
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]
आज का पंचांग
—————
दिनांक – 07 सितम्बर 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – एकादशी शाम 05:03 तत्पश्चात् द्वादशी
नक्षत्र - पुनर्वसु शाम 06:14 तत्पश्चात् पुष्य
राहुकाल – सुबह 07:05 से सुबह 08:38
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:31
सूर्यास्त – 06:00
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – शीशा देखकर यात्रा करें
आज का विशेष
—————-
अजा एकादशी 7 सितंबर को, भगवान विष्णु की आराधना से मिलेगा पुण्य लाभ
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पावन अजा एकादशी का व्रत इस वर्ष 7 सितंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अजा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति का संचार होता है।
एकादशी तिथि 6 सितंबर की शाम करीब 7:29 बजे से शुरू होकर 7 सितंबर की शाम लगभग 5:03 बजे तक रहेगी। व्रत का पारण 8 सितंबर 2026, मंगलवार को किया जाएगा। पारण का समय सुबह 5:53 बजे से 10:04 बजे तक बताया गया है। श्रद्धालुओं को पारण स्थानीय पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि में करना चाहिए।
अजा एकादशी के दिन प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। पूजा में श्रीहरि को पीले पुष्प, फल, नैवेद्य और तुलसी दल अर्पित करें। इस दौरान “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। श्रद्धालु एकादशी व्रत कथा का पाठ या श्रवण भी कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार अजा एकादशी का महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया था। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा एवं व्रत करने से पापों का क्षय होता है तथा भक्त को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
व्रत रखने वाले श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार फलाहार, दूध, मखाना, साबूदाना तथा अन्य सात्त्विक आहार ग्रहण कर सकते हैं। व्रत के दौरान मन, वाणी और आचरण में संयम बनाए रखना भी विशेष रूप से शुभ माना गया है।
आज का राशिफल
——————-
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी दिन आपके पक्ष में रहेगा, लेकिन आपके अंदर समझ की थोड़ी कमी रह सकती है। सही की जगह गलत बातों का समर्थन करना घर अथवा बाहर वैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है। कार्य-व्यवसाय एवं दैनिक कार्यों में आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन इसका परिणाम सकारात्मक ही रहेगा। आपको बिना मांगे भी सहयोग मिल जाएगा और आप अपने कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे, लेकिन दूसरों की सहायता करने में टालमटोल करेंगे। घरेलू कार्यों की अनदेखी करने पर ताने सुनने पड़ सकते हैं। धन की आमद निश्चित होगी। सामाजिक व्यवहार इसका स्तर कम या अधिक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सेहत आज सामान्य रहेगी, फिर भी समय पर भोजन करें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन धैर्य से बिताने में ही भलाई है। मेहनत करने पर तुरंत लाभ की आशा न रखें। आज किए गए परिश्रम का फल संध्या के बाद दिखाई देने लगेगा, लेकिन प्राप्ति में कुछ अड़चनें आएंगी। आज की तुलना में कल का दिन अधिक बेहतर रहेगा। आज केवल आश्वासनों से ही काम चलाना पड़ेगा। मध्यान तक कार्य-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके बाद परिस्थिति से समझौता कर लेंगे और स्वभाव में संतोष आएगा। धन अथवा किसी अन्य प्रकार का वादा न करें, क्योंकि उसे पूरा न कर पाने पर आलोचना हो सकती है। घर का कोई सदस्य जिद पर अड़ सकता है, जिससे कुछ समय के लिए शांति भंग होगी। महिलाएं अपने कार्य छोड़कर दूसरों के कार्यों में मीन-मेख निकालेंगी, जो विवाद का कारण बन सकता है। बदन दर्द एवं स्नायु तंत्र में कमजोरी महसूस हो सकती है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको कोई नई खुशी देकर जाएगा। उम्मीद न होने पर भी अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्यों के प्रति गंभीर रहेंगे और दिनभर की मेहनत का आकलन संध्या के समय संतोषजनक रहेगा। आज मन को भटकाने वाले प्रसंग भी बनेंगे। सही दिशा में जा रहा कार्य किसी के गलत मार्गदर्शन से बिगड़ सकता है, जिसे सुधारने में समय खराब होगा। महिलाएं किसी कार्य की पूर्ति को लेकर आशंकित रहेंगी, धैर्य न खोएं। देर से ही सही, सफलता अवश्य मिलेगी। धन संबंधी कार्य अन्य दिनों की तुलना में शीघ्र बनेंगे। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे, फिर भी कंजूस प्रवृत्ति के कारण घर अथवा सहकर्मियों के सामने आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। परिवार के बुजुर्ग अनदेखी होने पर व्यथित होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मन कार्यों में आ रही बाधाओं के कारण अशांत रहेगा। शारीरिक सामर्थ्य भी कम रहेगा, फिर भी आप जबरदस्ती काम करने का प्रयास करेंगे। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्यों पर अधिक ध्यान दें, आज धन प्राप्ति का यही प्रमुख साधन रहेगा। मध्यान तक स्थिति अनियंत्रित रहेगी और चाहकर भी मन के अनुसार कार्य नहीं कर पाएंगे। दोपहर बाद परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव आएगा। किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएगा। पूर्व में किए गए गलत आचरण का आज भुगतान भी करना पड़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा और अकारण ही परिजनों अथवा सहकर्मियों पर क्रोध कर सकते हैं। लोभ से दूर रहें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज की दिनचर्या संघर्षपूर्ण रह सकती है। दिन के आरंभ से ही मन किसी अनिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा। हानि की संभावना के कारण बड़ा कार्य करने से डरेंगे, लेकिन दैनिक कार्य थोड़े विलंब से पूर्ण हो जाएंगे। घर अथवा कार्यक्षेत्र में टूट-फूट या अन्य कारणों से नुकसान होने का भय रहेगा। आर्थिक मामले अधूरे रहने के कारण धन संबंधी समस्या बनी रहेगी और खर्च चलाना भी भारी पड़ सकता है। किसी से लिया हुआ उधार जल्द से जल्द वापस करने का प्रयास करें। परिजन आपकी मनोदशा को जानते हुए भी अनदेखा कर सकते हैं। मित्र-परिचित भी केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। दिनभर मानसिक बोझ बना रहेगा। संध्या के बाद थोड़ी राहत मिलने लगेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन वैसे तो आपके लिए कुछ न कुछ लाभ लेकर आएगा, लेकिन आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका पछतावा लंबे समय तक रहेगा। दिन के पहले भाग से दोपहर बाद तक की भागदौड़ व्यर्थ लगेगी, फिर भी व्यवहार की पूर्ति के लिए करनी पड़ेगी। इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिला सकता है, लेकिन लापरवाही करने पर लाभ हानि में भी बदल सकता है। धन लाभ मेहनत की तुलना में कम रहेगा, फिर भी संतोषजनक हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर मिलेंगे। धन निवेश से न डरें, भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। घर में संध्या तक स्थिति सामान्य रहेगी, इसके बाद कोई हानिकारक समाचार मिल सकता है। सेहत में भी गिरावट आ सकती है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सुख-शांति में वृद्धि होगी, लेकिन शरीर में कोई नया विकार भी उत्पन्न हो सकता है। कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी। कोई भी कार्य सामने आने पर ही करेंगे, फिर भी अन्य लोगों की तुलना में काम जल्दी और अधिक सफाई से पूरा कर लेंगे। मध्यान के बाद स्वभाव में तेजी आएगी। कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा, फिर भी संतोष नहीं होगा। अधिक पाने की लालसा परेशानी में डाल सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। नौकरीपेशा लोग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्न रहेंगे। अधिकारियों से काम निकलवाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यवसायी वर्ग धन निवेश करने से बचें, आने वाले समय में व्यवधान आ सकते हैं। सेहत संध्या के बाद प्रतिकूल हो सकती है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। एक समय में दो कार्यों में मन भटकने के कारण मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा, जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरी करने में संकोच नहीं करेंगे, लेकिन बाद में यह आत्मग्लानि का कारण बन सकता है। मध्यान के बाद कार्य-व्यवसाय से लाभ की आशा जागेगी, लेकिन मेहनत कम रहने के कारण बाद में ले-देकर काम निकालना पड़ेगा। व्यर्थ समय खराब करते समय ध्यान रखें कि आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। पारिवारिक जन को गुमराह करने का प्रयास न करें, अन्यथा बाद में कलह हो सकती है। सेहत में छोटे-मोटे विकार बने रहेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें अन्य लोगों की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। हालांकि व्यवहारिकता की कमी अथवा स्वार्थी प्रवृत्ति कुछ अभाव भी पैदा करेगी। कार्यक्षेत्र में धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे, लेकिन अपना काम बनाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। पुराने कार्य में विलंब होने पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन धन की आमद होने के बाद इन बातों को भूल जाएंगे। सहकर्मी अथवा परिजन आपसे कोई अनुचित मांग कर सकते हैं, जिसे पूरा करने में परेशानी होगी। घर का वातावरण छोटी-मोटी उलझनों को छोड़कर ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करेगा। कभी लाभ होता नजर आएगा तो अगले ही पल निराशा हाथ लग सकती है। घर एवं कार्यक्षेत्र में मनमाना व्यवहार करेंगे। इससे आप तो निश्चिंत रहेंगे, लेकिन संपर्क में रहने वाले लोगों को परेशानी होगी। कार्य करते समय भी मन मौज-मस्ती और शौक की ओर आकर्षित होगा। आज आप प्रलोभन में आकर अनैतिक कार्य करने से भी परहेज नहीं करेंगे। इससे धन लाभ शीघ्र तो होगा, लेकिन साथ ही नई समस्याएं भी बढ़ेंगी, जिनके परिणाम निकट भविष्य में भुगतने पड़ सकते हैं। व्यवसायी वर्ग नए कार्य में निवेश कर सकते हैं, जिसके निकट भविष्य में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्य अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कफ अथवा ठंड से संबंधित समस्या हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप पिछली गलतियों से सीख लेंगे और व्यवहार में सुधार करेंगे। मीठा बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर लेंगे। घर के सदस्य बजट से अधिक मांग कर दिनचर्या को जटिल बना सकते हैं। आज दिनभर धन संबंधी मामले दिमाग में चलते रहेंगे, फिर भी धन की तुलना में बौद्धिक क्षमता की उन्नति अधिक होगी। मध्यान के आसपास सगे-संबंधियों से किसी बात को लेकर टकराव की संभावना है। स्वभाव में नरमी रखने से बात बढ़ेगी नहीं, लेकिन मानसिक बेचैनी जरूर रहेगी। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी, लेकिन धन लाभ के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे, लेकिन अंतिम समय में टल भी सकते हैं। मानसिक अंतर्द्वंद्व को छोड़ दें तो सेहत ठीक रहेगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भी बचते-बचते कलह होने की संभावना है। स्वभाव में नरमी रखना अत्यंत आवश्यक है। आप जल्दी से किसी विवाद में नहीं पड़ेंगे, लेकिन वातावरण ही ऐसा बनेगा कि न चाहते हुए भी क्रोध आ सकता है। आर्थिक कारणों से घर एवं कार्यक्षेत्र में खींचतान हो सकती है। भाई-बंधुओं से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की संभावना है। बेतुकी बयानबाजी से बचें, अन्यथा स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। नई सरकारी उलझनें भी बनने के आसार हैं, इसलिए अनैतिक गतिविधियों से स्वयं को दूर रखें। महिला वर्ग भी आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय रखें, अन्यथा मानहानि हो सकती है। आज धन लाभ की आशा कम रखें, केवल खर्च निकल पाएगा। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन अपनी ही गलती से समस्या दोबारा हो सकती है। अति आवश्यक कार्यों के लिए संध्या का इंतजार करना बेहतर रहेगा।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u
फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।
कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले
Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

