता है।
शीशा हमेशा शुद्ध और साफ होना चाहिए और इसे केवल उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। बाकी दिशाओं में शीशा लगाने से बचें।
आज का राशिफल
——————-
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज परिस्थितियों में थोड़ा सुधार रहेगा। नौकरी-व्यवसाय से संबंधित कार्यों के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। अधूरे कार्यों को पहले पूरा करेंगे, उसके बाद ही नए कार्य शुरू करेंगे। भावुकता अधिक रहने के कारण मामूली बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर मन दुखी हो सकता है। महिलाओं का मिजाज पल-पल बदल सकता है, जिससे अन्य लोगों को समझने में परेशानी होगी। सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाओं की छवि गर्म मिजाज वाली बन सकती है। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे, लेकिन यथासंभव इसे टालना बेहतर रहेगा। कहीं-सुनी बातों पर विश्वास न करें, अन्यथा सम्मानित व्यक्तियों से संबंध खराब हो सकते हैं।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपकी राशि से चतुर्थ चंद्रमा संबंधों अथवा आर्थिक मामलों में हानि करा सकता है। प्रत्येक कार्य करने से पहले भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। छोटी-सी गलती भी बड़ी हानि का कारण बन सकती है। व्यवसायी वर्ग को नए कार्य-अनुबंध मिल सकते हैं, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। सरकारी कार्य अंतिम चरण में पहुंचकर अटक सकते हैं, फिर भी प्रयास जारी रखें। सफलता विलंब से ही सही, अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी की दखलंदाजी के कारण वैर-विरोध बढ़ सकता है। आज अपने काम से काम रखें और बिना मांगे सलाह न दें। संतान के विषय में जानकारी लेते रहें तथा गृहस्थ जीवन में धैर्य से काम लें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अधिक व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय एवं घर के कार्य एक साथ आने से थोड़ी परेशानी होगी, फिर भी तालमेल बैठा लेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, लेकिन परिणाम आपकी आशा के अनुरूप रहेगा। दोपहर के समय आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं। आज दिनचर्या में कुछ परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। असुविधा के बावजूद सामाजिक संबंधों में निकटता आएगी। बुजुर्गों एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों की कृपा-दृष्टि से धन और सम्मान दोनों मिलेंगे। महिलाएं धर्म-कर्म में अधिक रुचि लेंगी, लेकिन खान-पान में असंयम के कारण पेट संबंधी शिकायत हो सकती है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप आत्मनिर्भर होकर कोई भी कार्य आसानी से पूरा नहीं कर पाएंगे। अधिकांश कार्यों में किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन मार्गदर्शन मिलने के बाद भी सफलता संदिग्ध रह सकती है। स्वार्थी मनोवृत्ति के कारण आलोचना भी हो सकती है। आज आप जैसा व्यवहार अपने लिए पसंद करते हैं, वैसा दूसरों के साथ नहीं कर पाएंगे। धन लाभ मुश्किल से होगा। पारिवारिक वातावरण से असंतोष रहेगा। परिजनों का अप्रत्याशित व्यवहार मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। महिला वर्ग छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी दिखा सकता है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज यात्रा की योजना बनाएंगे, लेकिन अंतिम समय में निर्णय की स्थिति के कारण इसे स्थगित करना पड़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय में परिश्रम के बाद स्थिति पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहेगी। नए कार्य की शुरुआत भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। विदेश संबंधी व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि के योग हैं, इसमें निवेश करना अत्यंत शुभ रहेगा। महिलाएं भी पुरुषों को टक्कर देंगी और कार्यक्षेत्र में एक कदम आगे रहेंगी, लेकिन गृहस्थ जीवन में तालमेल की कमी रह सकती है। कार्यभार के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति अरुचि हो सकती है। महिलाओं के लिए आज मौन साधना उपयुक्त रहेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके सभी कार्य आशा के विपरीत रहने की संभावना है। स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से कार्य करने में असहजता होगी। सेहत की अनदेखी करके कार्यों में लगे रहेंगे, फिर भी आज लाभ प्राप्त करने में विघ्न अधिक रहेंगे। व्यवसाय एवं घर में लोगों की बेवजह रोक-टोक के कारण मन क्षुब्ध रहेगा। क्रोध भी अधिक रहेगा, लेकिन परिस्थिति को भांपकर उस पर नियंत्रण रखेंगे। दोपहर के बाद कुछ लाभ अवश्य होगा, लेकिन खर्च अनियंत्रित रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। किसी