Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj Ka Rashifal:03 सितंबर 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
Breaking News

Aaj Ka Rashifal:03 सितंबर 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 3, 2026Updated:September 3, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]

 

आज का पंचांग
—————

 

दिनांक – 03 सितम्बर 2026
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी मध्यरात्रि 02:25 तक तत्पश्चात् अष्टमी
नक्षत्र -‌ कृत्तिका मध्यरात्रि 12:29 तत्पश्चात् रोहिणी
राहुकाल – दोपहर 01:21 से दोपहर 02:53
पंचक – नहीं है
भद्रा – आज है शुभ / स्वर्ग 05:29 एएम से 03:27 पीएम
सूर्योदय – 05:29
सूर्यास्त – 06:04
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें

आज का विशेष
—————-

 

लड्डू गोपाल को किस दिशा में रखें?

वास्तु के अनुसार लड्डू गोपाल की प्रतिमा पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। प्रतिमा का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। स्नान करते समय अपना मुख उतर दिशा की और रखे
प्रतिदिन लड्डू गोपाल को स्नान कराकर स्वच्छ वस्त्र पहनाएं और पूजा-अर्चना करें। भोग में सात्विक भोजन, दूध-दही, माखन-मिश्री और तुलसी दल अर्पित कर सकते हैं। घर में लड्डू गोपाल के लिए स्वच्छ एवं पवित्र स्थान रखना चाहिए।

