Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj Ka Rashifal :17 सितम्बर 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
Breaking News

Aaj Ka Rashifal :17 सितम्बर 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 17, 2026No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]

 

आज का पंचांग
—————

दिनांक – 17 सितंबर 2026
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत 2083
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
तिथि – षष्ठी सुबह 10:47 तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र – अनुराधा शाम 07:53 तत्पश्चात ज्येष्ठा
राहुकाल – दोपहर 01:14 से शाम 02:46
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:34
सूर्यास्त – 05:50
दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें

 

आज का विशेष
—————-

 

शमी : वैदिक परंपरा से विजय का प्रतीक

शमी को केवल शनिवार या शनिदेव से जोड़कर देखना उसके विस्तृत शास्त्रीय एवं सांस्कृतिक स्वरूप को सीमित कर देना है।

अथर्ववेद (6.30.2) में शमी का उल्लेख मिलता है—
“शमीमश्वत्थ आरूढस्तत्र पुंसुवनं कृतम्।”

वैदिक परंपरा में शमी का संबंध अग्नि-मन्थन और यज्ञीय अग्नि से भी रहा है।

महाभारत में पाण्डवों का संबंध शमी से:
पाण्डवों ने अज्ञातवास के दौरान अपने अस्त्र-शस्त्र शमी वृक्ष पर सुरक्षित रखे थे।

अज्ञातवास की समाप्ति पर अर्जुन ने शमी की प्रदक्षिणा कर अपने अस्त्र-शस्त्र पुनः ग्रहण किए।

इसी परंपरा के कारण शमी आगे चलकर शौर्य, पराक्रम और विजय का प्रतीक मानी गई।

गणेशपुराण में शमी और भगवान गणेश का संबंध भी मिलता है—
“तदारभ्य शमी तस्य गणेशस्य प्रियाऽभवत्।”

अर्थात्—“तब से शमी भगवान गणेश को प्रिय हो गई।”

इस प्रकार शमी की परंपरा में तीन प्रमुख धाराओं का सुंदर समन्वय दिखाई देता है—
वेदों का यज्ञ
| महाभारत का पराक्रम | पुराणों की उपासना

शमी केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि हमारी वैदिक स्मृति, आध्यात्मिक परंपरा और सनातन सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है।

 

