
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले 64 दिनों से लॉक डाउन के बीच पीड़ित मानवता की सेवा के लिए चलाये जा रहे अभियान में आज जिला सूचना केन्द्र पूर्वी सिंहभूम द्वारा जारी सूचना के आधार पर 128 घरों में साप्ताहिक राशन पैकेट पहुंचाया गया, साथ ही राशन वितरण वाले क्षेत्र में रेड क्रॉस में उपलब्ध रेडी टू यूज फूड सप्लीमेन्ट्री का वितरण भी बच्चों के बीच किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेडी टू यूज फूड सप्लीमेंटरी के वितरण में दो दिनो में 10 हजार से अधिक रेडी टू यूज फूड पैकेट का वितरण बच्चों के बीच किया गया, रेड क्रॉस कार्यकर्ता आशीष अग्रवाल, विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में रेड क्रॉस की टीम ने पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र विशेषकर परसुडीह, सुन्दरनगर, जादूगोड़ा, सरायकेला खरसवां के डोबो, चाण्डिल, राजनगर, जाकर वहां के बच्चों के बीच रेडी टू यूज फूड सप्लीमेन्ट्री का वितरण किया ताकि बच्चों की इम्युनिटी बड़े और उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता का अधिक विकास हो। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा लॉकडाउन 4 में कोई रियायत नहीं दिये जाने के कारण अब तक पूरी क्षमता के साथ रेड क्रॉस द्वारा जिला प्रशासन के दिशानिर्देश पर पीड़ित मानवता की सेवा के कार्य जारी रहा है, उसके पीछे रेड क्रॉस के सहयोगी दानदाता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का जूनून रहा है। उन्होने आशा व्यक्त किया कि जल्द ही कोरोना वायरस संक्रमण पर रोक लगेगी और लोग अपने प्रयास से इस बीमारी से बचाव हेतु जरूरी उपाय कर अपने रोजगार से जुड़ेंगे ताकि सबकी अपनी आवश्यकताएं पूर्ण हो पायेगी।