
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]
आज का पंचांग
—————
दिनांक – 16 सितम्बर 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पंचमी सुबह 08:59 तत्पश्चात् षष्ठी
नक्षत्र - विशाखा शाम 05:22 तत्पश्चात् अनुराधा
राहुकाल – दोपहर 11:42 से दोपहर 01:14
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:34
सूर्यास्त – 05:51
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – धनिया खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
—————-
गणेश चतुर्थी पर 10 दिनों तक बप्पा को चढ़ाएं ये प्रसाद
मोदक — गणपति का प्रिय प्रसाद, नारियल और गुड़ से बनाया जाता है।
मोतीचूर के लड्डू — सुख-समृद्धि की कामना से भोग लगाया जाता है।
पूरन पोली — महाराष्ट्र का पारंपरिक मीठा पकवान।
बेसन के लड्डू — बेसन, घी और चीनी से तैयार किया जाने वाला प्रसाद।
केले का भोग — केला शुभ फल माना जाता है, केले का हलवा भी चढ़ा सकते हैं।
मखाने की खीर — दूध, मखाने और मेवों से तैयार की जाती है।
नारियल — पूजा में विशेष महत्व, नारियल के लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं।
श्रीखंड — दही, केसर, इलायची और मेवों से बनी मिठाई।
चूरमा — गेहूं के आटे और गुड़ से तैयार पारंपरिक प्रसाद।
पंचामृत — दूध, दही, घी, शहद और जल से बनाया जाता है।
अन्य प्रसाद — खीर, सूजी का हलवा, पेड़े और सूखे मेवे भी अर्पित किए जा सकते हैं।
विशेष ध्यान — प्रसाद हमेशा शुद्ध, सात्विक और श्रद्धापूर्वक तैयार करें।
आज का राशिफल
——————-
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे, लेकिन असमय क्रोध आने से रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। जिम्मेदारी वाले कार्यों को प्राथमिकता देंगे। कार्य-व्यवसाय में थोड़ी अड़चनों के बाद निर्वाह योग्य आय कमा लेंगे। सहकर्मियों से बिना बात न उलझें, अन्यथा कार्यों में विलंब हो सकता है। जोखिम वाले कार्यों में निवेश किसी अनुभवी की सलाह के बाद ही करें। सही जगह किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा। पारिवारिक वातावरण में तालमेल की कमी रहेगी। घर के बड़े अथवा स्त्री वर्ग से विचारों में भिन्नता के कारण मतभेद उभर सकते हैं।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए प्रत्येक कार्य में विजय दिलाने वाला रहेगा, लेकिन विरोधी भी प्रबल रहने से सफलता आसानी से नहीं मिलेगी। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें कोई न कोई अड़चन अवश्य आएगी। फिर भी यदि दृढ़ निश्चय के साथ लगे रहे तो सफलता निश्चित मिलेगी। घर में किसी बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन आपको कब्ज और गैस संबंधी समस्या बनी रह सकती है। व्यवसाय में व्यस्तता के कारण किसी अन्य कार्य में देरी होने से नुकसान हो सकता है। प्रतिस्पर्धी आज चाहकर भी आपके धन लाभ को नहीं रोक पाएंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन, फिर भी शांत रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अपनी मनमानी नीति के चलते सार्वजनिक क्षेत्र में आलोचना के शिकार हो सकते हैं। कार्य-व्यवसाय में अधिकांश समय आश्वासनों से ही काम चलाना पड़ेगा। आपका स्वभाव भी टालमटोल वाला रहेगा। अत्यधिक लोभी प्रवृत्ति संभावित लाभ को नुकसान में बदल सकती है। किसी की मदद करने से पीछे न हटें, यह भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज परोपकारी स्वभाव न होने के बावजूद किसी की बेमन से सहायता करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिससे अपनी बात मनवाने में आसानी होगी। स्त्री एवं संतान पक्ष से भी सहयोग मिलेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि अनैतिक कार्य एवं प्रलोभन के अवसर पारिवारिक मान-सम्मान की हानि का कारण बन सकते हैं। दिन के आरंभ में कार्यक्षेत्र में मंदी रहेगी और भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे कार्यों में गति आने लगेगी। धन लाभ में विलंब होगा, लेकिन लाभ अवश्य मिलेगा। संध्या तक व्यवसाय संतोषजनक रहने से राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने पर खर्च होगा। सुख-सुविधा की वस्तुओं में कमी महसूस हो सकती है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रह सकते हैं। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशांत बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बन सकता है। सामाजिक क्षेत्र में धन के साथ-साथ मान-सम्मान की हानि के योग हैं। बेहतर रहेगा कि आज कोई बड़ा कार्य न करें। यात्रा भी अति आवश्यक होने पर ही करें, अन्यथा व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावना है। हालांकि जोखिम वाले कार्यों में निवेश आज लाभ करा सकता है। पारिवारिक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा, लेकिन संध्या तक स्थिति सामान्य होने लगेगी। महिलाओं से सतर्क रहें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको धन लाभ अवश्य कराएगा। सेहत भी साथ देने से कार्यों में उत्साह बना रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में लेन-देन के मामले में स्पष्टता रखें, अन्यथा विवाद के साथ सम्मान की हानि हो सकती है। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता की संभावना अधिक रहेगी। धन लाभ अल्प मात्रा में, लेकिन कई बार होने से आज का लक्ष्य पूरा कर लेंगे। गृहस्थ जीवन में थोड़ी उठापटक लगी रहेगी। किसी न किसी के रूठने से मानसिक रूप से थोड़ा विचलित हो सकते हैं, फिर भी स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। हास्य-परिहास के अवसर भी मिलते रहेंगे। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप पूर्वनियोजित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इसमें सहकर्मियों एवं परिजनों का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातक काम से मन चुराने के कारण अपमानित हो सकते हैं, सतर्क रहें। आज थोड़े प्रयास के बाद आशा से अधिक सफलता मिल सकती है। सभी सरकारी एवं जायदाद संबंधी कार्य दोपहर के आसपास करना लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में नए प्रयोग अभी न आजमाएं, लेकिन निवेश अवश्य लाभ देगा। महिलाएं भी अधिक व्यस्त रहने के कारण थकान महसूस करेंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से मन चुराएंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। छोटी-मोटी व्याधियों को छोड़कर सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन कार्यों में आलस्य करने से विलंब होगा। घर की अपेक्षा आज बाहर का वातावरण अधिक अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यवसाय में पूर्व की गलतियों से अनुभव प्राप्त होगा। अपनी गलती स्वीकार करने से सहयोगियों के साथ मतभेद कम होंगे। विपरीत लिंग के प्रति अधिक आकर्षण कार्यों में व्यवधान डाल सकता है और सम्मान में कमी का कारण भी बन सकता है। दोपहर के बाद पूर्वनियोजित कार्यों से धन लाभ होगा। संध्या का समय मित्रों एवं परिजनों के साथ आनंद और मनोरंजन में बिताएंगे, जिससे थकान कम महसूस होगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से राहत की उम्मीद कम दिखाई देगी। लोग आपके हर निर्णय को गलत साबित करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक सदस्य के जिद्दी व्यवहार के कारण घरेलू वातावरण गर्म हो सकता है। आज केवल अपने मन की सुनने के बजाय अन्य लोगों के विचारों पर भी ध्यान दें, निश्चित लाभ होगा। व्यवसायी वर्ग बार-बार असफल होने अथवा आशानुकूल काम न बनने से हतोत्साहित हो सकता है, फिर भी प्रयास जारी रखें, संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। स्त्री पक्ष से पहले परेशानी और बाद में लाभ की संभावना है। कंजूसी करके कुछ धन बचा पाएंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का पूर्वार्ध आपकी आशाओं से थोड़ा कम लाभ देगा, फिर भी कार्यों को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, जिसका फल दोपहर से पहले अवश्य मिलेगा। सरकारी कार्यों में उलझन बढ़ने से धन एवं समय बर्बाद हो सकता है। आज के लिए ऐसे कार्यों को टालना ही उचित रहेगा। दोपहर के बाद का समय कुछ कष्टप्रद रहेगा। चल-अचल संपत्ति के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। किसी गंभीर स्थिति से बचने के लिए मौन रहना बेहतर होगा। ऐसा करने से फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। स्त्री एवं संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकेंगे। कार्य-व्यवसाय में सरकारी सहयोग मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लोन संबंधी कार्य आज करना लाभदायक रहेगा। हालांकि सेहत के दृष्टिकोण से दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शरीर में दर्द एवं अकड़न की शिकायत रह सकती है, फिर भी कार्य बाधित नहीं होंगे। धन लाभ होने से और अधिक लगन के साथ कार्य करेंगे। अधिकारी वर्ग का मूड संदिग्ध रहने से मन में गुप्त भय बना रह सकता है। परिवार में रिश्तेदारों के कारण कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। वाणी में मधुरता बनाए रखें और व्यर्थ की उलझनों से बचें। घर के बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा, लेकिन बीच-बीच में पारिवारिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलंब से मिलेगा और धन लाभ के लिए अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से नम्रता से व्यवहार करें, अन्यथा सारा कार्य स्वयं ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्यचकित होंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नए साधन बनेंगे और उच्चवर्गीय लोगों से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास हो सकता है। खर्च करने के बावजूद स्थिति नियंत्रण से बाहर जा सकती है। स्वजनों से वैर-विरोध बढ़ने की आशंका है।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u
फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।
कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले
Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