आज का राशिफल
——————-

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको घरेलू एवं व्यावसायिक कारणों से संघर्ष करना पड़ेगा। दिन की शुरुआत बेचैनी भरी रहेगी। मन सही कार्यों को छोड़कर अनैतिक गतिविधियों की ओर भटक सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवसाय बढ़ने से धन की आमद होगी। महिलाएं हर काम में नखरे कर सकती हैं। दोपहर बाद का कुछ समय रुका हुआ धन प्राप्त करने में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आज मनमानी अधिक करेंगे, जिससे सहकर्मियों को असुविधा हो सकती है। फिर भी आप अपने व्यवहार में सुधार करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक स्थिति भी शाम से बेहतर होगी। घर के बुजुर्गों से थोड़ी अनबन हो सकती है, फिर भी शाम का समय परिजनों के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। पेट की परेशानी अथवा हाथ-पैरों में शिथिलता रह सकती है।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दिन की शुरुआत दैनिक एवं घरेलू कार्यों में व्यस्तता के साथ होगी। इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी देर से, लेकिन अवश्य मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूरा करेंगे, जिससे छोटी-मोटी भूल हो सकती है, हालांकि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी, लेकिन किसी सदस्य द्वारा इसका समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा। दूसरों के कारण मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिनचर्या संघर्षपूर्ण रहेगी, लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे। दिन की शुरुआत से दोपहर तक का समय उदासीन रहेगा। इसके बाद दूसरों का सहारा छोड़कर अपने पराक्रम से हानि को लाभ में बदलने का प्रयास करेंगे। काफी समय दुविधा में बीतेगा। कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। एक काम करने पर दूसरे काम के बिगड़ने का डर सताएगा। फिर भी जरूरत के अनुसार कहीं न कहीं से धन लाभ हो जाएगा। व्यवसाय की व्यस्तता के चलते परिजनों की इच्छाएं पूरी करने में असमर्थ रहेंगे। भाई-बंधुओं को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है अथवा आपको उनसे सहायता लेनी पड़ सकती है, लेकिन इसमें भी कुछ बाधाएं आएंगी। कोई भी कार्य बिना भागदौड़ के पूरा नहीं होगा। निवेश से बचें, हानि के योग हैं। स्वास्थ्य भी साथ कम देगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कार्य-व्यवसाय के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर आप आसानी से किसी से भी काम निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी से किए वादे पूरे करने में असमर्थ रहेंगे, जिससे थोड़ी गरमागरमी हो सकती है। हालांकि स्वयं ही शांतिपूर्वक इसका समाधान निकाल लेंगे। अपनी भावनाएं किसी के सामने साझा करने से कतराएंगे। आपसी संबंधों को बचाए रखना इसका मुख्य उद्देश्य रहेगा। लोगों की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। खर्च के अनुरूप आय आसानी से हो जाएगी और खर्च करते समय मितव्ययिता बरतेंगे। जिस कार्य को लेकर निश्चिंत रहेंगे, उसी में कोई विघ्न आ सकता है। गले अथवा छाती संबंधी परेशानी हो सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। काम की आपाधापी में शरीर की अनदेखी करेंगे, लेकिन परिणाम अनुकूल मिलने से सभी परेशानियां भूल जाएंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यों के लिए आज का दिन उपयुक्त है। इसके बाद कुछ विघ्न आने लगेंगे। कार्य-व्यवसाय में बड़ों का सहयोग मिलने से आसानी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल में धैर्य की कमी के कारण थोड़ी तनातनी हो सकती है, फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। विरोधी आपको हराने का हरसंभव प्रयास करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। शाम का समय थकान भरा रहेगा, फिर भी दिन की अपेक्षा शांति से बीतेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन पूरा समय नहीं दे पाएंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिस्थितियां पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेंगी। शारीरिक रूप से भी पहले से राहत महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं रहेंगी, लेकिन संकोची प्रवृत्ति के कारण अपने विचार अथवा व्यवसाय का प्रचार खुलकर नहीं कर पाएंगे। फिर भी दिनभर की गतिविधियों से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करेंगे और जरूरत के अनुसार धन आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। संतोषी स्वभाव के कारण मानसिक रूप से भी शांत रहेंगे, लेकिन किसी जरूरी कार्य को पूरा करने में जल्दबाजी करेंगे। कार्य लंबित रहने पर निराशा हो सकती है। महिलाएं आज अपने में ही मगन रहेंगी, जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त हो सकते हैं। अचानक कोई जरूरी काम आने पर दिनचर्या में बदलाव करना पड़ेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य का साथ कम मिलेगा। जो योजना बनाएंगे, उसमें किसी अन्य व्यक्ति के कारण कुछ कमी रह सकती है। बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता आज बढ़ी रहेगी, लेकिन दूसरों की बात न मानने का पछतावा बाद में हो सकता है। दिन के पूर्वार्ध में घर एवं कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। नौकरीपेशा लोग अधिकांश कार्य बाद के लिए टालेंगे, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। आर्थिक मामलों को दोपहर से पहले निपटाने का प्रयास करें। इसके बाद कार्य तो चलते रहेंगे, लेकिन संतुष्टि कम मिलेगी। घरेलू वातावरण दोपहर तक ठीक रहेगा, इसके बाद किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी न होने के कारण अशांति हो सकती है। शाम के आसपास स्वास्थ्य में नरमी आएगी और किसी भी कार्य में उत्साह कम रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। आलस्य से बचें, अन्यथा शाम के बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। दोपहर से शाम तक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। अपने कार्यों के साथ किसी परिचित के काम के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लोग अपना भार आपके ऊपर डालेंगे, जिससे दिनचर्या में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र में पुराने सामान अथवा पुराने अनुबंध से धन लाभ हो सकता है। नए कार्य का आरंभ आज सोच-विचार कर ही करें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन किसी को न चाहते हुए भी उधार देना पड़ सकता है। महिलाएं घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी और हल्की थकान एवं कमजोरी महसूस कर सकती हैं। गृहस्थ सुख अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। भाई-बंधुओं से प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे, लेकिन पड़ोसियों से आज ज्यादा मेलजोल बढ़ाने से बचें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आशानुकूल रहेगा, लेकिन लक्ष्य के करीब पहुंचकर दिग्भ्रमित हो सकते हैं। फिर भी दोबारा प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। धन लाभ की कामना शाम के आसपास पूरी हो सकती है। दोपहर तक कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। इसके बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा और यह क्रम शाम तक रुक-रुककर चलता रहेगा। शाम के समय अचानक कोई लाभदायक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे, लेकिन इसमें कुछ विघ्न आ सकते हैं। सहकर्मी अथवा परिजन कोई अनुचित मांग कर सकते हैं, जिससे थोड़ी देर के लिए दुविधा होगी। दोपहर बाद का समय अधिकांश कार्यों में सफलता दिलाएगा, लेकिन सतर्क रहें। कोई हितशत्रु परेशानी खड़ी कर सकता है। जरूरी कार्य आज ही पूरा करें, कल के भरोसे छोड़ने पर अधूरे रह सकते हैं।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज प्रातःकाल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी। आज की गई मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और देर-सबेर परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा, लेकिन अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। परोपकार की भावना बनी रहेगी और जरूरतमंदों को मना नहीं कर पाएंगे, जिससे कुछ समय के लिए आर्थिक परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी न करने पर नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज मानसिक तनाव को छोड़कर अन्य सभी कार्यों के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी भी कार्य में अधिक परिश्रम नहीं करना पड़ेगा। आज आप जिस किसी का पक्ष लेंगे अथवा जो भी निर्णय लेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। काम-धंधा भी अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए गए निर्णय एवं निवेश निकट भविष्य में धन लाभ करा सकते हैं। धन लाभ भी आशानुकूल रहेगा। सरकारी कार्य दोपहर से पहले उलझ सकते हैं, इसलिए इन्हें दोपहर बाद करना बेहतर रहेगा। नए कार्य आज शुरू न करें। नौकरीपेशा जातक लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक आवश्यकताओं एवं मनोरंजन पर खर्च होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। मामूली बहस होने की संभावना है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप सबकी सुनेंगे, लेकिन करेंगे अपने मन की ही। लोगों से बिना सोचे-समझे वादे कर सकते हैं और बाद में उन्हें पूरा करने में आनाकानी करेंगे। काम-धंधा दोपहर तक मंदा रहेगा, इसके बाद आशानुकूल व्यवसाय होने से धन की आमद होगी। आपका स्वार्थपूर्ण व्यवहार किसी न किसी से मतभेद बढ़ा सकता है। आध्यात्मिक पक्ष एवं परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। धार्मिक यात्रा तथा दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा। सार्वजनिक कार्यों में प्रतिस्पर्धा के कारण सहयोग करेंगे। दोपहर बाद का समय अधिक खर्चीला रहेगा और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। परिजन आपकी किसी बुरी आदत से परेशान हो सकते हैं। भाई-बंधुओं से तकरार की संभावना है। धैर्य का परिचय दें।

फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish

व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u

फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।

कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले

Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : निखार सबलोक हत्याकांड में छह गिरफ्तार, साजिशकर्ता और शूटर पुलिस की गिरफ्त में

September 2, 2026

Jamshedpur News :Six criminals including the conspirator involved in the killing of a hotelier and real estate dealer in Jharkhand’s Seraikela-Kharswan

September 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया शुभारंभ

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.