आज का राशिफल
——————-

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्रातःकाल से ही शारीरिक तंदुरुस्ती में गिरावट के कारण कार्यों में मन नहीं लगेगा। स्वभाव चिड़चिड़ा रहने से छोटी-छोटी बातों पर अकारण विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक सावधानी बरतें। व्यवहार में रूखापन रहने से लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। व्यापारी वर्ग बिक्री को लेकर चिंतित रहेगा। पुराने अनुबंध समय पर पूरे करने में परेशानी होगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, हालांकि बीच-बीच में मतभेद उभर सकते हैं। धैर्य से समय व्यतीत करें। धन की आमद सामान्य से कम रहेगी।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपनी योजनाओं को साकार रूप दे पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा, फिर भी किसी को उधार देने से बचें, वापसी में परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आलस्य के कारण कार्य देर से शुरू और पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों तथा पारिवारिक आवश्यकताओं पर धन खर्च होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, केवल आंखों से संबंधित शिकायत हो सकती है। घर में अविवाहित सदस्यों के विवाह संबंधी चर्चा चलेगी, लेकिन बात पक्की होने में संदेह रहेगा। घरेलू शांति बनी रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज एक साथ कई कार्य करने के कारण दुविधा में पड़ सकते हैं। घर और व्यवसाय के कार्यों में तालमेल बैठाने के प्रयास में असहजता रहेगी। फिर भी समय पर धन लाभ होने से कार्यों में अधिक अड़चन नहीं आएगी। परिवार की महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्य थोड़ी सिफारिश के बाद आगे बढ़ेंगे। शेयर बाजार एवं सट्टे में निवेश से बचें, हानि हो सकती है। दैनिक उपभोग से जुड़े व्यावसायिक कार्यों में निवेश लाभदायक रहेगा। गृहस्थ जीवन में कोई अप्रत्याशित घटना आपको आश्चर्यचकित कर सकती है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज सोची गई योजनाओं में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इसके बावजूद कार्यसफलता को लेकर आशंका बनी रह सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी व्यवहार बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक निर्धारित सीमा से अधिक कार्य करेंगे, फिर भी उनके कार्यों की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र का गुस्सा घर पर निकालने से आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। धन लाभ मुश्किल से और अल्प मात्रा में होगा। धार्मिक स्थल पर किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। अधिक परिश्रम के कारण थकान महसूस होगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके असंयमित व्यवहार से आसपास के लोग नाराज हो सकते हैं। न चाहते हुए भी कटु वचन निकल सकते हैं, जिसके कारण बाद में आत्मग्लानि होगी। कार्यक्षेत्र में उधार लेने वाले लोग परेशान कर सकते हैं। आज किसी के साथ उधार का व्यवहार करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। असंयमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य भी कार्यों में बाधक बनेगा। विरोधी आपकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। भाई-बंधुओं से वैर-विरोध के कारण पारिवारिक वातावरण अशांत रह सकता है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप धन संबंधी मामलों को लेकर अत्यंत संवेदनशील रहेंगे। अधिक कंजूसी करने के बावजूद खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। धन को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। संबंधों से अधिक धन को महत्व न दें, अन्यथा अकेले पड़ सकते हैं। परिवार अथवा कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ेगा। थोड़े प्रयास के बाद कार्यों में सफलता मिलेगी। आवश्यकताओं की पूर्ति न होने से पारिवारिक वातावरण अशांत हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भी स्वार्थ की भावना हावी रह सकती है। संतान के कारण परेशानी हो सकती है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा, हालांकि छोटी-मोटी घटनाएं मन को दुखी कर सकती हैं। किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार से क्रोध आएगा, इससे सावधान रहें, अन्यथा अपना ही नुकसान कर सकते हैं। व्यवसाय में आमदनी होगी, लेकिन उगाही करने में परेशानी आ सकती है। सहकर्मियों से किसी बात को लेकर वैमनस्य हो सकता है, फिर भी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। सामाजिक जीवन पहले से बेहतर रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आनंद के पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन आपके व्यवहार से कोई नाराज हो सकता है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको आश्चर्यजनक फल प्राप्त हो सकते हैं। जहां से उम्मीद नहीं होगी, वहां से भी धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि लोभी प्रवृत्ति के कारण घर और बाहर के लोग आपसे भीतर ही भीतर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर दिनचर्या निर्धारित करें। नौकरीपेशा जातक दिन के आरंभ में कार्यभार कम रहने से राहत महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर बाद आकस्मिक कार्य आने से व्यस्तता बढ़ेगी। धन संबंधी कार्य अंतिम समय में टालने पड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा, हालांकि उनकी मनमानी से कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज धन प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, फिर भी सफलता दूर नजर आ सकती है। पारिवारिक भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी का उधार चुकाने में असमर्थ रहने के कारण बहस हो सकती है। स्वास्थ्य भी कुछ असामान्य रह सकता है, लेकिन कार्यों में व्यस्तता के कारण आप इसे नजरअंदाज करेंगे, जिसका परिणाम आगे परेशानी के रूप में सामने आ सकता है। दांपत्य जीवन में नीरसता रहेगी। स्त्री वर्ग से विचारों में मतभेद के कारण अनबन हो सकती है। संतान का व्यवहार भी आपके विपरीत रह सकता है। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने पर कुछ राहत मिलेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। लोग आपको किसी न किसी कारण से क्रोधित करने का प्रयास करेंगे, लेकिन अपने काम पर ध्यान दें। समय धन के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि करने वाला रहेगा। विदेशी व्यापार अथवा जमीन से संबंधित कार्यों में लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा के कारण जरूरी कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों के माध्यम से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण शांत बना रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। एक से अधिक कार्यों में निवेश करने से लाभ की संभावना बढ़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी न करें, अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। नए कार्य की रूपरेखा अवश्य बनाएं, लेकिन उसे शुरू करने के लिए थोड़ा और इंतजार करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तंत्र-मंत्र, ज्योतिष अथवा अन्य गूढ़ विषयों को जानने की लालसा बढ़ सकती है। आज परिजनों से मन की कोई बात न छिपाएं, अन्यथा आने वाले समय में इसका पछतावा हो सकता है। संतान आपके अनुसार व्यवहार करेगी। मानसिक शांति मिलेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियों में सुधार आने से अटके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। अपनी गलती स्वीकार कर लेने से लोगों का वैर-विरोध दूर होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे, लेकिन धन संबंधी मामलों को लेकर परेशानी हो सकती है। धन की कमी के कारण किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। आज कोई भी व्यक्ति आपको उधार देने में असमर्थता जता सकता है। सामाजिक और पारिवारिक वातावरण में पहले से सुधार आएगा, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के लिए पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाएगा। घर के बुजुर्गों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं, उनसे उचित मार्गदर्शन मिलेगा। संध्या के समय स्त्री अथवा संतान से शुभ समाचार मिलने से राहत मिलेगी।

 

फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish

व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u

फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।

कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले

Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:सिविल सर्जन साहिर पाल की पहल लाई रंग, 7 बच्चों का कोच्चि में हुआ हृदय रोग का निःशुल्क सफल इलाज

September 17, 2026

Jamshedpur news:*विश्व ओजोन दिवस पर टाटा स्टील यूआईएसएल का जागरूकता अभियान: ‘Red Light On – Engine Off’ का दिया संदेश

September 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त राजीव रंजन ने की नगर निकायों की समीक्षा, त्योहारों पर साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के दिए सख्त निर्देश

September 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.