महिला के कारण सामाजिक क्षेत्र में किरकिरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में असहजता अनुभव करेंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा, लेकिन अहं की भावना भी अधिक रह सकती है। पड़ोसी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोगी भूमिका निभाएंगे। व्यवसायियों को प्रारंभिक निराशा के बाद अचानक तेजी आने से धन की आमद होगी। नौकरीपेशा जातक थकान के कारण आलस्य में रहेंगे, इसलिए अधिकारियों से सावधान रहें। परिवार में किसी रिश्तेदार की वजह से भ्रम की स्थिति बन सकती है। गलतफहमियों को मिल-बैठकर दूर करें। संध्या का समय पूरे दिन की अपेक्षा शांत एवं लाभदायक रहेगा। पुराने निवेश से भी लाभ की संभावना है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप धार्मिक गतिविधियों में अधिक सक्रियता दिखाएंगे। तंत्र-मंत्र एवं गूढ़ विषयों के नए अनुभव मिल सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहने के बावजूद इससे मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा हानि हो सकती है। आवश्यकता पड़ने पर सहयोग नहीं मिल सकेगा, जिससे कार्य अधूरे रह सकते हैं। घरेलू उलझनें आज भी बनी रहेंगी। महिलाएं आर्थिक रूप से स्वयं को दूसरों की तुलना में कमतर महसूस कर सकती हैं। पारिवारिक मतभेद में धन भी प्रमुख कारण रहेगा। अचानक आने वाला क्रोध आसपास का वातावरण अशांत कर सकता है। संतान अपनी मनमर्जी कर सकती है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके अंदर परोपकार की भावना रहेगी, लेकिन सामाजिक व्यवहार के प्रति नीरसता दिखाई देगी। आसपास की घटनाओं को जानते हुए भी उन्हें अनदेखा करेंगे। यह मनोवृत्ति मानसिक रूप से शांत रखेगी, लेकिन व्यवहारिकता में कमी का कारण भी बन सकती है। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के योग हैं, लेकिन लापरवाही के कारण आशानुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। नए कार्य मिलते-मिलते निरस्त हो सकते हैं अथवा किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में अधिक आसक्ति रहेगी। विपरीत लिंग के प्रति शीघ्र आकर्षित हो सकते हैं। महिलाओं के साथ विवेकपूर्ण व्यवहार करें। आध्यात्म में निष्ठा होने के बावजूद रुचि कम ही रहेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी सोची हुई योजनाएं असफल होने की संभावना है। कार्यों में पहले सफलता मिलती नजर आएगी, लेकिन अंतिम समय में कोई व्यवधान आ सकता है। धन संबंधी व्यवहारों में स्पष्टता रखें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी से विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भोजन एवं आराम में लापरवाही न करें। सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा मानहानि हो सकती है। महिला वर्ग किसी कारण से क्रोधित रह सकता है। परिवार में धन एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बन सकती है। गूढ़ रहस्यों में ज्यादा न उलझें, मानसिक रूप से विचलित होने की संभावना है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके लिए आज का दिन कष्टकारी रह सकता है। घरेलू कलह के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। असंयमित खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी में तीखापन कार्यक्षेत्र में नुकसान करा सकता है। पारिवारिक वातावरण भी व्यवहार में कठोरता के कारण बिगड़ सकता है। महिला वर्ग को प्रसन्न रखने का प्रयास करें, अन्यथा घर में उथल-पुथल हो सकती है। नौकरीपेशा महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र से असंतुष्ट रहेंगी। सहकर्मियों के अनैतिक कार्यों के कारण विवाद रहेगा, लेकिन विजय आपकी ही होगी। व्यवसायी अधिक व्यस्तता के कारण कार्यों में लापरवाही करेंगे, फिर भी धन की आमद होने से आर्थिक रूप से निराश नहीं होंगे।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। मन के विचार पल-पल बदलने से निर्णय लेने में परेशानी होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। संबंधों को लेकर आज अत्यंत भावुक रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के प्रति आदर का भाव रहेगा, लेकिन आपके प्रति परिजनों की शंकालु प्रवृत्ति रहने से मन दुखी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और खर्च भी सीमा से अधिक करेंगे, जिससे आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। आज घर की अपेक्षा सामाजिक कार्य आपको अधिक प्रभावित करेंगे। कार्य-व्यवसाय में दिनभर की मेहनत का फल विलंब से मिलेगा, लेकिन धन लाभ अवश्य होगा।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u
फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।
कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले
Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

