
सरायकेला।


सरायकेला जिला अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने ओडिशा से पहुंची गांजा की खेप पकड़ी है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी शाहरुख खान नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा करते हुए सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार
पुलिस के रोकने पर नहीं रुकी और पुलिस बल को देख गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर फरार होने लगा. इस बीच पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. जिसमें सवार तीन आरोपी शेख अजगर, शेख फिरोज और अकरम खान भागने में सफल रहे, जबकि शाहरुख खान नाम के व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा.
93 बंडल में था गांजा
वहीं, तलाशी के क्रम में पुलिस को कार से 93 बंडल गांजा बरामद हुआ. जिसका कुल वजन 186 किलोग्राम है. एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि गांजा की यह खेप जमशेदपुर के आजाद नगर में सिकंदर नाम के व्यक्ति के पास पहुंचाई जानी थी.

